Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले 1 करोड़ कैश के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर कबीरधाम जिले में आबकारी विभाग ने कार से इतनी बड़ी रकम जब्त की है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 4 आरोपी कार से 1 करोड़ रुपए फरीदाबाद (हरियाणा) से दिल्ली होते हुए ओडिशा के संबलपुर लेकर जा रहे थे। चिल्फी में आबकारी विभाग के चेक पोस्ट पर इनकी कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन गाड़ी को रोकने के बजाय इन्होंने भागने की कोशिश की। चिल्फी थाना क्षेत्र में RTO बैरियर पर संदिग्ध कार को…
बिलासपुर में एक कॉलेज स्टूडेंट ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि बस थक गया हूं पढ़ाई से, अब मुझसे नहीं होगा.. मम्मी पापा आईएम सॉरी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र के तिरदा निवासी धनेश्वर प्रसाद जायसवाल(24) सरकंडा के राजीव विहार में किराए के रूम में रहता था। वह सांइस कॉलेज में एमएससी का छात्र था। उसके साथ में छोटा भाई प्रदीप जायसवाल भी रहता है। प्रदीप बीएससी का छात्र है। मकान के दूसरे कमरे…
कोरबा :-प्रदेश में आगामी महीनों में विधानसभा के चुनाव होने है । प्रत्येक चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप घोषणा पत्र जारी करती है ताकि चुनाव जीतने के बाद वो इस घोषणा पत्र के आधार पर प्रदेश में निवासरत जनमानस की अपेक्षा अनुरूप विकास कार्य कर सके । विगत माह भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के आगामी चुनाव हेतु घोषणा पत्र समिति का गठन किया गया, जिसके प्रदेश संयोजक का दायित्व दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल को दिया गया । घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक बनने के बाद…
ओडिशा के बालासोर में 2 जून को हुए रेल हादसे में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की चार्जशीट में तीन रेलवे अफसरों के नाम हैं। तीनों पर गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने के आरोप हैं। इनमें सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार मोहंता, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान और टेक्नीशियन पप्पू कुमार शामिल हैं। 7 जुलाई को CBI ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट किया था। 11 जुलाई को कोर्ट ने इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। रेल हादसे में 293 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 1200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। तीनों आरोपी जानते थे कि…
कोंडागांव : सरकारी व्यवस्था कैसी है, इसका नमूना समय-समय पर खबरों के जरिए आपको मिलता रहता है, लेकिन यह खबर आपको हैरान कर देगी. मत्स्य विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 ने सरकार के सवा करोड़ रुपए सट्टे पर दांव लगा दिए. इस बात का खुलासा खुद बाबू ने विभागीय आला अधिकारियों को पत्र लिखकर की. अधिकारियों ने आनन-फानन में खाते की जांच की, हकीकत सामने आने के बाद पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है. मामला कोंडागांव और नारायणपुर जिलों के मत्स्य विभाग का है, जहां पदस्थ सहायक ग्रेड-2 संजय गढ़पाले के सरकारी 1.26 करोड़ रुपए के गबन का…
कोरबा : बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। आए दिन बाप और बेटे में विवाद होता था। जिससे प्रताड़ित होकर पुत्र ने अपने पिता के प्राण ले लिए। आरोपी पुत्र का नामचंद्रभूषण सिंह है। जिसने फरसे से बार कर पिता को मार डाला।
सरगुजा : जिले से बड़ी खबर सामने आई है. बकना कला कुंदी गांव में 3 बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. यह मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बकना कला कुंदी बांध के नजदीक पानी भरे ढोढी (कुएं समान गड्ढा) में डूबने से तीन बालिकाओं की मौत हो गई. मृत बच्चों की उम्र 5, 9 और 15…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप पत्र जारी किया है. आरोप पत्र में चावल घोटाला, शराब घोटाला और जुआ सट्टा समेत कई आरोप लगाए गए हैं. इसके पहले रमन सिंह ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि राष्ट्रीय नेतृत्व गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की धरती पर आए हैं. छत्तीसगढ़ की गांव, गलियों, सड़कों में मजदूर, किसान, माता बहने लाखो लोगों के मुंह से एक ही नारा गूंज रहा है. बदलबो- बदलबो ए दारी कांग्रेस सरकार ल बदलबो. रमन सिंह ने कहा कि 2018 घोषणा पत्र के सारे वादे झूठे निकले. झूठे वादे…
सरगुजा जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम शिवनाथपुर घासीडीह में फर्जी पुलिस बनकर 6 से ज्यादा अज्ञात युवकों के द्वारा चमरू भगत नामक एक बुजुर्ग का अपहरण कर पैसों की मांग कर लाठी- डंडों से उसकी बेदम पिटाई करते हुए पैसों की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर घायल बुजुर्ग को सुनसान जंगल में छोड़ने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल बुजुर्ग चमरू भगत की पत्नी हिरमति भगत ने बताया कि रात में 06 से ज्यादा कुछ अज्ञात युवक अपने आप को पुलिस बताते हुए एक चार चक्के वाहन से उनके घर में जबरन…
रायगढ़ जिले में शराब के नशे में पत्नी का इधर-उधर घूमना पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने डंडे से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बताती खालपारा में बुधवार की शाम पति महेश मंझवार (50) का अपनी पत्नी भजन कुंवर (45) के बीच जमकर विवाद हो गया। मृतका के परिजनों ने बताया कि 30 अगस्त की शाम महेश ने अपनी पत्नी से कहा कि भाभी नैहरी बाई का निधन हो गया है। सोमवार को होने वाले अंतिम संस्कार के…
