Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
जी-20 के सफल आयोजन की सुरक्षा के लिए दिल्ली एक सुरक्षित छावनी में तब्दील हो गई है. राजधानी के चप्पे-चप्पे में 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम हैं. सुरक्षा कारणों से अब 3 दिनों तक दिल्ली मेट्रो स्टेशन के गेट VVIP रूट और मूवमेंट के कारण बंद रहेंगे. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के DCP के मुताबिक G-20 आयोजन के सुरक्षा कारणों से 8, 9 और 10 सितंबर को सुरक्षा के कारण कई मेट्रो स्टेशन के गेट आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे. इन स्टेशनों पर आवाजाही बंद पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक मोती बाग,…
देश जहां चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी की खुशियां मना रहा है, वहीं इसरो (ISRO) से एक दुखद खबर सामने आई है। इसरो की वैज्ञानिक एन वलरमती का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वलरमति रॉकेट लॉन्चिंग के लिए काउंटडाउन का जिम्मा संभालती थीं। चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग के लिए भी काउंटडाउन वलरमती ने ही किया था। इसरो के सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनका इलाज किया गया, लेकिन दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। वलरमती ने चेन्नई में ली अंतिम सांस इसरो के जितने भी लॉन्च…
आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 4 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 58 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज रक्षा पंचमी है। आज सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में मार्गी हो चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 4 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा…
कोरबा, 03 सितम्बर। सांसद और भाजपा के छत्तीसगढ़ चुनाव घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल (Vijay Baghel) ने कहा भूपेश सरकार से राज्य का हर वर्ग प्रताड़ित है। भाजपा का घोषणा पत्र (BJP manifesto) कांग्रेस के घोषणा पत्र की तरह छलावा वाला नहीं होगा, बल्कि सच्चाई लिए होगा। घोषणा पत्र के संदर्भ में नागरिकों से चर्चा करने कोरबा पहुंचे विजय बघेल ने जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा की। श्री बघेल ने बताया कि एक माह में सवा लाख से ज्यादा सुझाव प्राप्त हो चुके हैं। घोषणा पत्र के लिए 20 दिनों तक और सुझाव लिए जाएंगे।…
आगामी कुछ महीनो के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव संपादित होना है, इस बीच विभिन्न पार्टियों के सक्रिय कार्यकर्ता अपने दावेदारी पेश कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कटघोरा विधानसभा में भी अनेक दावेदार सामने आए हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी से प्रमुख दावेदार के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा का नाम सामने आ रहा है। विकास झा भारतीय जनता पार्टी में ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं जो एक लंबे समय से न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र के लोग उनकी जन सेवा भावना से काफी…
कोरबा- भाजपा जन घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक, आदरणीय श्री विजय बघेल जी ने कोरबा विधानसभा के कोरबा और कोसाबाड़ी मंडल में ऑटो संघ, अधिवक्ता संघ, चाय ठेले वाले, पार्टी कार्यकर्ताओं, स्वसहायता समूह, शिक्षाकर्मियों, रोजगार सहायक, व्यापारी, और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधित्व को सार्वजनिक सभा के माध्यम से जनसम्पर्क किया और उनके सुझाव और मांगों को सुना। – दर्री मंडल में मणि कंचन केन्द्र के स्वक्षता दीदियों के साथ मुलाकात की गई और स्वच्छता के मामले में उनके विचार और सुझाव को सुना। – बालको मंडल में मितानिनों के साथ मुलाकात हुई और उनसे घोषणा पत्र के लिए…
मणिपुर में 3 मई से जारी हिंसा के 4 महीने पूरे हो चुके हैं। इस बीच खबर है कि इंफाल घाटी में रह रहे अंतिम 10 कुकी परिवार भी चले गए हैं। इनका आरोप है कि उन्हें जबरन निकाला गया। सरकार की तरफ से इन कुकी परिवारों को 2 सितंबर को कांगपोकपी जिले में शिफ्ट किया गया। वहीं, एक अफसर का कहना है कि कांगपोकपी जिला कुकी समुदाय बहुल है, ऐसे में वे सुरक्षित रहेंगे। इन परिवारों को कांगपोकपी के मोटबंग ले जाया गया है। हिंसा से निपटेंगे सीनियर सुपरिन्टेंडेंट इस बीच 24 अगस्त को मणिपुर सरकार ने आर्मी से…
तेलंगाना के मंदामरी शहर में शुक्रवार (1 सितंबर) को दो युवकों को बकरी चुराने के आरोप में टीन शील्ड में उल्टा लटकाकर पीटा गया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ितों के नीचे लकड़ियां जलाकर धुंआ कर दिया, जिससे पिट रहे युवकों को सांस लेने में परेशानी हो। पीड़ितों की पहचान तेजा और उसके दोस्त सी किरण के रूप में हुई है। सी किरण दलित समुदाय से है। वहीं, आरोपी का नाम रामुलु है, जो एक बकरी फार्म चलाता है। तेजा रामुलु के फार्म में काम करता था। कुछ दिनों पहले फार्म से एक बकरी चोरी हो गई थी। फार्म मालिक इसकी…
विवरण :— लैंको अमरकंटक पावर प्लांट पताढ़ी के द्वारा बिजली सप्लाई के लिये टावर लगाकर उसमें एल्युमिनियम तार खींचकर तैयार किये गये थे जो कुछ तकनिकी खराबी के कारण काम कुछ महिनों से रुका हुआ था। उक्त टावर में लगे एल्युमिनियम के बिजली सप्लाई तार को पिछले कुछ दिनों से 10 किलोमीटर तक कोई अज्ञात चोरों द्वारा काटकर चोरी कर ले जा रहें हैं की सूचना पर प्रार्थी दुष्यंत तिवारी पिता स्व. केदारनाथ तिवारी उम्र 58 साल लैकों पावर प्लांट पताढ़ी सहायक महाप्रबंधक की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अप. क. 302 / 23 धारा 379 भादवि के तहत अपराध…
कवर्धा : छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल और संस्कृति को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली तिहार के दिन छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की। जिसमें जिले के प्रतिभागी उत्साह से भाग ले रहे है और ग्राम पंचायत, जोन, विकासखंड एवं नगरीय स्तर पर विजय होकर को आगे बढ़ रहे है। हरेली तिहार 17 जुलाई से ग्राम स्तर से शुरू किए गए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 4 सितंबर 2023 को आउटडोर स्टेडियम कवर्धा, शासकीय पी जी कॉलेज मैदान, छिरपानी मैदान में किया जाएगा। कलेक्टर महोबे ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का जिला स्तर पर शासन से प्राप्त दिशा…
