Author: News Editor

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस साल जनवरी में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के ढांगरी गांव में पांच निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. निसार अहमद उर्फ हाजी निसार और मुश्ताक हुसैन नाम के दोनों आरोपियों को एनआईए ने गुरुवार को गिरफ्तार किया. उन्हें शुक्रवार को जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया. दोनों को 12 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया गया है. दोनों आरोपी वर्तमान में पुलिस स्टेशन गुरसाई, मेंढर, जिला पुंछ में दर्ज एक अन्य मामले में सेंट्रल…

Read More

नई दिल्ली: 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी20 सम्मेलन की मेजबानी के लिए दिल्ली तैयार हो चुकी है। सम्मेलन की तैयरियां अपने अंतिम दौर में हैं। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। इस दौरान दिल्ली एक अभेद्य किले में तब्दील हो जायेगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस समेत तमाम संस्थाओं ने कई बदलाव किये हैं। इसी बीच उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर, 9, 10 और 11 सितंबर को कुल 207 ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी हैं और 36 ट्रेन सेवाएं शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट करने का फैसला किया है।…

Read More

नई दिल्ली: भारत का चांद मिशन चंद्रयान-3 हर रोज सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। 23 अगस्त को चंद्रमा कि सतह पर उतरने के बाद लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान अपना काम बखूबी कर रहे थे। वह चांद पर होने वाली हलचल और हालातों के बारे में लगातार जानकरियां धरती पर भेज रहे थे। मिशन के लगभग 10 दिन बाद अब रोवर प्रज्ञान ने अपने काम को खत्म पूरा कर दिया है। इसके बाद उसे स्लीप मोड में सेट करके सुरक्षित पार्क कर दिया गया है। इस अपडेट के बारे में भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO ने जानकारी दी है। इसरो ने…

Read More

ओडिशा के 6 जिलों में बिजली गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार के दिन ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली। इसी बीच बिजली गिरने के कारण लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने इस बाबत जानकारी दी है। विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय ने बताया कि बिजली गिरने से खुर्दा जिले में चार, बोलांगीर में दो, और अंगुल, बौध, जगतसिंहपुर तथा ढेंकनाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। विशेष आयुक्त के कार्यालय ने बताया कि बिजली गिरने के कारण खुर्दा जिले में 3 अन्य लोग घायल…

Read More

*कोरबा/पाली:-* दुर्ग भाजपा सांसद और घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल आज अपने अल्प प्रवास पर पाली तानाखार विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने पाली पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, चैतमा मंगल भवन और पोड़ी उपरोड़ा में आम जनता,सामाजिक जनों,कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से मुलाकात की साथ ही छत्तीसगढ़ियों के मन के बात कार्यक्रम के तहत उनसे आगामी विधानसभा चुनाव हेतु घोषणा पत्र जारी करने सुझाव लिए, सांसद विजय बघेल ने आयोजन के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट बताते हुए कहा ही प्रदेश की जनता भूपेश की नीति से त्रस्त हो चुकी है आज हर वर्ग भूपेश सरकार से परेशान…

Read More

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 6 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 11 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 3 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए खास होने…

Read More

केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक देश, एक चुनाव पर 2 सितंबर को एक कमेटी बनाई है। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और पूर्व सांसद गुलाम नबी आजाद समेत 8 मेंबर होंगे। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कमेटी की बैठकों में स्पेशल मेंबर के तौर पर शामिल होंगे। कमेटी कानून के मौजूदा ढांचे को ध्यान में रखते हुए देश में एकसाथ चुनाव कराने को लेकर जांच करेगी। इसमें जांच की जाएगी कि लोकसभा, विधानसभा, नगर पालिका और पंचायतों के चुनाव एक साथ हो सकते हैं या नहीं। सरकार ने…

Read More

दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में 21 साल के बीटेक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार, 1 सितंबर की शाम को स्टूडेंट का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, स्टूडेंट की पहचान अनिल कुमार (21) के रूप में की गई है। वह IIT दिल्ली में मैथमेटिक्स और कंप्यूटिंग साइंस के 2019-2023 बैच का स्टूडेंट था। अनिल IIT दिल्ली के विंध्यांचल हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जून में अनिल का कोर्स खत्म हो गया था। हालांकि, कुछ सब्जेक्ट्स में पास न होने के कारण उसे छह महीने के…

Read More

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने शनिवार को जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को मुंबई के PMLA कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने गोयल को 11 सितंबर तक ED की कस्टडी में भेज दिया है। अब ED उनसे पूछताछ करेगी। गोयल पर 538 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले का आरोप है। शुक्रवार को ED ने 74 साल के नरेश गोयल को पूछताछ के लिए मुंबई ऑफिस बुलाया था। पूछताछ के बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके पहले ED ने उन्हें दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वो पेश नहीं हुए थे।…

Read More

रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। शाह ने 21 सौ करोड़ के शराब घोटाले को केवल टिप बताया है। उनके मुताबिक भ्रष्टाचार इससे कहीं ज्यादा का है। दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शाह के साथ भाजपा के कई दिग्गज मौजूद रहे। बीजेपी ने आरोप पत्र समिति की घोषणा 9 जुलाई को की थी। आरोप पत्र के संयोजक अजय चंद्राकर, सह संयोजक ओपी चौधरी और प्रेम प्रकाश पाण्डेय को बनाया था। आरोप पत्र में भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी के साथ ही सरकार की विफलताओं के मुद्दों…

Read More