Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
बिलासपुर में एक युवती फेसबुक फ्रेंड के चक्कर में पड़कर दो लाख रुपए ठगी की शिकार हो गई। पीड़ित को UK से महंगी गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। फिर ठग गिरोह का सदस्य अपने आप को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर कस्टम ड्यूटी और अलग-अलग बहाने से दो लाख रुपए ट्रांसफर करा लिया। सीपत क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की सोशल मीडिया में अनजान युवक से दोस्ती हो गई। दोनों आपस में बातचीत करते रहे। इस दौरान युवक ने उसे बताया कि वह UK में रहता है और उसके नाम पर गिफ्ट भेजने वाला है। उसने युवती को झांसा…
दुर्ग के शिवनाथ नदी में 24 साल के युवक ने देर रात पुराने ब्रिज से छलांग दिया है। एसडीआरएफ की टीम सुबह से तलाश में जुटी है। खबर लिखे जाने तक लड़के का पता नहीं चला है। बोरसी निवासी उमाकांत साहू बुधवार रात अपने दोस्त कुणाल की बर्थडे पार्टी पर गया था। पिता के मुताबिक देर रात कुणाल का फोन आया कि उमाकांत शिवनाथ नदी में कूद गया है। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आज सुबह 7 बजे से एसडीआरएफ की टीम सर्चिंग कर रही है। कुणाल को…
दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले ग्रुप 20, यानी जी20 के नेता दुनिया की कुछ गंभीर समस्याओं का समाधान खोजने के लिए नई दिल्ली में एकत्र होंगे, जबकि कई वैश्विक मोर्चों पर खतरे पैदा कर रहे यूक्रेन युद्ध को लेकर मुल्क बंटे हुए हैं. इस साल जी20 की अध्यक्षता कर रहे भारत ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के चारों ओर ड्रोन तैनात करने, दीवारों पर चित्र बना-बनाकर शहर को सजाने, और बंदरों को भगाने के लिए बड़े पैमाने पर लंगूर कटआउट का इस्तेमाल करने जैसे बहुत-से उपाय किए हैं. आइए, अब पढ़ते हैं – जी20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने जा…
बलरामपुर जिले के धंधापुर में लगभग 5 साल पहले एक युवक की कुल्हाड़ी से मार कर की गई हत्या के मामले में पुलिस की टीम ने आरोपी को कल गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने स्थाई वारंट जारी किया था और कल मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। हत्या के आरोपी का नाम अनिल गोंड है और इसने 5 साल पहले एक युवक की इसलिए हत्या की थी क्योंकि उसे शक था कि मृतक का उसकी मां के साथ अवैध संबंध स्थापित हो गया है। आरोपी…
अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने बुधवार (6 सितंबर) को चांद की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की एक फोटो जारी की है. इस फोटो को नासा (NASA) के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) अंतरिक्ष यान ने खींचा है. इस फोटो के बीच में चंद्रयान-3 के लैंडर को देखा जा सकता है. विक्रम के चारों तरफ चमक के साथ उसकी काली छाया को भी देखा जा सकता है. नासा ने एक्स पर ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, “नासा के एलआरओ अंतरिक्ष यान ने हाल में चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर ली है.” https://twitter.com/NASA_Marshall/status/1699109273228194235?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1699109273228194235%7Ctwgr%5E04b604f5ae074ec6792e984ecff14a25de1552db%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fnasa-lro-spacecraft-taken-photo-of-chandrayaan-3-vikram-lander-on-moon-south-pole-2488982…
देश में अलग-अलग जगहों पर फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है. मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कल बारिश हुई थी, जिसके बाद 7 सितंबर को भी वहां बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने राज्य के 30 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं जी-20 को लेकर भी मौसम विभाग पल-पल की जानकारी देगा. इसके लिए जी-20 शिखर सम्मेलन के पास ही वेदर स्टेशन से सटीक डेटा प्रदान किया जाएगा जो हवा के तापमान, आर्द्रता, हवा की स्पीड और बारिश पर सटीक जानकारी देगा. आईएमडी के अनुसार यह डेटा हर 15 मिनट…
एनटीपीसी कोरबा प्रायोजक छत्तीसगढ़ फुटबाल फ़ैडरेशन द्वारा जूनियर गर्ल्स विभाग का फुटबाल चैंपियनशिप दिनांक 06.09.2023 को समापन्न हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य के चार जिलों- दुर्ग, बीजापुर, रायपुर तथा बलौद ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। यह चैंपियनशिप दिनांक 03.09.2023 से शुरू हुआ था। आज के समप्न्न समारोह में 30 लड़कियों को चुना गया। यह 30-35 लड़कियाँ अंतर-ज़िला टूर्नामेंट के विजेता है। यह अबआगे 21 दिनों का कोचिंग कैंप लेंगे। यह कोचिंग कैंप सिपेट (CIPET), कोरबा में आयोजन किया जा रहा है। कोचिंग कैंप के बाद 20 बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा को आगे राष्ट्रिय लेवेल पर छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व करेंगे।…
जहां एक ओर सरकार मणिपुर में शांति बहाली की पूरी कोशिश कर रही है वहीं रह-रहकर हिंसा की छिटपुट घटनाओं की खबरें भी आ रही हैं। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे जिससे 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं थीं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए बिष्णुपुर जिला अस्पताल और आसपास के अन्य अस्पतालों में ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए बिष्णुपुर…
जम्मू: सुरक्षा बलों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों के साथ हुई गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया- “5/6 सितंबर की रात को पुंछ जिले के मंडी सब-सेक्टर में दो आतंकवादियों को एलओसी पार करके भारत की तरफ आते देखा गया। आतंकवादियों को रोकने के लिए भारतीय सेना और पुलिस ने तुरंत संयुक्त अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों की मुस्तैदी को देख आतंकवादियों ने सैनिकों पर भारी फायरिंग शुरू कर दी और…
आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज गोकुलाष्टमी व्रत है। आज रात 10 बजकर 1 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मृगाशिरा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए…
