Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
रायपुर : प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरी निकाय चुनाव 2025 हेतु नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों की घोषणा की है।
Raviwar Ke Upay: सप्ताह का रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन भगवान भास्कर की उपासना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होतीहै। इसके साथ ही सूर्य देव की पूजा करने से निरोगी शरीर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। वहीं रविवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से समस्त समस्याओं का समाधान मिल जाता है। तो आइए जानते हैं कि रविवार के दिन कौनसे उपायों को करना चाहिए। 1 अगर आपके दांपत्य जीवन से खुशियां कहीं गुम हो गई हैं, तो उन खुशियों को जीवन में फिर से वापस लाने के…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और तीनों रक्षा सेवाओं के प्रमुख भी मौजूद थे. सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट और नारंगी-पीले रंग का बांधनी साफा पहने प्रधानमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद वहां डिजिटल आगंतुक पुस्तिका में हस्ताक्षर भी किए. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कर्तव्य पथ पहुंचे पीएम मोदी…
नई दिल्ली: 26 जनवरी का दिन देश के लिए खास है. आज देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया और उसके बाद गणतंत्र दिवस की परेड शुरू हो गई. देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की इस परेड में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. आज का दिन हमारी देश की आजादी, संविधान निर्माण और एकता के लिए मनाया जाता है. इसी दिन से भारतीय संविधान भी लागू हुआ था. इसी खास अवसर को याद करने के लिए हर साल…
कोरबा : गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत ने कोरबा में कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया¹। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए। कलेक्टर वसंत ने उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा…
कोरबा : कोरबा में सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में देश के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारा देश विकास के पथ पर अग्रसर है और हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।…
76वें गणतंत्र दिवस के अवसaर पर सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी , निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
सरगुजा : सीएम साय अंबिकापुर में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए और फहराया तिरंगा। आज भारत अपने 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव मना रहा है। गणतंत्र दिवस हमें विविधता में एकता, संविधान और लोकतंत्र का सम्मान एवं सुशासन के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। संविधान की इसी भावना का सम्मान करते हुए हमारी सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और सरगुजा से बस्तर तक सुशासन से समृद्धि लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
रायपुर : अन्य राज्यों की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी गणतंत्र दिवस की धूम देखी जा रही है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रामेन डेका तिरंगा फहराया। उन्होंने परेड की सलामी ली। इस साल की परेड का नेतृत्व हर्षित मेहर (IPS) ने किया। इनके नेतृत्व में 16 टुकड़ियां आकर्षक मार्च पास्ट किया। सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पुरुष और महिला प्लाटून शामिल थी। इस बार तेलंगाना पुलिस की टीम परेड में शामिल थी।
रायपुर : आमानाका पुलिस ने टाटीबंध के एक होटल में छापा मारकर दो लोगों को दबोचा है. पंजाब के गुरदासपुर से आकर यहां ठहरे दोनों आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम हिरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है. जिसकी कीमत 15 लाख के आसपास बताई जा रही है. दो दिन पहले भी सरोना इलाके में एक महिला समेत दो लोगों को दबोचा गया था. उनसे 20 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी. इन चारों आरोपियों का संपर्क पंजाब के गुरदासपुर इलाके से पाया गया है. मुखबिर की सूचना पर शनिवार को टाटीबंध स्थित होटल ओयो में छापेमारी करने की सूचना है.…
