Author: News Editor

कटघोरा : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक बोधराम कंवर महाकंभु से लौटते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. मोरगा चौकी के केंदई गांव के पास हुए हादसे के बाद घायल पूर्व विधायक के साथ अन्य घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है. जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से लौटते समय रात के करीब 3 बजे केंदई गांव के पास उनकी थार गाड़ी सड़क से नीचे जा उतरी. इस दौरान उनकी गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद विधायक समेत…

Read More

कोरबा : पत्नी से छेड़छाड़ के आरोपियों ने पति को नग्न कर पीटा। मारपीट के बाद सभी युवकों ने बारी-बारी से युवक के चेहरे पर पेशाब किया और फिर उसे बरपाली ओवर ब्रिज के पास नग्न अवस्था में फेंक दिया। पीड़ित महताब (29) के मुताबिक, आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। जिसका विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते थे। शनिवार रात जब अपने घर लौट रहा था तभी गांव के ही 5 युवकों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि गांव के ही गोलू, ईश्वर, दिलेश्वर और…

Read More

कोरबा: काफी मंथन और जद्दो जहद के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा महापौर पद के लिए श्रीमती संजू देवी राजपूत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा नेताओं के बीच जिन पांच महिला नेत्रियों के नाम पर विचार चल रहा था, उनमें श्रीमती संजू देवी राजपूत को सबसे सशक्त दावेदार मानते हुए उन्हें पार्टी का प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया है। भा.ज.पा. का यह निर्णय आगामी महापौर चुनाव के लिए पार्टी की ताकत और चुनावी रणनीति को मजबूत करेगा। श्रीमती संजू देवी राजपूत की लोकप्रियता और पार्टी में उनके योगदान को देखते हुए उनका नाम सामने आया था।

Read More

सक्ती : देश भर में एक तरफ जहां गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के सक्ती से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय युवती की घर के पीछे स्थित बाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी है. जानकारी के अनुसार, युवती अपने दादा-दादी के साथ रहती थी. वहीं आज अचानक बाड़ी में उसकी संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में…

Read More

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया. राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित वहां मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने झंडे को सलामी दी. इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं. इसके साथ ही वह विश्व के उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शुमार हो गए जिन्होंने पिछले सात दशकों में देश के सबसे बड़े समारोह की शोभा बढ़ाई है. परंपरा के अनुसार, दोनों राष्ट्रपतियों को भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट,…

Read More

दुबई: सूडान के अल फशर शहर में एक अस्पताल पर बड़े और भीषण हमले की खबर सामने आ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इस हमले में 70 लोगों की मौत हो गई है। जबकि काफी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने रविवार को यह जानकारी दी। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए हॉस्पिटल पर हमले के बाद मौतों का यह आंकड़ा पेश किया। बताया जा रहा है कि सूडान के उत्तरी दारफुर प्रांत की राजधानी में अधिकारियों और अन्य लोगों ने भी शनिवार को इसी तरह के आंकड़े…

Read More

सैफ अली खान चाकूबाजी मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस लगातार मामले की छानबीन में लगी है। अब मुंबई पुलिस ने परीक्षण और जांच के लिए अभिनेता के ब्लड सैंपल और कपड़े जमा कर लिए हैं। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने इंडिया टीवी को बताया कि आरोपी शरीफुल इस्लाम ने जो कपड़े पहने हुए थे उस समय अभिनेता पर हमला किया गया था, उन्हें जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया है। इसके अलावा घटना की रात आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़ों पर भी खून के धब्बे पाए गए। एक अधिकारी ने कहा कि सैफ…

Read More

अबू धाबी में खेली जा रही ILT20 लीग 2025 में गल्फ जायंट्स ने 25 जनवरी को डिफेंडिंग चैंपियन MI एमिरेट्स को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। हालांकि इस मैच में जमकर ड्रामा भी हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI एमिरेट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 151 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। MI की ओर से टॉम बैंटन ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। MI के स्कोर के जवाब में गल्फ जायंट्स ने 2 विकेट शेष रहते 152 रनों का टारगेट आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। इस मैच में आखिरी ओवरों में काफी ड्रामा भी देखने को मिला। ये घटना उस समय…

Read More

CISF Recruitment: अगर आप फोर्स में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, CISF ने कांस्टेबल/ड्राइवर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 1100 से अधिक पदों  को भरा जाएगा। CISF Recruitment: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया  इन पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू होगी। दूसरी भाषा में कहें तो इच्छुक उम्मीदवार 3 जनवरी…

Read More

जांजगीर-चांपा : जिले में रफ्तार का देखने को मिला है. नेशनल हाइवे 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर ने आज सुबह बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. दर्दनाक हादसे में बेटी और पिता की मौत हो गई. ट्रेलर चालक मौके से वाहन के साथ फरार हो गया है. जानकारी के मुताबिक, अकलतरा थाना क्षेत्र अमरताल गांव के पास ट्रेलर ने नेशनल हाइवे 49 पर एक बाइक को जोरदार ठोकर मार दी. जिसमें सवार पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है. घटना को लेकर लोगों में…

Read More