Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में डीन द्वारा गुंडे पाले गए हैं जो मरीजो के साथ गाली गलौज और अभद्रता करते आए दिन देखे जा रहे हैं, वैसे तो अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज व उनके परिजन ऐसे ही बीमारी से ग्रसित होकर दुखी रहते हैं, लेकिन अस्पताल घुसते ही डीन के निर्देश पर वाहन स्टैंड बनाया गया है जिसमें कुछ शुल्क लेकर गाड़ियों को पार्किंग कराया जाता है लेकिन स्टैंड के कर्मचारी मरीजो से वसूली के नाम पर गुंडागर्दी व अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए गाली गलौज करते हुए आए दिन देखे जा रहे हैं और मारपीट…
दीनदयाल भवन में आयोजित बैठक में मंत्री लखनलाल देवांगन समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति 📍 कोरबा: नगर निगम चुनाव के संचालन और भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर प्रत्याशी संजू देवी सिंह राजपूत एवं सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों के साथ दीनदयाल भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और चुनाव संचालन की कार्ययोजना तैयार की गई। 🔹 बैठक में शामिल प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी: ✅ कैबिनेट मंत्री: श्री लखनलाल देवांगन ✅ निकाय चुनाव प्रभारी: श्री रजनीश कुमार सिंह ✅…
जांजगीर-चाम्पा. गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है. इस दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था, तब से भारत एक गणतंत्र देश बन गया. गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान का सम्मान करने की याद दिलाता है. उक्त बातें बहेराडीह में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में आयोजित 76 वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज वंदन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी राजनांदगांव निवासी आमोद श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से ब्यक्त किया. कार्यक्रम को समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम…
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम के वार्ड नंबर 18 कोहड़िया वार्ड में बीते दिन कांग्रेस प्रत्याशी हरीश कुमार के नाम वापिस ले लेने से श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई, भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र देवांगन निर्विरोध पार्षद चुनाव जीत गए. इसे लेकर आज कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने आज प्रेस में कहा कि भाजपा ने सत्ता बल और धन बल का प्रयोग कर मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पर दबाव बनाकर उसे नाम वापस लेने पर मजबूर किया है.…
कोरबा : जिले के लेमरू वनपरिक्षेत्र अंतर्गत कुटूरवा बीट के अरसेना गांव में लकड़ी लेने जंगल गयी एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया । जिससे वह घायल हो गयी उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार अरसेना निवासी बीरथ बाई उराव बुधवार की दोपहर लकड़ी लेने जंगल गई हुई थी। तभी उसका सामना पेड़ के पीछे छिपकर बैठक एक खुखार भालू से हो गया। भालू ने महिला को देखते ही हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गयी किसी तरह महिला ने अपने आप को भालू के चंगूल से…
प्रयागराज : महाकुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है। इसके साथ ही घटना की न्यायिक जांच का भी आदेश दिया है। इसके लिए तीन सदस्यीय समित भी बन रही है। यह जांच पुलिस की पड़ताल से अलग होगी। इसके साथ ही मुख्य सचिव और डीजीपी को भी गुरुवार को प्रयागराज जाने का आदेश सीएम योगी ने दिया है। मौनी अमावस्या के शाही स्नान से ठीक पहले मंगलवार-बुधवार की रात भगदड़ में अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है। 60 लोग घायल हैं। आयोग इलाहाबाद…
प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ पहले दिन से ही सुर्खियां बटोर रहा है। यहां आने वाले तरह-तरह के साधु संतों से लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब पहचान बटोरी है। ऐसे ही महाकुंभ में फूल बेचने वाली एक लड़की मोनालिसा भी वायरल हो गई। मोनालिसा की खूबसूरती देख लोग दीवाने हो गए और फोटो-वीडियो के लिए कतारें लगने लगीं। मोनालिसा ने महाकुंभ में वायरल होते ही अपने घर का रास्ता नापा। लेकिन इससे पहले ही उनकी किस्मत चमक गई है। अब मोनालिसा को फिल्म मिल गई है। मोनालिसा अब फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं।…
CBSE Recruitment 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सुपरिटेंडेंट और जूनियर असिस्टेंट पद 2025 की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2025 से पहले-पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. सीबीएससी भर्ती 2025 के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से शैक्षिक और तकनीकी प्रमाणपत्र/डिप्लोमा/डिग्री या समकक्ष योग्यता प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. सीबीएसई भर्ती अभियान का लक्ष्य 212 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 142 सुपरिटेंडेंट पदों के लिए और 70 जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए हैं. सुपरिंटेंडेंट पद…
रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। जहां टीम इंडिया के कई दिग्गज प्लेयर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे एक प्लेयर ने बड़ा कारनामा किया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि शार्दुल ठाकुर हैं। शार्दुल ठाकुर काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया में वापसी करने के लिए अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है। शार्दुल ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शतक जड़ा था और अब उन्होंने अगले ही मैच में मेघालय…
रायपुर : सुरक्षाबल के लगातार बढ़ते दबाव के बीच माओवादियों ने नेतृत्व में परिवर्तन किया है. सबसे बड़ी बात यह है कि माओवादियों की सर्वोच्च संस्था सेंट्रल कमेटी में करीब एक दर्जन सदस्य हैं, लेकिन माड़वी हिडमा अब उनमें शामिल नहीं है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल मुक्त भारत के लिए मार्च 2026 की समय सीमा तय की है. इस समय सीमा के हिसाब से सुरक्षाबल अपने काम को अंजाम भी दे रहे हैं. लगातार धराशाई किए जा रहे छोटे-बड़े रैंक के नक्सलियों की वजह से सेंट्रल कमेटी का नए सिरे से गठन किया गया है. एक अधिकारी…
