Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
बिलासपुर : न्यायधानी स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्रों के बीच विवाद का मामला सामने आया है. घर के बाहर छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया. इस मामले की रिपोर्ट लिखाने गए छात्र के साथ पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पीड़ित छात्र एसपी ऑफिस पहुंचे हैं. पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, मारपीट को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ छात्रों की बहस भी हुई है. पीड़ित पक्ष ने एसपी से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों और हंगामा करने वाले छात्रों पर कार्रवाई की मांग की है.
कोरबा : लालपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में 19 वर्षीय कीर्ति रात्रे ने प्रेमी की हरकतों से परेशान होकर हार्पिक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता महेतर रात्रि ने बताया कि उनकी बेटी ललित लहरे नामक युवक के साथ भाग गई थी और वापस लौटने के बाद यह घटना हुई। घटना के दिन युवती ने अपने परिजनों को फोनकर बुलाया। इस दौरान उसने टॉयलेट क्लीनर हार्पिक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज कोरबा ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी…
25 January 2025 Ka Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 38 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 36 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज षट्तिला एकादशी का व्रत किया जायेगा। आपके लिए 25 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि- …
,कोरबा 24 जनवरी 2025/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में आवासन एवं शहरी कार्य केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कोरबा जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09ः00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे…
कोरबा 24 जनवरी 2025/ जिले के सभी कार्यालयों में आज 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में निष्ठापूर्वक शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने और लोकतांत्रिक कर्तव्यों के पालन करने की शपथ ली। इस दौरान सभी ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए स्वतंत्र निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। कलेक्टर श्री…
कोरबा 24 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत प्रशिक्षण स्थल विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक एवं एनसीडीसी मुड़ापार का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मतदान दलों के अधिकारियों को ईवीएम संचालन सहित अन्य प्रक्रियाओं का बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करने प्रेरित किया। कलेक्टर श्री वसंत ने सभी को जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी निर्वाचन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम पहले भी निर्वाचन कार्य कर चुके हैं, ऐसा मानकर प्रशिक्षण को नजर अंदाज न करें। मास्टर्स ट्रेनर्स के…
कोरबा । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अभी हाल ही के दिनों में मुंबई में छत्तीसगढ़ ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट’ का दूसरा चरण आयोजित किया गया। छत्तसीगढ़ को भारत के मुख्य मार्ग पर प्रशस्त करने हेतु सरकार ने कई कदम उठाये है। यह इन्वेस्टर्स समिट उनमे से एक है। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को प्लास्टिक, कपड़ा, आईटी और खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों से ₹6,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए।’ मनोज शर्मा ने कहा कि बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अमेरिकी महावाणिज्य दूत माइक हैंकी…
कोरबा कोसाबाडी मंडल द्वारा महान देशभक्त स्वतंत्रता सेनानी आजाद हिंद फौज के अगुवा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस मनाया गया ।जन्म दिवस के अवसर पर कोरबा निहारिका सुभाष चौक स्थित प्रतिमा पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। श्रद्धा सुमन अर्पण के पश्चात भाजपा के नेताओं के द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस सच्चे देशभक्त थे और उनके द्वारा जो सेना का गठन किया गया था वह केवल भारत नहीं बल्कि पूरे एशिया महाद्वीप में उनका प्रभाव था आज ऐसे महान देशभक्त स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धा सुमन…
⏩ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का कार्यक्रम यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल लछनपुर में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ⏩कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षक, छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी देकर नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया जाता है साथ ही यातायात नियमों का पालन नही करने से होने वाले जान माल की हानि के बारे में बताया गया, जिसका प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण कर सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना है। ⏩…
बालकोनगर, 24 जनवरी, 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वेदांता के ‘प्रोजेक्ट पंछी’ की शुरूआत की है, जिसका उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से पीछे रह गई लड़कियों के जीवन में बदलाव लाना है। यह परियोजना वेदांता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल की समाज को वापस देने की सोच को साकार करते हुए, लड़कियों को प्रगति के नए अवसर प्रदान कर रहा है। इस परियोजना से लड़कियां आर्थिक एवं सामाजिक बाधाओं को पार कर अपनी शिक्षा पूरी करने तथा स्थायी आजीविका हासिल करने में सफल होंगी। ‘पंछी परियोजना’ के अंतर्गत बालको…
