Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
अंबिकापुर: सरगुजा जिले के महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर की गई कार्रवाई ने राजनैतिक रंग ले लिया है। पहले जहां कांग्रेस इसे एक खास वर्ग के खिलाफ की गई कार्रवाई बता रही थी। वही मंत्री ओपी चौधरी ने ट्वीट कर यहां रह रहे लोगो पर बांग्लादेशी होने की आशंका जाहिर करते हुए भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। तो वही कांग्रेस इस पर पलटवार करती नजर आ रही है। अंबिकापुर के मुकुट कहे जाने वाले मां महामाया पहाड़। महमाया पहाड़ पर अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्यवाई की जमकर चर्चा हो रही है। अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन…
कर्नाटक के कोप्पल जिले से लूट की घटना का एक वीडियो सामने आया है। लुटेरों ने दुकान में घुसकर चाकू की नोक पर जमकर उत्पाद मचाया। घटना कुष्तगी तालुका के वांगेरा गांव की है। यहां की एक दुकान में दो लुटेरे घुस गए और चाकू की नोक पर दुकानदार शरनप्पा पुजारी से 7000 रुपये से ज्यादा कैश और उनका मोबाइल लूट लिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में लुटेरों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर…
RRB Recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लेवल 1 के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. योग्य उम्मीदवार 23 जनवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbahmedabad.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत 7वें वेतन आयोग (7th CPC) पे मैट्रिक्स के अनुसार 32,438 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों…
रायपुर, 21 जनवरी 2025/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे। केन्दीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव रायगढ़, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बस्तर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग, मंत्री श्री रामविचार नेताम सूरजपुर, मंत्री श्री दयालदास बघेल महासमुंद, मंत्री श्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा, मंत्री श्री लखन लाल…
रायपुर : गरियाबंद जिले से लगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के बॉर्डर पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 14 नक्सलियों के शवों का मेकाहारा में 22 डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम कर रही है, इसमें 10 सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं. नक्सलियों के शवों को सुबह करीबन पांच बजे रायपुर लाया गया था. बता दें कि 19 जनवरी की रात से गरियाबंद जिला के कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जिसमें अब तक 14 नक्सली को शव बरामद किए गए हैं. इनमें एक करोड़ का इनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती…
न्यूज़ जांजगीर-चांपा । कोसा, कांसा एवं कंचन की पवित्र भूमि चांपा नगर में भगवान श्रीरामचन्द्र जी ने पहली बार कथा करने का अवसर मिला । आप सब लोगों ने नव दिनों तक ध्यान पूर्वक कथा सुना मैं प्रसन्नता व्यक्त करता हूं । कथा महात्म्य के दौरान कोई बात अच्छी लगी उसे जीवन में उतारें । हम परदेशी फ़कीर एक दिन हमें याद करेंगें । श्रीराम कथा के दौरान यदि मुझसे मन में कोई भूल-चूक हो गई हो तो क्षमा करना । यह सुंदर और भावपूर्ण उद्गार हैं जो कि सुप्रसिद्ध कथा वाचक शंभुशरण लाटा कोलकाता वाले ने श्रीराम सेवा समिति…
यालापुरा: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के यालापुरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां गुलापुरा में सब्जी ले जा रहा ट्रक नियंत्रण खो बैठने के बाद एक ट्रिपर से टकरा गया, जिसमें ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल हुए हैं। ये हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। पुलिस ने क्या बताया? एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस सब्जी के ट्रक में वे यात्रा कर रहे थे वह बुधवार तड़के 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया। पीड़ित, सभी फल विक्रेता, सावनूर से चले थे और फल बेचने…
न्यूज़ । लोक कला एवं साहित्यिक संस्था सिरजन जिला इकाई दुर्ग द्वारा आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में रविवार 19 जनवरी 2025 को मध्यान्ह दोपहर दो बजे से डॉ परदेशी राम वर्मा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण वर्मा ने की। जिसमें विशेष अतिथियों में डां अंकुश देवांगन मूर्तिकार व सदस्य ललित कला अकादमी संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली, डॉ डी पी देशमुख संपादक कला परम्परा भिलाई , डां वेदवती मंडावी साहित्यकार व समाजसेवी भिलाई , आत्माराम साहू ट्रस्टी अध्यक्ष निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई…
⏩ मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी महावीर यादव निवासी अकलतरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 16.01.2025 से 17.01.2025 के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोर के द्वारा महामाया मंदिर अकलतरा के दान पेटी के ताला को तोडकर अंदर रखा नगदी रकम लगभग 01 लाख से 1,25,000 लाख रूपया को चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 23/2025 धारा 331(3),305(a) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया था। ⏩ मंदिर की हुयी दान पेटी चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ…
महाकुंभ का आयोजन चल रहा है, साधु संतों का जमावड़ा भी लगा हुआ है। संत अपने-अपने शिविरों में धूनी रमाए प्रभु की भक्ति में लीन है। 29 जनवरी को दूसरा अमृत स्नान होने जा रहा है। प्रयागराज प्रशासन के मुताबिक, इस अमृत स्नान में 8 करोड़ लोगों के शामिल होने का अनुमान है। बता दें कि अमृत स्नान पर पहला हक नागा साधुओं को दिया गया है। नागा साधु अपने अखाड़े के साथ महाकुंभ में कल्पवास कर रहे हैं। प्रयागराज का अलग है महत्व 12 वर्षों बाद महाकुंभ आता है। ऐसे में माना जाता है कि महाकुंभ में देवी-देवता, यक्ष, गंधर्व…
