Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
रायपुर : छत्तीसगढ़ में सोमवार (20 जनवरी) से आचार संहिता लागू हो गई है. रायपुर में राज्य निर्वाचन आयोग के प्रमुख अजय सिंह ने दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नगरी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. 1 लाख 2 सौ 58 पदों पर चुनाव होगा. नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होगा. इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में भी एक चरण में चुनाव होगा. मुख्य तारीखें शहरी क्षेत्र – 22 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी – 28 जनवरी तक नामांकन पत्र जमा होगा. – 31 जनवरी नामांकन फॉर्म वापस लेने की आखिरी तारीख – 11…
रायपुर : राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन 2025 के तारीखों की घोषणा कर दी है। बता दें, इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से होंगे, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। चुनाव को लेकर 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था। बता दें कि 22 जनवरी से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पंचायत चुनाव मत पेटी और शहरी चुनाव EVM से होंगे। आज से आचार संहिता लागू कर दी गई है। 11 फरवरी को मतदान होगा और 15 फ़रवरी को नगर पालिकाओं के…
RG कर रेप-हत्या मामले में सियालदह कोर्ट ने संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने संजय पर साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है. कुछ दिन पहले ही कोर्ट संजय रॉय को दोषी करार दिया था. जबकि सजा का ऐलान आज किया गया है. सजा के ऐलान से पहले सीबीआई ने कोर्ट में बहस के दौरान कहा कि ये रेयर ऑफ द रेयरेस्ट केस है. इसमें किसी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए. कोर्ट में सुनवाई के दौरान गिड़गिड़ाता दिखा संजय रॉय कोर्ट में सुनवाई के दौरान संजय रॉय बार-बार जज के सामने गिड़गिड़ाता…
रायपुर 20 नवंबर 2024। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह प्रेस कांफ्रेंस ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे। ईवीएम से चुनाव संपन्न कराया जायेगा। प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि कुल 1 लाख 258 पदों पर चुनाव होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 31041 है, जिसमें से संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 7128 है। जबकि अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 2161 निर्धारित की गई है। नगरीय निकाय का चुनाव एक चरण में किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र के निकाय…
कोरबा 20 जनवरी 2025/ वृद्ध बुद्धुराम पहाड़ी कोरवा की जिंदगी वैसे तो परिवार समेत पहाड़ो के बीच जंगल में टूटे फूटे झोपड़ी में ही कट रही थी। उनका कच्चा मकान कभी पक्का हो जाएगा, यह उन्होंने कभी सोचा भी न था। घर की आर्थिक स्थिति भी इतनी मजबूत नहीं थी कि वह पक्का मकान बनाने के लिए सोच सके, क्योंकि वह जंगलों में बकरी चराकर और वनोपजों का संग्रहण कर ही कुछ पैसे जोड़ पाता था। इस तरह वह अपने परिवार चलाता रहा। अब जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जंगलों में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की…
कोरबा 20 जनवरी 2025/ भारत शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मर्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन ‘‘ए‘‘ अनुपूरण कार्यक्रम) 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियां को सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी सुनिश्चित किया जाएगा । सीएमएचओ ने बताया कि जिले में शिशु संरक्षण माह वर्ष में दो बार छः माह के अन्तराल में आयोजित किया जाता है जिसमें प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों…
कोरबा 20 जनवरी 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में अपने शिकायतों के समाधान के लिए आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके अंतर्गत राशन कार्ड बनाने, ट्राइसायकल,उपचार हेतु आर्थिक सहायता, वन अधिकार पत्र, सीमांकन सहित अन्य आवेदन शामिल है। जिला पंचायत सीईओ ने प्राप्त सभी आवेदनों…
रायपुर : चुनाव आचार संहिता की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दो बड़ी घोषणाएं की है. उन्होंने स्वच्छता दीदियों को हर माह 8000 रुपये का मानदेय राशि दिए जाने का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने रायपुर निगम के लिए 2 सौ करोड़ रुपए की बड़ी सौगात दी है. बता दें, स्वच्छता दीदियों को अब तक हर महीने 7200 रुपए का मानदेय दिया जाता था. मुख्यमंत्री साय ने इस राशि में 800 रुपए बढ़ाते हुए उन्हें 8000 प्रति माह दिए जाने की घोषणा की है.
रायपुर : छत्तीसगढ़ में बर्खास्त B.Ed डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम भी नहीं चाहते की उनकी नौकरी जाए, लेकिन जो भी होगा वह नियम और प्रक्रिया से होगा. सीएस की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है. उनकी सिफारिश के बाद सरकार निर्णय लेगा. बता दें कि छत्तीसगढ़ के 2,897 शिक्षकों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने नौकरी से निकाल दिया. लगभग 12 से 16 महीने इनकी नौकरी को बीत चुके थे. अब ये सभी समायोजन (एडजस्टमेंट) यानी नौकरी के बदले नौकरी की मांग को लेकर…
Donald Trump Oath Ceremony: अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह भव्य होने वाला है। इस बीच ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ से पहले अपने इरादे भी साफ कर दिए हैं। ट्रंप ने साफ संकेत दिए हैं कि उनके कार्यकाल के दौरान विदेश नीति किस दिशा में जाएगा। जिस तरह के संकेत मिले हैं उससे जाहिर होता है कि ट्रंप एशिया पर फोकस कर रहे हैं। भरत और चीन का दौरा करना चाहते हैं ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप की टीम का कहना है कि राष्ट्रपति बनने के बाद वह सबसे पहले भारत और चीन का…
