Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और मंगलवार का दिन है। आज देर रात 1 बजकर 50 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आजरात 11 बजकर 50 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज मंगला गौरी व्रत भी किया जाएगा। आज सुबह 8 बजकर 9 मिनट पर हर्शल मेष राशि में वक्री होंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए…
कोरबा – S.E.C.L. दीपका के विरूद्ध S.E.C.L.प्रभावित किसानों ने नियम के विरूद्ध कार्य करने का बड़ा आरोप लगाया है। प्रभावित किसानों का कहना है कि S.E.C.L.दीपका क्षेत्र के द्वारा 1988 में बनाई गई। नीति का उल्लघंन और C.B.A.की धारा 9,(1) के प्रकाशन के बाद भी अर्जित भूमि का फर्जी तरीके से सपथ पत्र मांगकर खाता संयोजन कर हमे रोजगार से वांछित करने की बात कही गई। और साथ ही उनका कहना है कि भारत सरकार कोयला मंत्रालय द्वारा धारक क्षेत्र में अर्जन एवम विकास अधिनियम 1957 के धारा 9(1)के तहत।(एस. ओ. क. 1562) 19/04/1986 में अधिसूचना जारी SECL दीपका क्षेत्र…
कोरबा. पाली तानाखार से विधायक मोहित केरकेट्टा की टिकट लगभग तय मानी जा रही है। पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे रिपोर्ट और संगठन से मिले फीडबैक के बाद यह तो तय हो चुका है कि विधायक केरकेट्टा की टिकट काटने के मूड़ में आलाकमान बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल इस बार कांग्रेस के ७५ प्लस की तैयारियों में जितने भी सीटिंग विधायक हैं, उन सभी के लिए सर्वे पार्टी ने कराया था। सर्वे रिपोर्ट में यही बात सामने आई कि पहली बार पाली तानाखार सत्ता के साथ रहा। विधायक केरकेट्टा को सीएम भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण…
एनटीपीसी कोरबा प्रायोजक छत्तीसगढ़ फुटबाल फ़ैडरेशन द्वारा फुटबाल चैंपियनशिप/ टूर्नामेंट एवं कोचिंग कैंप दिनांक 15.08.2023 से सिपेट (CIPET), कोरबा में आयोजन किया जा रहा है। इस फुटबाल के खेल कूद में तीन श्रेणियाँ है- सब-जूनियर गर्ल्स, जूनियर गर्ल्स तथा सीनियर गर्ल्स तथा इस कार्यक्रम के दो पहलू है- टूर्नामेंट एवं कोचिंग कैंप। वर्तमान में 30-35 खिलाड़ियों को 21 दिन का कोचिंग कैंप प्रधान किया जा रहा है। इस कोचिंग कैंप के बाद वह राष्ट्रिय लेवेल पर छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व करेंगे। वह छत्तीसगढ़ राष्ट्र स्टेट फूटबाल टीम में शामिल होंगे। यह 30-35 लड़कियाँ अंतर-ज़िला टूर्नामेंट के विजेता है।…
कोरबा 28 अगस्त 2023/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। नवीन दिशा-निर्देशानुसार जिले में प्रवेश प्रक्रिया के लिए मेरिट सूची के आधार पर विद्यालयों में 28 अगस्त से 6 सितम्बर 2023 तक प्रवेश प्रक्रिया होगी। एलडब्ल्यूई जिलों में विद्यार्थियों के प्रवेश परीक्षा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व न होने से भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जिला स्तर पर मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है। गौरतलब है कि भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा गठित राष्ट्रीय छात्र शिक्षा समिति के दिशा निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़…
कोरबा 28 अगस्त 2023/जिले में प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। प्रवेश के संबंध में ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर लेकर उनके अभिभावकों को फोन करके उनके बच्चों को प्रयास विद्यालयों में प्रवेश कराने के एवज में राशि की मांग की जा रही है तथा उनके बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराने का दावा किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा ने इस संबंध में सभी पालकों को सूचित किया है कि ऐसी किसी भी फोन पर दी जा रही गलत सूचना पर…
कोरबा 28 अगस्त 2023/ जिले में 01 जून से अब तक 711.2 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 27 अगस्त तक औसत वर्षा 887.9 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील कोरबा में 694.8 मिमी, भैंसमा में 811.3 मिमी, करतला में 755.0 मिमी, कटघोरा में 818.6 मिमी, दर्री में 779.6 मिमी, पाली में 646.6 मिमी, हरदीबाजार में 558.0 मिमी, पोड़ी-उपरोड़ा में 692.0 मिमी एवं पसान में 644.6 मिमी वर्षा हो चुकी है। अब तक सर्वाधिक वर्षा कटघोरा तहसील में दर्ज की गई है।…
कोरबा 28 अगस्त 2023/जिला स्तरीय पुनरीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदकों को ऋण स्वीकृति को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों व बैंको के अधिकारी उपस्थित रहे। श्री विश्वदीप ने बैठक में उपस्थित बैंकिंग अधिकारियों से कहा कि सभी बैंक आवेदकों से प्राप्त होने वाले ऋण आवेदनों का समय सीमा पर निराकरण करें। उन्होंने कहा कि ऋण स्वीकृत नहीं होने की दशा में उचित कारण स्पष्ट करें। सीईओ श्री…
कोरबा धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों की एक और कारगुसारी सामने आई है। एसईसीएल के विभागीय अस्पताल से रेफर किए गए मरीज विकास खूंटे ने एनकेएस हॉस्पिटल के संचालक वहl वहां के स्टाफ के द्वारा तबियत बिगड़ने पर जबरन डिस्चार्ज करने का आरोप लगाया है। पेट में दर्द और बुखार होने पर बुखार को विकास को एसईसीएल ले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे एनकेएच अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल के संचालक डॉक्टर शोभराज चांदनी के द्वारा जबरन उसे डिस्चार्ज कर दिया गया । साथ ही मरीज के साथ…
वरिष्ठ महिलाओं के लिए आयोजित संभागीय अग्रवाल महिला समिति के *चले बचपन की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत सावन का प्रोग्राम बहुत ही शानदार रहा। हमारे वरिष्ठ चाचीजी जी, ताई जी ,भाभी एवं बहनों ने कार्यक्रम में भरपूर इंजॉय किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर रेनू अग्रवाल जी एवम वरिष्ठ महिलाओं द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ।मनीषा अग्रवाल और लीना अग्रवाल ने बहुत ही सुंदर सुरीली आवाज में स्वागत गीत और गणेश वंदना प्रस्तुत की। नीतू अग्रवाल खुशबू अग्रवाल और अनसूया के डांस से पूरा माहौल सावन मय हो गया। और फिर…
