Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ आ रही हैं. अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर में 31 अगस्त, 2023 को जगन्नाथ मंदिर, रायपुर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसके पश्चात वे विधान सभा रोड, सड्डू स्थित ब्रम्हकुमारी संस्थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगी. अपराह्न में राष्ट्रपति मुर्मू महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी. रात्रि विश्राम राजभवन, रायपुर में होगा.
गरियाबंद जिले के मालगांव में पुल पर टहल रहे नाबालिग की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद इलाके में भारी तनाव है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ कर दी। लोगों ने आरोपी की बाइक में आग लगा दी, साथ ही उसकी धुनाई भी कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया। इधर गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने अभनपुर-देवभोग नेशनल हाईवे-130 (सी) को जाम कर दिया। हालांकि फिलहाल चक्काजाम खत्म करा लिया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रक्षाबंधन के दिन बुधवार रात 10…
रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सीएम बघेल ने भव्य स्वागत किया। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर और बिलासपुर शहरों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति शहर के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी तथा बाद में वह 12.10 बजे विधानसभा मार्ग में स्थित ब्रम्हकुमारी संस्थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि राष्ट्रपति दोपहर बाद शहर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी।…
पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी के करीबी और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता रियाजुल हक ने शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को एक-47 गिफ्ट की. रायफल गिफ्ट करने के बाद उन्होंने इसकी तस्वीर फेसबुक पर भी शेयर कर दीं. इसके बाद विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा, ‘उन्होंने पत्नी को खिलौना लाकर दिया है, यह बंदूक नहीं है.’ फोटो वायरल होते ही रियाजुल ने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दीं. उसके बाद उन्होंने कहा, पहली साल गिरह थी तो उनको लगा कि कुछ विशेष करना चाहिए इसलिए पत्नी के एक-47 रायफल…
यात्रियों को फिर से रेलवे ने बड़ा झटका दिया है। रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत छह ट्रेनों को दस दिन तक के लिए रद कर दिया गया है। रेलवे ने इसके पीछे का कारण बधवाबारा रेलवे स्टेशन में नान इंटरलाकिंग का काम होना बताया है। दरअसल एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी से लंबे समय से जारी है। वहीं अनियमित तरीके से ट्रेनों के संचालन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेलवे प्रशासन हर बार अलग-अलग कारण बताकर यात्री ट्रेनों को रद कर यात्रियों की परेशानी बढ़ाने का काम कर रही है। बिलासपुर, रायपुर रेल मंडल के बीच संचालित…
भारत और अमेरिका की दोस्ती अब चीन की आंखों को खटकने लगी है। पीएम मोदी की जून में अमेरिका यात्रा के बाद से ही ह्वाइट हाउस और नई दिल्ली के रिश्ते में लगातार मजबूती आ रही है। हिंद महासागर में भारत और अमेरिका की नौसेनाएं इस वक्त संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही हैं। दोनों देशों की सेनाओं ने एक साथ समुद्र में उतरकर भारी हलचल पैदा कर दी है। समुद्री के सीने को चीरती पनडुब्बियां और प्रलयकारी युद्धपोत के जलजले से चीन में चिंता छा गई है। भारत और अमेरिका के इस संयुक्त मिलिट्री ऑपरेशन से चीन परेशान हो उठा…
जी 20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही है। सुरक्षा व्यवस्था को चेक करने के लिए शनिवार और रविवार के दिन फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। इस कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक यातायात प्रभावित होने की संभावना है। खबरों के मुताबिक दिल्ली में स्थित अलग-अलग होटलों से काफिले को राजघाट, आईटीपीओ, राजघाट से आईटीपीओ और आईटीपीओ से होटलों तक निकाला जाएगा। इस दौरान उन गाड़ियों के काफिले में शामिल किया जाएगा जिसमें विदेशी मेहमान यात्रा करेंगे। दिल्ली में लोगों को झेलनी होगी ट्रैफिक की मार बता दें…
महाराष्ट्र के मुंबई में एक 17 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी शफीक अहमद अब्दुल मलिक शेख नाम के शख्स ने 17 साल के युवक ईश्वर भगवान आव्हाड की हत्या कर दी। शफीक ने ईश्वर के शरीर के 5 टुकड़े किए। सूत्रों ने दावा किया है कि आरोपी को शक था कि ईश्वर की उसकी पत्नी के साथ काफी नजदीकियां हैं। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। सूत्रों ने यह भी बताया कि ईश्वर का पालन पोषण आरोपी की पत्नी के पिता ने किया था। इस…
नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने विक्रम लैंडर की एक और तस्वीर जारी की है। यह तस्वीर प्रज्ञान रोवर में लगे कैमरे से ली गई है। जानकारी के मुताबिक प्रज्ञान रोवर ने बुधवार सुबह ग्यारह बजे 15 मीटर दूर से कैमरे में विक्रम की तस्वीर कैद की। इसरो ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी कर रहा है और वहां से जुटाए गए आंकड़े इसरो कमांड सेंटर तक भेज रहा है। इसी दौरान रोवर प्रज्ञान जानकारियों को इकट्ठा करने के उद्देश्य से विक्रम लैंडर से करीब 15…
ज्योतिष के अनुसार 31 अगस्त 2023, गुरूवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज सुबह 07:06 तक पूर्णिमस तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी. आज शाम 05:45 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सुकर्मा योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा – शनि का विष दोष रहेगा. चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे. आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है. सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक शुभ का…
