Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
लोरमी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विधानसभा इलाके मुंगेली जिले में बाघिन शावक की मौत का मामला सामने आया है. अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) में एक मादा शावक मृत पाया गया. जिसकी उम्र करीब 4 साल बताई जा रही है. वहीं वन विभाग ने बताया है कि इस बाघिन की मौत बाघों के बीच लड़ाई के कारण हुई है. जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र लमनी के ग्राम चिरहट्टा बिरारपानी के बीच बेंदरा खोंदरा के तरफ ग्रामीण पैदल जा रहे थे. इसी दौरान झाड़ के पास बाघिन शावक को मृत देखा गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी.…
रायपुर : रायपुर एम्स के डॉक्टर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है। उन्होंने एक महिला मरीज, दो जूनियर डॉक्टरों की चेस्ट और शरीर के कई अंगों पर बैड टच किया है। पीड़ित महिलाओं ने AIIMS में शिकायत दी। जिसमें एम्स की इंटरनल कमेटी की रिपोर्ट में उन्हें दोषी पाया गया है। लेकिन इसके बावजूद AIIMS प्रबंधन ने कोई एक्शन नहीं लिया। पीड़िता ने प्रबंधन को अपनी शिकायत में बताया कि, अर्थराइटिस नाम की बीमारी से पीड़ित है। जिसके इलाज के लिए वो जनवरी 2022 से AIIMS के PMR डिपार्टमेंट में इलाज करवा रही थी। तभी डॉ अमोल बी खडे…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा के बजट सत्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा. यह सत्र 21 मार्च तक चलेगा. इस दौरान कुल 17 बैठकें होंगी. वित्त मंत्रालय में बजट को लेकर मंथन शुरू हो गया है. कार्यकाल का दूसरा बजट प्रदेश में फरवरी का महीना कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है. नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव हैं. इसके होते ही विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो जाएगा. बजट सत्र के शुरुआत में राज्य का…
नई दिल्ली: पंजाब के बठिंडा में अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के दौरान तमिलनाडु की महिला कबड्डी खिलाड़ियों के साथ शुक्रवार को हाथापाई की गई. रिपोर्ट के अनुसार, मैच रेफरी के एक फैसले से खिलाड़ी नाखुश थे, जिसके बाद यह हाथापाई शुरू हुई. दरभंगा विश्वविद्यालय के साथ खेल के दौरान मदर टेरेसा विश्वविद्यालय के खिलाफ़ ‘फ़ाउल अटैक’ के कारण विवाद हुआ. अपील के बाद बहस छिड़ गई और इस दौरान कबड्डी मैच के रेफरी ने मदर टेरेसा टीम के एक सदस्य पर हमला कर दिया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग महिला खिलाड़ियों से भिड़ते हुए दिख रहे हैं.…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की संसद ने शुक्रवार को कुछ गजब हुआ है। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी समेत अन्य सांसदों के विरोध को दरकिनार कर चार विधेयकों को जल्दबाजी में पारित करने के लिए अपना संयुक्त सत्र बुलाया गया। स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने सीनेट और नेशनल असेंबली के संयुक्त सत्र की अध्यक्षता की। संसद का संयुक्त सत्र मात्र 18 मिनट चला, जिस दौरान मात्र 9 मिनट में चार विधेयक पारित कर दिए गए। चार विधेयक पारित होने के बाद संयुक्त सत्र को 12 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया। ये विधेयक हुए पारित वाणिज्य मंत्री…
गाजियाबाद: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गाजियाबाद की कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ मुकदमे के आदेश दिए हैं। अपर सिविल जज की कोर्ट ने कंप्लेन केस में BNSS की धारा 173(4) के तहत नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। क्या है मामला? दरअसल नोएडा के सेक्टर 49 थाने में दर्ज FIR में वादी और गवाह सौरभ गुप्ता ने गाड़ी का पीछा कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। गाजियाबाद पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर सौरभ गुप्ता ने कोर्ट का रुख किया था। इसी मामले में एल्विश के…
रायपुर : तिल्दा नेवरा के औद्योगिक क्षेत्र बरतोरी में स्थित संजय केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. दो घंटे से प्लांट में भारी ब्लास्टिंग जारी है. आग की लपटें भारी तेज है, जिससे क्षेत्रवासी भी सहम उठे हैं. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. आब बुझाने का काम जारी है. जानकारी के मुताबिक, पेंट बनाने वाली इस फैक्ट्री में सुबह तकरीबन आठ बजे एक टैंकर में ब्लास्ट हो गई, जिससे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस…
PAK vs WI, 2nd Test: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच रावलपिंडी में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट का आज पहला दिन है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई है। पाकिस्तानी स्पिनरों ने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी है। इस दौरान पाकिस्तान के 38 साल के स्पिनर नोमान अली ने गेंद से कहर बरपाते हुए हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया है। नोमान अली ने अपने तीसरे ही ओवर में पहली 3 गेंदों पर लगातार 3 बल्लेबाजों को आउट कर सनसनी मचा दी।…
रायपुर : गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ पुलिस के 22 अधिकारियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा. इसकी घोषणा भारत सरकार ने की है. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ से इंस्पेक्टर महेश राम साहू को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा 11 अधिकारियों को वीरता पदक और 10 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए मेडल दिए जाएंगे. इन्हें मिलेगा वीरता पुरस्कार –
UPSC CSE 2025 Application Form: केंद्र सरकार ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब उम्मीदवारों को आवेदन के साथ ही अपनी आयु और आरक्षण संबंधी दावों के समर्थन में दस्तावेज़ जमा करना अनिवार्य होगा। पहले यह दस्तावेज़ केवल प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद जमा करने होते थे। पूजा खेडकर मामले पर आधारित है नियमों में बदलाव यह कदम पूर्व आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेडकर के विवादास्पद मामले के बाद उठाया गया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने ओबीसी और विकलांगता कोटा का गलत लाभ उठाकर सिविल सेवा में चयन प्राप्त किया। हालांकि,…
