Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर- चाम्पा द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अति पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना जाजगीर पुलिस पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्र रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें आरोपी कृष्ण गुप्ता उम्र 48 साल निवासी लछनपुर थाना जांजगीर के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब एवं आरोपी आनन्द राठौर उम्र 32 साल निवासी सुकली थाना जांजगीर के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब जुमला…
कोरबा 30 जनवरी 2025/ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में आज जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। कलेक्टर ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। हम सभी को राष्ट्रपिता के बताए मार्ग पर चलकर देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर…
कलेक्टर एवं एसपी ने कटघोरा व पोड़ी उपरोड़ा में मतदान कर्मियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का किया निरीक्षण
कोरबा 30 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत एवं एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदान दलों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी मतदान कर्मियों को ट्रेनिंग को गम्भीरता से लेने एवं मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह से समझने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान कार्य मे किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए सभी इसका विशेष ध्यान रखें। कटघोरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं पोड़ी उपरोड़ा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण…
⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया जांजगीर निवासी मिशन कंपाउड के पास द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 10/01/25 को वह अपने घर को ताला बंद कर धुरकोट चली गई थी, जब वह दिनांक 28/01/25 को वापस आई तो देखी कि घर के दरवाजे का ताला टुटा हुआ है और घर के अंदर से गैस चुल्हा, टीव्ही, आयरन, कुकर, सिलाई मशीन एवं नकदी करीबन 1000/- रु को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ⏩ चोरी जैसे प्रकरण की गंभीरता…
कोरबा.कोरबा जिला अंतर्गत कुदमुरा क्षेत्र में दंतैल हाथी का उत्पात लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार यहां से धान मंडी में रात्रि पहर पुनः घुसने की कोशिश की, लेकिन वहां तैनात कर्मियों तथा वन अमले द्वारा उसे खदेड़ दिए जाने से नाराज हो गया और वन विभाग के रेस्ट हाउस वहां बनी बाउंड्रीवाल को तोडक़र अपना गुस्सा उतारा। इतना ही नहीं रास्ते में एक किसान के बाड़ी के बाउंड्रवाल को भी ढहा दिया। दंतैल के उत्पात से हुए नुकसानी का आंकलन वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में इन दिनों 43…
विवरण:- मामले का संक्षिप्त इस प्रकार है कि दिनांक 21.01.2025 को प्रार्थी डियूटी सुबह 07.00 बजे 6-7 खदान गोडमा रजगामार गया तो उसके सहयोगी कर्मचारी जो रात्रि में सिक्युरिटी गार्ड ड्यूटी में तैनात राड्रिक लोगन, विनोद कुमार, शकर लाल, लालता प्रसाद संजू राय, उसत राम डियूटी में थे । रात्रि 2.30 से 4.00 बजे के मध्य कुछ अज्ञात व्यक्ति 6-7 खदान में घुसकर सुरक्षा कर्मियों के मोबाइल छीन कर जान से मारने की धमकी देते हुए खदान परिसर के केबल तार, सीसीटीवी डीवीआर / एनवीआर, तथा लैपटाप को लेकर सुरक्षा कर्मियों के मोबाइल बाहर छोड़ भाग गए। इसकी जानकारी उप…
बिलासपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फर्जी पुलिस बनकर लूट की वारदातें सामने आई हैं। आज सुबह अंबिकापुर में 8 बजे और फिर बिलासपुर के मंगला रोड 36 मॉल के पास 3:30 बजे लुटेरों ने लोगों को निशाना बनाया। दो बाइक पर सवार चार अज्ञात आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर प्रार्थी को रोका और कहा कि आगे हत्या हुई है, इसलिए सोना चेक कर दो। इसके बाद आरोपी सोने के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी प्रेम सागर कश्यप निवासी कर्रा के द्वारा अपने बुजुर्ग माता पिता को शराब के नशे में आकर और शराब पीने के लिए गली गुप्तार कर मारपीट किया गया की रिपोर्ट पर से आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 49/25 धारा 296, 351(3),115(2) ,119(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया । ⏩ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा तत्काल मामले को गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रेमसागर कश्यप को हिरासत में लिया गया एवं गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड…
महाकुंभ के सेक्टर 22 छतनाग झूंसी में बने टेंट सिटी में बृहस्पतिवार को आग लग गई। आग लगने नके कारणों का पता नहीं चल सका है। जब तक लोग कुछ समझ पाते आगे ने विकराल रूप धारण कर लिया। टेंट सिटी के दर्जन भर से अधिक टेंट जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुूंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने निवास में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी व केदार कश्यप के साथ बैठक की. लगभग 1 घंटे तक चली बैठक में निकाय चुनाव में नामांकनों की जांच के बाद बनी स्थिति को देखते हुए आगे की रणनीति बनाई गई. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने के संबंध में चर्चा हुई है. वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि रायपुर प्रदेश की राजधानी है, और यहां कैसे कांग्रेस प्रत्याशी होने चाहिए, जनता उन्हें जाने…
