Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा 22 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज नगरीय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आवश्यक तैयारियों के संबंध में नाम-निर्देशन हेतु निर्धारित कक्षों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी और कार्य में लगे सहायक अधिकारियों-कर्मचारियों से निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नाम-निर्देशन कक्ष में आवेदन जमा करने के दौरान प्रत्याशियों और आर.ओ. के बीच सुविधाजनक दूरी निर्धारित करने, सहयोगी कर्मचारियों द्वारा निर्धारित रजिस्टर का संधारण करने तथा प्रस्तावकों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने नाम निर्देशन से जुड़े दस्तावेजों का बारीकी से जांच करने और…
धमतरी: धमतरी जिले के सेमरा-सी गांव में मंगलवार की देर-शाम 9 बच्चे स्कूल से घर लौटे और उल्टी करने लगे। गांव में अफरा- तफरी मच गई। बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। पता चला कि बच्चों ने रतनजोत के बीज खाए थे, जिस वजह से सभी बीमार हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। 21 जनवरी को सभी बच्चे स्कूल से लौटते समय खेलते हुए रतनजोत के बीज को खा गए। इसके बाद रात में इनकी तबियत बिगड़ी। सभी को उल्टी होने लगी। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्होंने रतनजोत के फल खाए थे। सभी बच्चों…
रायगढ़: खरसिया में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह मामला खरसिया के मोहापाली का है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, गर्ग परिवार और अनु बुटीक परिवार वालों के बीच मामूली बात पर विवाद हुआ था. इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई. इस घटना में घायल अन्नू अग्रवाल की अस्पताल में मौत हो गई. वहीं घटना के बाद एक आरोपी चीनू अग्रवाल ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया. इस मामले को लेकर…
कोरबा : कोरबा में बुधवार की सुबह सुबह चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जिला परिवहन कार्यालय के सामने संचालित सात दुकानों में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने खाने पीने का सामान,लैपटॉप और चिल्लर पैसों की चोरी कर ली। कार्यालय के सामने अधिकतर गुमटीनुमा दुकानें है जहां सुविधा केंद्र और डेली निड्स की दुकानें लगती है। सुबह सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे उन्हें चोरी की जानकारी मिली। चोरों ने रॉड या फिर तब्बल से दुकान के दरवाजे को टेढ़ा कर भीतर घुसे फिर वारदात को अंजाम दिया। चोरी की इस घटना में कितने का माल पार…
केरल के त्रिशूर में यूट्यूबर मुहम्मद शाहीन शाह (26) को त्रिशूर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. शाहीन शाह पर केरल के छात्रों पर कथित तौर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने का आरोप है. पुलिस उसे कई दिनों से पकड़ने की कोशिश कर रही थी और तमाम ठिकानों पर तलाशी कर रही थी. आखिरकार पुलिस शाहीन शाह को गिरफ्तार करने में कामयाब रही. पुलिस ने एक कार के साथ उसे कोडागु से पकड़ लिया. जहां वह छिपा हुआ था. एरानेलूर का रहने वाला शाहीन शाह यूट्यूबर है और वो यूट्यूब पर ‘मानवलन’ के नाम से लोकप्रिय है. घटना के बाद…
जयपुर: जयपुर में एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला और दो नौकरों को बंधक बनाकर लाखों की नकदी और जेवरात लूट लिए. पुलिस के मुताबिक, लूट में एक सप्ताह पहले काम पर रखी गई नेपाली नौकरानी सावित्री शामिल है. उसने दो लोगों को बाहर से घर में घुसने दिया और वारदात के बाद उनके साथ फरार हो गई. घटना डूंगरी थाना इलाके में सोनी अस्पताल के पास देवी नगर में हुई. यहां 75 वर्षीय मंजू कोठारी के घर में लूटपाट की गई. नौकरानी सावित्री के साथ बदमाशों ने मंजू कोठारी और उनके…
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप एक्शन मोड में हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उनकी टीम एक फरवरी से चीन पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने के बारे में विचार कर रही है। ट्रंप ने कहा कि चीन पर शुल्क लगाने का निर्णय इस तथ्य पर आधारित होगा कि वह मेक्सिको और कनाडा को ‘फेंटानिल’ भेज रहा है या नहीं। ‘फेंटानिल’ एक तरह का मादक पदार्थ है जो हेरोइन से 50 गुना अधिक शक्तिशाली और नशीला होता है। चीन पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने पर विचार डोनाल्ड ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ में ओरेकल के मुख्य…
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को मंगलवार को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद अभिनेता फुल टशन में अपने घर पहुंचे। 16 जनवरी की रात सैफ पर चाकू से हमला किया गया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गर्दन और रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद सैफ ऑटो रिक्शा से अस्पताल पहुंचे और इलाज कराया। 6 दिनों तक लीलावती में रहने के बाद, अभिनेता मंगलवार को अपने मुंबई स्थित आवास सतगुरु शरण अपार्टमेंट वापस पहुंचे। वहीं अब चर्चा है कि अभिनेता ने अपनी सिक्योरिटी में बड़े बदलाव का…
IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम के मैचों का भारतीय फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। फिर चाहे वो T20I हो या वनडे या फिर टेस्ट मैच। टीम इंडिया लंबे विदेशी दौरे के बाद अपने घर में सीरीज खेलने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया में करीब 50 दिन बिताने के बाद टीम इंडिया को अपने घर में नए साल के मौके पर पहली सीरीज खेलने का मौका मिल रहा है, जिसमें वह इंग्लैंड का सामना करेगी। 5 मैचों की इस T20I सीरीज का 22 जनवरी यानी आज से कोलकाता के ईडन गार्डन में आगाज होने जा रहा है, जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। T20I…
कवर्धा : जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र से लापता महासिंग बैगा (सिंदूरखार) का शव मध्यप्रदेश के बजाक थाना क्षेत्र से बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार, महासिंग बैगा के शव को मिट्टी में गाड़कर उसके ऊपर गाय का शव रखा गया था, ताकि घटना को छुपाया जा सके. इस मामले में कबीरधाम पुलिस दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उनकी निशानदेही पर शव को बरामद किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
