Author: News Editor

गरियाबंद : जिले की सीमा से महज 14 किमी दूरी पर स्थित ओडिशा कालाहांडी के धर्मगढ़ में देशी शराब दुकान में हुए डकैती का खुलासा कालाहांडी एसपी जी अभिलाष ने किया है. इस मामले में झारखंड के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 3.51 करोड़ रुपए नगद समेत वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन व हथियार जब्त किया गया है. दरअसल भट्ठी मैनेजर ने 5 माह पहले झारखंड चांदहो जिले के कर्मचारी अनुज कुमार को नौकरी से निकाल दिया था. इसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और 30 जनवरी को…

Read More

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के खमतराई मुरूम खदान क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। आपसी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, मुरूम खदान खमतराई में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गाली-गलौच शुरू हो गई। उसके बाद एक पक्ष के युवक ने अपने पास रखे चाकू को निकालकर…

Read More

रायपुर : राइस मिलर्स, एक्सपोर्ट्स कमीशन एजेंट्स, राइस ब्रोकर्स के ठिकानों पर की गई आयकर छापे की कार्रवाई में करीब 10,00,00,00,000 रुपए की गड़बड़ियों के दस्तावेज मिले हैं. छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के 25 कारोबारी-आवासीय परिसर में जांच कर आयकर अन्वेषण की सभी टीमें शनिवार देर रात लौट गई. आयकर अन्वेषण की टीमों ने कैश, ज्वेलरी के साथ-साथ गड़बड़ियों के ढेरों दस्तावेज भी सीज कर लिए है. आयकर अन्वेषण की टीम शनिवार देर रात छापे की कार्रवाई पूरी कर मुख्यालय लौट गई है. शनिवार शाम को राजधानी के एक दफ्तर और एक आवासीय परिसर में टीम ने सत्यम बालाजी समूह…

Read More

दमऊधारा (छत्तीसगढ़)। श्री महाविष्णु यज्ञ एवं धर्म सम्मेलन का भव्य आयोजन 04 फरवरी 2025 (मंगलवार) से 12 फरवरी 2025 (बुधवार) तक सिद्ध तपोभूमि ऋषभतीर्थ दमऊधारा में किया जाएगा। यह 95वां श्री महाविष्णु यज्ञ होगा, जो संत शिरोमणि वीतराग तपस्वी अनंत श्री विभूषित श्री श्री 108 श्री जगन्नाथ दास जी महाराज के संरक्षण में संपन्न होगा। इस पावन अवसर पर वाराणसी निवासी आचार्य श्री अजय कृष्ण जी सारस्वत एवं उनके सहयोगी यज्ञ विधि-विधान के अनुसार संपन्न कराएंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संतो एवं धर्म प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है। यज्ञ की प्रमुख तिथियां: आरंभ: माघ शुक्ल पक्ष…

Read More

रायपुर : राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 6 फरवरी से लीजेंड 90 लीग शुरू होने जा रहा है. स्पर्धा के रंगारंग उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के नामचीन कलाकार जलवा बिखेरेंगे. आयोजन के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड एक्टर तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना, सोनू निगम, हार्डी संधू जैसे कई बड़े सितारे शामिल होंगे. लीग का पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल रॉयल्स के बीच खेला जाएगा, जिसमें पूर्व भारतीय दिग्गज सुरेश रैना और शिखर धवन एक दूसरे का सामना करते नजर आएंगे. शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में क्रिकेट जगत…

Read More

रायपुर : छालीवुड कलाकार और भाजपा नेता राजेश अवस्थी के निधन की वजह से भाजपा अब शाम 4 बजे नगरीय निकाय के लिए घोषणा पत्र जारी करेगी. पार्टी कार्यालय में साधारण तरीके से घोषणा पत्र जारी करेगी. यही नहीं पार्टी ने चुनाव को लेकर थीम सांग लॉन्च करने का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने घोषणा पत्र के समय में किए गए बदलाव की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा का विजन पूरी तरह से स्पष्ट है. बीजेपी के कार्यकाल में शहरों को आधुनिक और सुविधापूर्ण बनाने का काम शुरू हुआ था. उसी विजन को पार्टी…

Read More

सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक श्री राम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी के गुरुदेव कैलाशवासी परम पूजनीय श्री 108 गोमती गिरी गोस्वामी जी के 13 वें बैकुण्ठ पावन उत्सव पर श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा दिनांक 28 जनवरी 2025 मंगलवार को प्रयागराज उत्तरप्रदेश महाकुंभ में प्रारंभ हुई । जिसमे व्यासपीठ से पंडित देवशरण दुबे जी अपनी संगीतमयी सुमधुर वाणी से कथा का श्रोताओं को रसपान करा कर जीवन में श्रीमद भागवत के माध्यम से आनंद एवं परमानन्द की प्राप्ति का उपाय बताते हुये कहा की जब धरती पर श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जी…

Read More

महाकुंभ का तीसरा और अंतिम अमृत स्नान (शाही स्नान) आज खत्म हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि आज स्नान के बाद नागा साधु अपने-अपने धाम की ओर लौटने लग जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, सुबह 8 बजे तक कुल 62.37 लाख लोगों ने बसंत पंचमी के मौके पर संगम में डुबकी लगाई है। शाम तक यह संख्या 1 करोड़ के पार पहुंचने की उम्मीद है। अब लोगों के मन में सवाल कौंध रहा है कि अब अगला बड़ा स्नान कब आएगा, ऐसे में आइए जानते हैं कि अब कब आयोजित होगा महाकुंभ का अगला स्नान… कब है अगला…

Read More

कोरबा. एसईसीएल साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड के नवनियुक्त सीएमडी जे.पी. द्विवेदी ने एसईसीएल की मेगा परियोजनाओं का दौरा किया। दौरे के शुरुआत में वो कुसमुंडा क्षेत्र पहुंचे जहाँ उन्होंने डिपार्टमेंटल व आउटसोर्सिंग पैच का अवलोकन किया। वे एफएमसी फेस-III साइट भी गये तथा गतिविधियों का निरीक्षण किया। गेवरा खदान संचालन का जायजा लेते हुए उन्होंने उत्पादन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की तथा कार्यप्रणाली को उत्कृष्ट बनाने के कई निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्षों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की, जिसमें इस वर्ष के उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा किया गया।…

Read More

आज दिनांक 2/2/2025 को प्रांतीय गोर्खाली समाज छ.ग. का सामाजिक मिलन व वनभ़ोज का कार्यक्रम झोरा घाट में समाज के संरक्षक श्री असीम थापा, संरक्षक श्री अनिल कुमार मिश्रा, संरक्षक श्री नरेन्द्र गुरुंग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री कृष्ण बी. गौतम, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री सम्पत यादव,‌ महासचिव श्रीमती ललिता सिंह, जिलाध्यक्ष श्री शंकर पुरी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती भारती गुरुंग, सचिव श्री कमान सिंह कठायत,संगठन सचिव श्रीमती माया थापा, कोषाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा सिंह, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती शकुन गुरुंग, ब्लॉक अध्यक्ष बालको श्री सी. बी.थामी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री विकास तमांग, ब्लॉक अध्यक्ष बांकी श्रीमती माया थापा, ब्लॉक अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश विष्ट सहित कुल…

Read More