Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा।कोरबा विधानसभा क्षेत्र के 250 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति पर भरोसा करते हुए आज भाजपा में प्रवेश किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज में कोरबा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन एवं जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह के द्वारा इन सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनकर पार्टी में प्रवेश कराया गया। जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिक निगम में चयनित पार्षदों की बैठक भी हुई। छाया पार्षद भी इस बैठक में शामिल हुए। इन सबकी उपस्थिति में 250 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में प्रवेश कराया गया।…
दिनांक 05.09.2023 को प्रार्थी आबिद खान पिता करीम खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी – तुलसीनगर कोरबा का थाना कोतवाली कोरबा उपस्थित आकर रिपार्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.09.2023 के रात्रि करीबन 08.30 बजे वह अपने दोस्त फिरोज मलिक के साथ वेगेनार कार में घूमने के लिये तुलसी नगर से जोड़ा पुल राताखार तरफ से कोरबा जा रहे थे जो तुलसी नगर जोड़ा पुल शम्मा कबाड़ी के दुकान के पास कार का पेट्रोल खत्म हो जाने से कार रोड में खड़ी हो गई दूसरे तरफ रोड में ट्रेलर ट्रक वाहनों का जाम लगा हुआ था उसी समय स्कार्पियो वाहन में सवार…
जन्माष्टमी पर्व को भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, यह पर्व पूरी दुनिया में पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी को भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं, श्री कृष्ण युगों-युगों से हमारी आस्था के केंद्र रहे हैं। वे कभी यशोदा मैया के लाल होते हैं, तो कभी ब्रज के नटखट कान्हा, श्री राम मंदिर बालको में भी बालको सेवा समाज श्री राम मंदिर समिति द्वारा धूमधाम से पर्व मनाया गया | इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष, बालको सेवा समाज के…
देश में जन्माष्टमी की धूम है। कृष्ण मंदिरों में लोगों की कतारें लगी हुई हैं। लोग नाच-गाकर भगवान कृष्ण के जन्मदिन की खुशी मना रहे हैं। गुजरात और महाराष्ट्र में कई जगहों पर दही-हांडी का खेल भी हो रहा है। मुंबई में इसरो को समर्पित एक दही-हांडी तैयार की जा रही है। इसमें इसरो रॉकेट का मॉडल लगाया गया है। मुंबई में ही महिलाओं के समूह ने काली मां का स्वरूप धारण किया, दही हांडी खेली और डांस भी किया। गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर से श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की झांकी निकाली। देशभर के मंदिरों को आज सुंदर रोशनी से सजाया…
कोरबा 07 सितम्बर 2023/ छ ग शासन के महत्वाकांक्षी योजना के तहत शासन द्वारा सभी गौठानो में पशु चिकित्सकीय सुविधाएँ मुहैया कराने के उद्देश्य पशु एम्बुलेंस “ मोबाइल वेटरनरी यूनिट ‘की सेवाएँ राज्य में प्रारंभ की गयी हैं, जिसका विधिवत शुभारम्भ 20अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया । इसी कड़ी में आज जिला कोरबा हेतु सभी 05 विकासखंडो के लिए मोबाइल वेटरिनरी वाहन प्राप्त हुए, जिसको राजस्व, आपदा प्रबंधन, पंजीयन, पुनर्वास मंत्री छ ग शासन श्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में महापौर नगर पालिक निगम श्री राजकिशोर प्रसाद ,…
कोरबा : जिले में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया. हादसे में करीब 9 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई है. ग्रामीणों ने जब खून से सनी सड़क और मवेशियों के बिछी लाश का मंजर देखा तो वे आग बबूला हो गए. घटनास्थल से मवेशियों के शवों को उठाकर ग्रामीण सड़क के किनारे कर रहे हैं. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनकी तरदा मुख्य मार्ग में देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार भारी वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया. इस हादसे में करीब 9 मवेशियों की मौत हो…
जांजगीर-चांपा : जिले में इन दिनों अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. अकलतरा थाना क्षेत्र के तरौद रोड में धान ब्रोकर के साथ सुबह करीब साढ़े दस बजे कट्टा दिखाकर उससे 6 लाख 60 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज का निरीक्षण किया. जिसमें नीले रंग की शर्ट और हेलमेट पहनें दो युवक बाइक से आए. इसके बाद ब्रोकर की दुकान के अंदर घुसकर उसकी आंख में मिर्च पावडर छिड़क दिया. फिर कट्टा दिखाकर बैग में रखे 6 लाख 60 हजार रुपये लुट कर फरार…
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून सक्रिया हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। वहीं तेज बारिश से एक बार फिर हवा में ठंडक खुल गई है। किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में अच्छी बारिश हुई। पानी की इन बूंदों से जहां, एक और गर्मी और उमस से राहत मिली। तो वहीं, किसानों में अब अच्छी फसल की उम्मीद जाग गई है। अच्छी बारिश की संभावना बता दें कि प्रदेश में इस साल 1 जून से 4 सितंबर तक 21 फीसदी कम बारिश हुई…
रायपुर : राजधानी के राजेंद्र नगर निवासी एयर होस्टेस रूपल ओगरे हत्याकांड के मामले में राजेंद्र नगर थाना पुलिस मुंबई के पवई पुलिस से लगातार संपर्क में है। वहीं दूसरी ओर मुंबई के प्रेट्र की रिपोर्ट के अनुसार रूपल की हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और हत्या के समय पहने गए आरोपित के कपड़े को पवई पुलिस ने बरामद कर लिया है। प्रेट्र के अनुसार पवई पुलिस ने बुधवार को बताया कि नौ इंच का धारदार चाकू और आरोपित विक्रम अठवाल के कपड़े हाउसिंग सोसाइटी के पास स्थित झाड़ियों से बरामद किया गया है। चाकू और कपड़ों को फोरेंसिक जांच…
कोरबा जिले के राताखार पुल के पास 2 आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बीच बचाव करने आया एक अन्य युवक भी घायल हो गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा के रहने वाले अफरोज अंसारी और फिरोज अंसारी का फिरोज मलिक के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद हो गया था। फिरोज मलिक की ब्लॉक- 15 में टायर की दुकान है। वो दुकान बंद करके अपने दोस्त साहिल यादव के साथ घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान राताखार…
