Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में भालुओं का आतंक जारी है. चारामा वन परिक्षेत्र के कुर्रुभाट गांव में आज सुबह फिर से मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया. इस घटना में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों भालुओं ने मिलकर उसकी खोपड़ी तक खोल दी. ग्रामीणों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी. फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. बता दें, कांकेर वन मंडल से लगातार भालू के हमलों की खबर सामने आते रहती है. दो दिन पहले…
गरियाबंद : ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच हुई मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है. रविवार से जारी मुठभेड़ में जवानों ने अबतक 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल है. दो और नक्सली के शव को बरामद किया गया है. वहीं मौके से 1 एसएलआर, आईडी समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी की रात को ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की सीमा से महज 5 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के कुलारीघाट रिजर्व फॉरेस्ट में बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की…
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है, जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा दुर्ग जिले के दनिया गांव के पास बोरी थाना क्षेत्र में हुई है। यहां पिकअप वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई है। इस…
जशपुर : जिले में बर्बरता और हत्या का मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है. हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी पति ने मृतिका के साथ रूह कंपा देने वाली बर्बरता की. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, सरधापाठ ग्राम के रहने वाले दंपति बगीचा के ग्राम कुर्हाटेपना लड़की के घर गए हुए थे. यहां से लौटने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद पत्नी ने कहा…
दुर्ग : बोरी थाना क्षेत्र के दानिया गांव में देर रात सड़क दुर्घटना में दो लोगों को मौत हो गई। वहीं 14 लोग घायल हो गए। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घायलों से मिलने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। दानिया गांव के पास ट्रक और मालवाहक में आमने सामने टक्कर हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं सभी घायलों को जिला अस्पताल शंकराचार्य अस्पताल और एम्स में भर्ती…
Gariband Police -Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर है. यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती भी ढेर हुआ है. गरियाबंद पुलिस ने इसके मारे जाने की पुष्टि की है. सीएम विष्णु देव ने गरियाबंद मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को मिली सफलता पर बधाई दी है. दरअसल ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर दो दिनों से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ मे 14 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है. इनमें से एक की पहचान पुलिस ने कर ली…
कोरबा :- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों और पंचायत के चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही जिला प्रशासन भी अपनी तैयारी में जुट गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के मार्गदर्शन में तैयारी की जा रही है। इस विषय में आगामी दिनों में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव हेतु अधिसूचना का प्रकाशन, अभ्यर्थियों/प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन पत्र जमा करने से लेकर इसकी अंतिम तिथि, स्क्रूटनी और नाम वापसी की तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। चुनावों का निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है :-
बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद आज कोर्ट में आरोपी पेश किए जाएंगे. हत्याकांड के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, उसके भाई रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और मुंशी महेंद्र रामटेक को कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि सड़क में हुए भ्रष्टाचार की खबर दिखाने के बाद पत्रकार मुकेश चंद्राकर की 1 जनवरी को हत्या कर दी गई थी. दरअसल, सड़क निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया गया था, इसकी पुष्टि लोक निर्माण विभाग की जांच में भी हो चुकी है. वहीं सड़क निर्माण को…
कोरबा, शिक्षा के मंदिर में बच्चो से मध्यान भोजन का राशन साइकिल से ढुलाई करवाया जा रहा है, पूरा मामला पूर्व माध्यमिक शाला कनबेरी का है जहां बच्चों से कार्य कार्य जा रहा है, कनबेरी सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश ने बताया की मामले की जानकारी मिली है और ये गलत तरीके से कार्य करवाया जा रहा है, हेड मास्टर किसी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने चले गए है, ऐसे में सरकारी विद्यालय बच्चों के लिए दिक्कत है। सरकार के कड़े आदेश के बाद भी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। विद्यालय में अच्छी शिक्षा पाने के…
कोरबा पश्चिम 20 जनवरी 2025- इंडिपेंडेंट पॉवर प्रोड्यूसर्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 25वें रेगुलेटरी एंड पॉलिसी मेकर्स रिट्रीट में हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम को फ्रस्ट रनरअप का अवार्ड मिला है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार के हाथों यह पुरस्कार मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। गौरतलब है कि कर्नाटक राज्य के बेलगाम शहर में यह आयोजन 8 से 11 जनवरी के मध्य किया गया था। जिसमें देश के पॉवर सेक्टर में कार्यरत कई केंद्रीय एवं राज्य उपक्रमों के साथ ही विभिन्न निजी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इंडिपेंडेंट पॉवर प्रोड्यूसर्स ऑफ…
