Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
रायपुर : दिल का दौरा पड़ने से छालीवुड के फेमस कलाकार व बीजेपी नेता राजेश अवस्थी का निधन गरियाबंद में रविवार रात साढ़े 11 बजे हो गया. वे महज 42 साल के थे. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर महादेव घाट रायपुर के श्मशाम घाट में किया जाएगा. राजेश अवस्थी के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री, विधायक और पार्टी के नेताओं ने शोक जताया है. राजेश अवस्थी अमलीपदर (गरियाबंद) के रहने वाले थे और वे फिल्म अभिनेता प्रकाश अवस्थी के छोटे भाई थे. फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष रह चुके थे राजेश अवस्थी बता दें कि राजेश अवस्थी कम उम्र…
बलरामपुर-रामानुजगंज : छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रही एक कार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी और हादसे के बाद कार एक घर में जा घुसी. इस हादसे में प्रधान आरक्षक सहित कुल 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 की हालत गंभीर है. यह हादसा यूपी के सोनभद्र जिले में हुआ है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाइवे 5 A चोपन-हाथीनाला मार्ग पर शाम 7:00 बजे यह घटना घटी. जहां एक कार और ट्रक के जोरदार भिड़ंत हुई. टक्कर के बाद कार समीप के घर में जा घुसी.…
03 February 2025 Ka Rashifal: आज माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 3 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 17 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा प्रयागराज में अमृत स्नान किया जा रहा है। आपके लिए 03 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि: आज आपका दिन उत्तम रहने…
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा फुलेरा दूज, 1 मार्च 2025 को रायपुर में एक भव्य निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों की सहायता करना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है। यह पहल समाज में समानता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आज के समय में विवाह जैसे पवित्र संस्कार को भी भौतिकता और आडंबरों ने घेर लिया है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह की योजना शुरू की…
⏩ श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर- चाम्पा द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अति पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना सारागांव, शिवरीनारायण एवं पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्र रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें थाना सारागांव पुलिस द्वारा आरोपी रमेश कुमार यादव निवासी लाखुर्री थाना सारागांव के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी सतानंद कुर्रे निवासी सिररी थाना पामगढ़ के कब्जे से…
आगामी चुनाव अर्थात लोकतंत्र का महापर्व, जिसमें हम सभी को बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभानी है। भारत के सुंदर भविष्य व राष्ट्र-उत्थान हेतु प्रत्येक नागरिक का न केवल अधिकार बल्कि कर्तव्य भी है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें, ये कहना है- चांपा नगर के वरिष्ठ नागरिक रोशन लाल हार्डवेयर स्टोर्स के संचालक बरपाली चौक डागा कॉलोनी निवासी रोशन लाल अग्रवाल का..
कोरबा : जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में अहिरान नदी में शनिवार की दोपहर डूबे चालक का शव 24 घंटे बाद निकाल लिया गया है। चालक जितेंद्र कुमार पाल, उम्र लगभग 29 वर्ष, उमरी प्रतापगढ़ यूपी निवासी, गुजरात की एक कंपनी से कच्चा बारूद लेकर कोरबा के कुसमुंडा आईबीपी प्लांट पहुंचा हुआ था। बीते शनिवार की दोपहर वह अपने एक चालक साथी नितिन पाल के साथ प्लांट के पीछे अहिरन नदी में नहाने गया हुआ था। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में समा गया, क्योंकि वह तैरना नहीं जानता था। साथी नितिन ने आसपास लोगों…
कोरबा-दीपका : न्यायालय में सरकारी नौकरी लगवाने के लिए रिश्वत देने के मामले में थाना दीपका पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही की गई है। अपराध क्रमांक 415/2024, धारा 420, 24 भा.दं.वि. के प्रकरण में संजय दास पिता सुकुमार दास, उम्र 33 वर्ष, निवासी पाली रोड, दीपका के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।उल्लेखनीय है कि संजय दास द्वारा दर्ज कराए गए अपराध के आरोपियों को पूर्व में ही न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है और वे वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं। जनहित में अपील सभी नागरिकों से अपील है कि सरकारी नौकरी प्राप्ति के लिए किसी भी प्रकार के…
चेन्नई: गुमशुदगी मामले की जांच कर रही चेन्नई पुलिस ने 13 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है. मायलापुर ऑल वूमेन पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर 25 जनवरी को लापता हुई 13 वर्षीय लड़की को ढूंढने के लिए जांच शुरू की थी. पुलिस टीम ने लापता लड़की की लोकेशन ट्रैक की और पाया कि वह अपने 16 साल के प्रेमी के साथ रह रही थी. जांच करने पर, पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली कि 16 वर्षीय लड़के ने उससे शादी करने का…
धमतरी : जिले में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है, इसी कड़ी में तेंदुए ने आज एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग की उसकी मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को घसीटकर जंगल ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मगरलोड इलाके के ग्राम बेन्द्राचुआ गांव की है। जानकारी के अनुसार मृतक सोनारिन दैहान निवासी 62 वर्षीय मनराखन ध्रुव सड़क किनारे आराम कर रहा था, तभी तेंदुआ आ धमका। तेंदुआ बुजुर्ग को सड़क से घसीटते हुए जंगल की…
