Author: News Editor

देश के लोगों में हर खरीददारी पर GST बिल लेने की आदत डेवलप करने के लिए केंद्र सरकार ने आज (1 सितंबर) से 6 राज्यों में ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ स्कीम को लॉन्च कर दिया है। इस स्कीम में 200 रुपए के GST बिल से आप हर महीने 10 लाख रुपए तक जीत सकते हैं। वहीं हर तीन महीने पर बंपर लकी ड्रॉ में 1 करोड़ रुपए जीतने का मौका मिलेगा। इस योजना का फायदा लेने के लिए आपको इसका मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। फिलहाल, इस सुविधा को असम, गुजरात और हरियाणा, पुडुचेरी, दमन व दीव और दादरा और…

Read More

प्रदीप कुमार पिता श्री दुलार सिंह कंवर छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड कोरबा पश्चिम में प्लांट असिस्टेंट ग्रेड 1 पर पदस्थ है l सभी भाई बहनों में सबसे छोटे पुत्र प्रदीप कुमार ने 2023 में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की एवं पंडित जवाहर लाल नेहरु मेकाहारा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन पाया l उन्होंने अपनी हाई स्कूल एवं हायर सेकंड्री शिक्षा विद्युत् गृह उ. मा. वि. क्र. 2 दर्री से प्राप्त की l छात्र शुरू से ही होनहार रहा है l वह अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के गुरुजनों व माता पिता को देते है l उन्होंने 2021 में अपनी हायरसेकण्ड्री…

Read More

छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश जाने वाले ट्रेन यात्रियों को आने वाले दिनों में कई तरह की परेशानी होगी। रेलवे प्रशासन ने रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत छह ट्रेनों को दस दिन के लिए रद्द कर दिया है। विभाग के अफसरों का कहना है कि बधवाबारा रेलवे स्टेशन में नान इंटरलाकिंग का काम होने की वजह से मध्यप्रदेश जाने वाली ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में जाने वाली सभी ट्रेनें 10 सितंबर तक रद्द रहेगी। यह ट्रेनें रहेंगी रद्द : बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 18236 30 अगस्त से 08 सितंबर तक और ट्रेन नंबर 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस…

Read More

रायपुर में लूट का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें बाइक सवार 2 बदमाशों ने बाइक गिरने का नाटक कर गली से गुजर रहे पिता-पुत्र से मदद के नाम पर लूट की कोशिश की। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। जिसके बाद बाप-बेटे बदमाशों के चंगुल से बच निकले। आरोपी भी मौके से फरार हो गए। सरस्वती नगर के शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड की ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं हुई है। पुलिस पीड़ित और आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना कुछ दिन पहले की बताई…

Read More

राजधानी रायपुर में एक होटल में संचालित जुए के अड्डे में पुलिस ने ​दबिश दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुरुवार देर रात होटल में छापा मारा, जिसमें 13 जुआरी धर दबोचे गए। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी के होटल नरेश पैलेस में जुआरी जुआ खेल रहे थे। पुलिस को इस होटल में संचालित जुआ खेलते लोगों की सूचना मिली। देर रात पुलिस ने होटल में आकर जुआ खेलते आरोपियों को पकड़ा, जिसमें 13 लोग गिरफ्तार हुए। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

Read More

महासमुंद से रक्षाबंधन का पर्व मनाकर लौट रही युवतियों के साथ गैंगरेप के मामले में बड़ा अपडेट आया है। दस आरोपियों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने गैंग रेप मामले में आरोपी पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा उर्फ़ सोनू, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू , कृष्णा साहू, युगल किशोर को गिरफ्तार किया है। गैंग रेप का मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर Bjp मंडल उपाअध्यक्ष का लड़का बताया जा रहा है। वहीं, ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी  पूनम हत्या और रेप के आरोप में जेल जा चुका है।…

Read More

राजधानी रायपुर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां हैवानियत की हदों को पार करते हुए आठ दरिंदों ने दो युवतियों के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। बतादें कि घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गोढ़ी रोड की है। जानकारी के अनुसार दोनों पीड़िता रक्षाबंधन त्‍योहार मनाकर महासमुंद से एक युवक के साथ रायपुर लौट रही थीं। गुरुवार रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच जैसे ही दोनों पीड़िता और…

Read More

छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां फिंगेश्वर थाना के गनियारी के जंगल में एक दुधमुहे बच्चे की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। हैरानी की बात यह है कि इस घटना के पीछे उसके पिता का हाथ है। खबरों के अनुसार कलयुगी पिता ने फांसी के फंदे पर अपने ही बच्चे को लटका दिया। आरोपित पिता ने शर्ट व जींस को फांसी का फंदा बनाकर मासूम को मौत के घाट उतारा दिया। पुलिस ने आरोपित पिता दौलत बंजारे को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, यह मामला फिंगेश्वर थाना…

Read More

मुंबई में इंडिया गठबंधन की दूसरे दिन की बैठक शुक्रवार (1 सितंबर 2023) को भी जारी है. इस बैठक में भाग लेने से पहले उद्धव बाला साहब ठाकरे की शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा,’ क्या देश अलग है, वन नेशन, वन इलेक्शन तो हों लेकिन उससे पहले वन फेयर इलेक्शन भी होना चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि ये एक चुनाव आगे करने के लिए एक साजिश है, ये लोग चुनाव नहीं कराना चाहते हैं ये लोग INDIA से डर गए हैं, इनके मन में डर है इसलिए नया-नया फंडा लेकर…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंची हैं। पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी स्थित हेलीपैड में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनका स्वागत किया। यहां से वसीधे रतनपुर के लिए रवाना हुईं। उनके साथ राज्यपाल और सीएम भी रवाना हुए। राष्ट्रपति यहां महामाया देवी का दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगी। इसके बाद वे गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। साढ़े तीन घंटे बिताने के बाद वह रायपुर लौट जाएंगी। उनकी सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर अफसर और जवान तैनात कर दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने गुरुवार को सुरक्षा अधिकारियों की देखरेख में दीक्षांत…

Read More