जांजगीर – चांपा 11 अप्रैल 2026/ नोडल संस्था औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जांजगीर चाम्पा के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सारागांव में संचालित व्यवसाय वर्कशॉप कैलकुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग के प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कराये जाने के लिए प्रशिक्षण सत्र 2026-27 हेतु मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्राचार्य / नोडल अधिकारी शास.औ.प्रशि. संस्था जांजगीर ने बताया कि आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में 20 अप्रैल 2026 तक सायं 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत / स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन पत्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जांजगीर (पता-कुलीपोटा, मेन रोड जांजगीर) में जमा किए जा सकते है। पदो की जानकारी शैक्षणिक योग्यता / तकनीकी योग्यताएं एवं निर्धारित मापदण्ड की विस्तृत जानकारी औद्यो. प्रशि. संस्था जांजगीर व सारगांव के सूचना पटल एवं जांजगीर जिले के वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


