Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने कोरबा प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। हेलीपैड पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा की और कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बड़ा बयान दिया। “कांग्रेस ने हमारे अटल घोषणा पत्र की नकल की” मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का घोषणा पत्र भाजपा के अटल घोषणा पत्र की बस एक कॉपी-पेस्ट है। कांग्रेस…
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर के सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की है. सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने आदेश पत्र जारी कर छुट्टियों की घोषणा की है. जारी आदेश के मुताबिक, गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त 2025, महाष्टमी पर 30 सितंबर 2025 और दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के दिन 21 अक्टूबर 2025 को स्थानीय अवकाश रहेगा. हालांकि, यह अवकाश बैंक, कोषालय और उप-कोषालय कार्यालयों के लिए लागू नहीं होगा.
नई दिल्लीः दिल्ली के सीलमपुर में फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ है। सीलमपुर में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। भाजपा नेताओं के अनुसार, कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें बुर्का पहनी महिलाओं ने मतदान केंद्रों पर कथित तौर पर धोखाधड़ी से फर्जी वोट डाला। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया में हेराफेरी की जा रही है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से फर्जी वोटिंग रुकवाने की मांग की है। इस बीच, मतदान अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि किसी भी तरह की अनियमितता को रोकने के लिए आवश्यक सत्यापन उपाय…
अर्जुन रामपाल सिल्वर स्क्रीन से लेकर ओटीटी तक पर अपना जलवा दिखाते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता नेटफ्लिक्स के ‘नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स 2025’ इवेंट में शामिल हुए, जहां उनके साथ एक हादसा हो गया। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में एक इवेंट में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली कई सारी फिल्मों औ सीरीज का ऐलान किया। इसी दौरान अर्जुन रामपाल की ‘राणा नायडू सीजन 2’ का भी टीजर जारी किया, जिसमें राणा दग्गुबाती और वेंकटेश भी नजर आएंगे। इस सीरीज में अर्जुन रामपाल भी अहम रोल में हैं। इसी इवेंट में अर्जुन रामपाल ने कांच तोड़कर धांसू एंट्री की कोशिश…
स्टॉकहोम: मध्य स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी की खबर है। इस गोलीबारी में दस लोग मारे गए हैं। खबर लिखे जाने तक ये सामने नहीं आ पाया है कि मृतकों में बंदूकधारी शामिल हैं या नहीं। हालांकि अभी यह पता नहीं लग सका है कि इस गोलीबारी में कितने लोग घायल हुए हैं। क्या है पूरा मामला? ऑरेब्रो के बाहरी क्षेत्र में ये गोलीबारी हुई है। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जिस जगह पर ये गोलीबारी हुई है, वह स्टॉकहोम से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर है। स्थानीय पुलिस…
कर्नाटक के स्टार तैराक श्रीहरि नटराज और धीनिधि देसिंघु ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में अपने अभियान को मंगलवार को नौ-नौ गोल्ड के साथ समाप्त किया जिससे इस खेल में कर्नाटक का दबदबा बरकरार रहा। कर्नाटक ने राष्ट्रीय खेलों की तैराकी स्पर्धा से 22 मेडल हासिल किये। चौदह साल की देसिंघु ने महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 57.34 सेकंड के इन खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ पीला तमगा हासिल किया। उन्होंने 2023 गोवा में दर्ज 57.87 सेकंड के अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। नटराज ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा को 50.65 सेकंड के समय…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय विदेश सेवा परीक्षा में OTR प्रोफ़ाइल को अपडेट करने के नए नियमों के बारे में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। जारी किए गए नोटिस के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार UPSC IFS 2025 और UPSC CSE 2025 के लिए अपने आवेदन पत्र 11 फरवरी, 2025 तक जमा कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को 12 से 18 फरवरी तक अपने जमा किए गए आवेदन पत्रों में सुधार करने की…
रायपुर : नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपना थीम सॉन्ग “घर-घर में कमल खिलाएंगे” लॉन्च किया. विधायक अनुज शर्मा ने हिंदी और छत्तीसगढ़ी में गीत को अपना स्वर दिया है. भाजपा का थीम सॉंग लॉंच करते समय विधायक अनुज शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद थे. इस दौरान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि निकाय चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी. जनता का विश्वास हमारे साथ हैं. उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय को भ्रष्टाचार का अड्डा मानकर कांग्रेस ने…
कोंडागांव : जिले में एक शराबी बेटे ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। बुजुर्ग समझाइश देने पहुंचा तो बेटे ने उस पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं युवक की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। मामला बेनूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कराठी आलवाड़ के रहने वाले मंगूराम नेताम (35) और उसकी पत्नी जयंती मरकाम का घरेलू बात को लेकर विवाद चल रहा था। युवक अपनी पत्नी से गाली-गलौज कर रहा था।…
दंतेवाड़ा : जिले में हत्या का मामला सामने आया है. एक ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शुरूआती जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश लग रही है. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, मामला अरनपुर थाना क्षेत्र के ककाड़ी गांव की है. जहां धारदार हथियार से एक ग्रामीण की अज्ञात आरोपी द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई है. मृत ग्रामीण का नाम हड़मा हेमला बताया जा रहा है. घटना की…
