Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
मै रूपा तिवारी आपके वार्ड क्र. 60 तुलसीनगर दर्री की एक जिम्मेदार नागरिक, वार्ड पार्षद पद के लिए आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हूं। मैं पिछले 20 वर्षों से तुलसी नगर दर्री सहित आसपास के क्षेत्र में समाज सेवा का कार्य कर रही हूं मेरा लक्ष्य है कि मैं अपने वार्ड के निवासियों की समस्याओं का समाधान करूं और आम जनों को अधिक से अधिक बेहतर सुविधा उपलब्ध कराऊं । मेरा विजन और मिशन * स्वच्छ और हरित वार्ड बनाना * वार्ड में तालाब का सौंदर्यकरण करना – सड़कों और नालियों की मरम्मत करना – वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को…
कोरबा, 26 जनवरी 2025: कृष्णा ग्रुप ने गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया। कृष्णा ग्रुप में हर वर्ष की तरह इस बार भी राष्ट्रीय पर्व का आयोजन विशेष रूप से किया गया। यह संस्था समस्त राष्ट्रीय पर्वों को धूमधाम से मनाने के साथ-साथ प्रतिदिन प्रातः राष्ट्रगान करके कार्य प्रारंभ करने की परंपरा का पालन करती है, जो संभवतः देश की पहली निजी संस्था है जहां प्रतिदिन राष्ट्रगान होता है। इसी क्रम में कृष्णा हुंडई शो रूम कोरबा में गणतंत्र दिवस का आयोजन रविवार, 26 जनवरी 2025 को हुआ। इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन, डायरेक्टर्स, कृष्णा ग्रुप परिवार और…
रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा ने 10 नगर निगम के लिए मेयर कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें रायपुर से मीनल चौबे, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, कोरबा से संजूदेवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी, रायगढ़ से जीव वर्धन चौहान, जगदलपुर से संजय पांडे और दुर्ग से अलका वाघमार को टिकट मिला है। वहीं 47 नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। ये नाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने जारी किए हैं। वहीं, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए घोषित उम्मीदवार को भाजपा ने 24 घंटे के भीतर बदल दिया है। BJP ने अधिवक्ता…
कटघोरा : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक बोधराम कंवर महाकंभु से लौटते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. मोरगा चौकी के केंदई गांव के पास हुए हादसे के बाद घायल पूर्व विधायक के साथ अन्य घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है. जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से लौटते समय रात के करीब 3 बजे केंदई गांव के पास उनकी थार गाड़ी सड़क से नीचे जा उतरी. इस दौरान उनकी गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद विधायक समेत…
कोरबा : पत्नी से छेड़छाड़ के आरोपियों ने पति को नग्न कर पीटा। मारपीट के बाद सभी युवकों ने बारी-बारी से युवक के चेहरे पर पेशाब किया और फिर उसे बरपाली ओवर ब्रिज के पास नग्न अवस्था में फेंक दिया। पीड़ित महताब (29) के मुताबिक, आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। जिसका विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते थे। शनिवार रात जब अपने घर लौट रहा था तभी गांव के ही 5 युवकों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि गांव के ही गोलू, ईश्वर, दिलेश्वर और…
कोरबा: काफी मंथन और जद्दो जहद के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा महापौर पद के लिए श्रीमती संजू देवी राजपूत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा नेताओं के बीच जिन पांच महिला नेत्रियों के नाम पर विचार चल रहा था, उनमें श्रीमती संजू देवी राजपूत को सबसे सशक्त दावेदार मानते हुए उन्हें पार्टी का प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया है। भा.ज.पा. का यह निर्णय आगामी महापौर चुनाव के लिए पार्टी की ताकत और चुनावी रणनीति को मजबूत करेगा। श्रीमती संजू देवी राजपूत की लोकप्रियता और पार्टी में उनके योगदान को देखते हुए उनका नाम सामने आया था।
सक्ती : देश भर में एक तरफ जहां गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के सक्ती से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय युवती की घर के पीछे स्थित बाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी है. जानकारी के अनुसार, युवती अपने दादा-दादी के साथ रहती थी. वहीं आज अचानक बाड़ी में उसकी संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में…
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया. राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित वहां मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने झंडे को सलामी दी. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं. इसके साथ ही वह विश्व के उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शुमार हो गए जिन्होंने पिछले सात दशकों में देश के सबसे बड़े समारोह की शोभा बढ़ाई है. परंपरा के अनुसार, दोनों राष्ट्रपतियों को भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट,…
दुबई: सूडान के अल फशर शहर में एक अस्पताल पर बड़े और भीषण हमले की खबर सामने आ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इस हमले में 70 लोगों की मौत हो गई है। जबकि काफी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने रविवार को यह जानकारी दी। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए हॉस्पिटल पर हमले के बाद मौतों का यह आंकड़ा पेश किया। बताया जा रहा है कि सूडान के उत्तरी दारफुर प्रांत की राजधानी में अधिकारियों और अन्य लोगों ने भी शनिवार को इसी तरह के आंकड़े…
सैफ अली खान चाकूबाजी मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस लगातार मामले की छानबीन में लगी है। अब मुंबई पुलिस ने परीक्षण और जांच के लिए अभिनेता के ब्लड सैंपल और कपड़े जमा कर लिए हैं। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने इंडिया टीवी को बताया कि आरोपी शरीफुल इस्लाम ने जो कपड़े पहने हुए थे उस समय अभिनेता पर हमला किया गया था, उन्हें जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया है। इसके अलावा घटना की रात आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़ों पर भी खून के धब्बे पाए गए। एक अधिकारी ने कहा कि सैफ…
