Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर में रहने वाली एक ट्रेनी एयर होस्टेस के मुंबई में हत्या से हड़कंप मच गया है. युवती की लाश मुंबई के पास पवई में एक अपार्टमेंट में मिली है. सूत्रों के मुताबिक, इस एयर होस्टेस का नाम रूपल ओगरे (23) बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक वह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब अंधेरी के उपनगर मरोल में एनजी कॉम्प्लेक्स में अपनी बहन और एक दोस्त के साथ रह रही थी. इस बीच, हत्या की घटना के समय रूपल घर पर अकेली थी क्योंकि उसकी बहन और दोस्त दोनों अपने गृहनगर गए…
नया रायपुर में 20 से अधिक गायों की मौत हो गई है. इतने अधिक संख्या में हुई गायों की मौत से हड़कंप मच गया है. घटना के बाद वेटरनरी डॉक्टरों की टीम नया रायपुर के तूता गांव जांच करने पहुंची गई है. वहीं बीमार गायों की जांच पहले की जा रही है. उसके बाद मवेशियों के मौत का पता लगाया जाएगा. जिस जगह पर ये घटना घटी है वहां कुछ दिन पहले राजीव युवा मितान सम्मेलन का आयोजन हुआ था. इतने संख्या में हुई गायों की मौत से प्रदेश में सियासत भी गरमा गई है. बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना…
CG Election 2023: प्रदेश कांग्रेस कमेटी 35 से 40 प्रत्याशियों की सूची की घोषणा नौ सितंबर को कर सकती है। प्रत्याशियों के नाम लिफाफे में बंद हो चुके हैं मगर अभी विचार-विमर्श करना बाकी है। रविवार को राजीव भवन में तीन घंटे तक चली चुनाव समिति की मैराथन बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई, जिसमें यह सहमति बनी कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। राजीव भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, चुनाव समिति के अध्यक्ष मो. अकबर की मौजूदगी…
रायपुर : रक्षाबंधन के दिन मंदिर हसौद क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। आरोपितों में शामिल कृष्णकांत साहू के एएसआइ पिता ने बेटे की गलती पर पर्दा नहीं डाला है। इतना ही नहीं एएसआइ ने जांच प्रभावित न हो इसलिए अपने तबादले का आवेदन दे दिया है। एसएसपी ने एएसआइ के आवेदन को मंजूर कर लिया है। एएसआइ का तबादला मुजगहन थाना कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपित के पिता मंदिर हसौद थाने में ही पदस्थ थे, जब अपने बेटे की करतूत के बारे में पता चला,…
सावन मास के मानसूनके खत्म होते ही प्रदेश में छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। प्रदेश में कुछ दिनों पहले बारिश नहीं होने से लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। लेकिन एक बार फिर मानसून के मिलने वाली है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि बीते दो दिनों राजधानी सहित प्रदेश के इलाकों में हुई हल्की बारिश ने आम लोगों को तेज उमस व गर्मी से राहत दी है। इसके साथ ही सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, कबीरधाम, बस्तर, सुकमा में…
बालोद जिले के डिग्गी गांव में बोरवेल धंसकने से एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रविवार रात करीब 2 बजे शव को बाहर निकाला। बोरवेल का मालिक राजकुमार (36) गांव वालों की मदद से सुधार काम कर रहा था। तभी अचानक मिट्टी धंसकने से वो 35 फीट गहराई में चला गया था। गांव वालों की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की 8 सदस्यीय टीम ने 9 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू की। 8 घंटी के कड़ी मशक्कत के बाद रात दो बजे युवक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बोरवेल…
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. बारमूला पुलिस ने लश्कर के दो ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया है. कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि बारामूला के रहने वाले दोनों आरोपी लश्कर के ओजीडब्लयू हैं. आरोपियों के पास से मैगजीन के साथ-साथ एक चीनी पिस्तौल और एक हैंड ग्रैनेंड बरामद किया गया. लश्कर के इन आतंकियों ने खुलासा किया कि वे लगातार लश्कर-ए-तैयबा के आकाओं के संपर्क में थे और सारी जानकारी पाकिस्तानी आतंकवादी आकाओं को देते थे. कश्मीर पुलिस के मुताबिक ये आतंकी सुरक्षा बलों पर हमले और टारगेट कीलिंग को अंजाम देने की फिराक में…
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले राज्य के 40 हजार स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इन स्वास्थ्य कर्मियों के अनिश्चितकालीन आंदोलन का आज 15वां दिन है। अपनी 5 सूत्रीय मांगों के लिए सरकार के खिलाफ इन स्वास्थ्य कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि तीन जिलों के कलेक्टरों ने शुक्रवार को एस्मा लगने के बाद ड्यूटी पर न लौटने वाले करीब 1200 स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें कोरबा में 337, जगदलपुर में 269, कांकेर में 568 शामिल हैं। निलंबन और FIR के बाद से आंदोलन और तेज हो…
ओडिशा में आकाशीय बिजली का कहर लोगों पर टूटा है. राज्य में शनिवार (02 सितंबर) की शाम दो घंटों के भीतर 61000 बार बिजली गिरी, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक भुवनेश्वर में सबसे ज्यादा बिजली गिरने के मामले सामने आए हैं. साथ ही राज्य में 7 सितंबर तक मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं इस सप्ताह के अंत तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है.…
ओडिशा में आकाशीय बिजली का कहर लोगों पर टूटा है. राज्य में शनिवार (02 सितंबर) की शाम दो घंटों के भीतर 61000 बार बिजली गिरी, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक भुवनेश्वर में सबसे ज्यादा बिजली गिरने के मामले सामने आए हैं. साथ ही राज्य में 7 सितंबर तक मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं इस सप्ताह के अंत तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है.…
