Author: News Editor

कोरबा 06 सितंबर 2023/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा द्वारा 11 सितंबर 2023 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में ट्राई इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कुसमुण्डा कोरबा द्वारा ब्लॉक मैनेजर के 05 पद, सुपरवाइजर के 25 पद तथा एडवाईजर के 20 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उक्त पदों हेतु आवेदकों की आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं कम्प्यूटर डिप्लोमा वांछनीय है। इच्छुक आवेदक 11 सितंबर को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं

Read More

कोरबा 06 सितम्बर 2023/ राज्य शासन के निर्देशानुसार 07 सितम्बर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त निर्देश के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा 07 सितम्बर 2023 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा जिले स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, एफ.एल.-3, एफ.एल.-3 (क) मद्यभाण्डागार एवं भांग घोटा की फुटकर दुकानों को पूर्णतः बंद रखने हेतु निर्देशित किया है। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रखते हुए उक्त आदेश कड़ाई से पालन कराने साथ ही अवैध शराब परिवहन, विक्रय एवं संग्रहण के विरूद्ध कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश दिए…

Read More

कोरबा 06 सितम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आज आईटी कॉलेज में निर्वाचन 2023 हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहाँ स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण सहित निर्वाचन के दौरान किये जाने वाले आवश्यक व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम की खिड़कियों को पैक करने, बेरिकेडिंग, सीसीटीवी, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग,प्रकाश व्यवस्था के संबंध में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम आयुक्त,पीएचई को निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को स्ट्रांग रूम का अवलोकन, काउंटिंग रूम,डिस्पैच सेक्शन के संबंध में भी निर्देश दिए। इस…

Read More

18 सितंबर को शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र से 12 दिन पहले सोनिया गांधी ने पीएम को एक चिट्ठी लिखी। जिसमें उन्होंने 9 मुद्दे उठाए। कांग्रेस चाहती है सरकार महंगाई, भारत-चीन बॉर्डर विवाद और मणिपुर जैसे गंभीर मामलों पर चर्चा करे। कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 24 पार्टियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह लेटर भेजा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पिछले हफ्ते 18 से 22 सितंबर तक संसद के पांच दिन के विशेष सत्र के बारे में जानकारी दी थी। उधर I.N.D.I.A में शामिल लोकसभा और राज्यसभा सांसदों…

Read More

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज और कल, दोनों ही दिन मनेगी। आज मनाने वालों के लिए श्रीकृष्ण पूजा के 3 मुहूर्त हैं। 7 सितंबर को 4 मुहूर्त रहेंगे। आज सर्वार्थसिद्धि मुहूर्त के साथ पांच राजयोग में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनेगा। अष्टमी तिथि 6 सितंबर को दोपहर करीब 3.30 बजे शुरू होगी और 7 सितंबर को शाम 4 बजे तक रहेगी। श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि की रात में हुआ था, इसलिए ज्योतिषियों और ग्रंथों का कहना है 6 को जन्माष्टमी मनाएं। 7 तारीख को सूर्योदय के वक्त अष्टमी तिथि रहेगी, इसलिए उदया तिथि की परंपरा के मुताबिक ज्यादातर मंदिरों में इसी दिन…

Read More

,ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर पूरी सजावट के साथ जन्माष्टमी पर्व के लिए तैयार है. जन्माष्टमी का त्योहार गोपाल मंदिर के लिए खास होता है. गोपाल मंदिर पर जन्माष्टमी के मौके पर राधा कृष्ण को 100 करोड़ से ज्यादा कीमत के हीरे जवाहरात के गहने पहनाए जाते हैं. इस मौके पर मंदिर चौबीस घंटे लगातार खुला रहता है. इस मंदिर की प्रसिद्धि दूर दूर तक है. जन्माष्टमी पर 100 करोड़ गहनों से सजे राधाकृष्ण को देखने के लिए साल भर लोगों को जन्माष्टमी का इंतजार रहता है.गोपाल मंदिर की स्थापना 1921 में ग्वालियर रियासत के तत्कालीन शासक…

Read More

बेमेतरा. शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाली एक मासूम बच्ची ब्लड कैंसर से जूझ रही है. 9 वर्षीय लीलिमा तिवारी के इलाज में बहुत खर्च हो चुका है. आगे भी इलाज के लिए और पैसों की जरुरत है. जिसके लिए बच्ची की मां ज्योति तिवारी ने मदद की गुहार लगाई है.बच्ची का इलाज रायपुर के मित्तल कैंसर एंड हेमेटोलॉजी हॉस्पीटल, लोधीपारा में चल रहा है. कुछ इलाज का खर्च स्मार्ट कार्ड से हो रहा था. लेकिन स्मार्ट कार्ड 1 महीने के लिए बंद कर दिया गया है, जिसे देखते हुए डायलिसिस में खर्च के लिए ज्यादा रकम की जरूरत…

Read More

बिलासपुर में सब्जी की खेती करने वाले राजस्थान के किसान को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। सब्जी की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद मध्यप्रदेश के जबलपुर के सब्जी कारोबारियों ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने रॉड से उसके सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। इस वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, दो आरोपी फरार हैं। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है। राजस्थान के भगवान विश्नोई जुनापरा चौकी क्षेत्र के बासाझाल गांव में 60 एकड़ जमीन…

Read More

दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम की कांग्रेस पार्षद और एमआईसी मेंबर की दबंगई का वीडियो सामने आया है। वार्ड में रास्ते को घेरकर घर बना रही है पार्षद का जब लोगों ने विरोध किया तो उंगली तोड़ देने की धमकी दी। इसकी शिकायत निगम आयुक्त से लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू तक से की गई। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। रिसाली के मोहारी भाटा वार्ड की कांग्रेस पार्षद ईश्वरी साहू सड़क को घेरकर उसमें अपने घर की दीवार खड़ी कर रही हैं। लोगों के मुतााबिक पहले ही रास्ता काफी संकरा है। इसके बाद पार्षद ने सड़क पर…

Read More

देशभर में आज जन्माष्टमी सेलिब्रेशन का पहला दिन है। इस साल जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर दोनों दिन मनाई जाएगी। ग्रंथों के मुताबिक ये भगवान कृष्ण का 5250वां जन्म पर्व है। आज त्योहार मनाए जाने का सिलसिला 6 तारीख की रात से शुरू होगा। ज्योतिषियों का मत है कि कृष्ण जन्मोत्सव 6 की रात ही मनाना चाहिए, क्योंकि इसी रात में तिथि-नक्षत्र का वो ही संयोग बन रहा है, जैसा द्वापर युग में बना था। कृष्ण जन्म के मौके पर उनकी जन्मस्थली मथुरा शहर को सजाया गया है। वहीं, देश के अन्य कृष्ण मंदिरों में भी कृष्ण के जन्म उत्सव…

Read More