Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
मशहूर फिल्म एक्टर और बॉलीवुड के बादशाह के रूप में पहचान बनाने वाले शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर प्रदर्शन हुआ जिसके बाद मुंबई पुलिस को उनके घर की सुरक्षा बढ़ानी पड़ी. ये प्रदर्शन एक निजी संगठन अनटच यूथ इंडिया फाउंडेशन की ओर से किया गया. इसकी मांग है कि वो ऑनलाइन गैंबलिंग और गेमिंग एप्स को प्रमोट करना बंद करें. अनटच यूथ इंडिया फाउंडेशन के चीफ कृष्णचंद्र अदल ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में कहा, “ऑनलाइन गेमिंग एप और गैंबलिंग के जरिए देश का युवा जुएं की तरफ झुका जा रहा है और बर्बाद हो रहा…
असम से बीजेपी सांसद राजदीप रॉय के सिलचल स्थित आवास से शनिवार (26 अगस्त) शाम को एक नाबालिक लड़के की बॉडी लटकी मिली है. लड़के की उम्र 10 साल है और वो अपनी मां और बहन के साथ सांसद के आवास में ही रह रहा था. हिंदुस्तान टाइम्स ने असम पुलिस के हवाले से ये जानकारी दी है. पुलिस ने लड़के के शव को कब्जे में ले लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिए सिलचल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है. रिपोर्ट के अनुसार, लड़के का नाम भी राजदीप रॉय है और वो 5वीं कक्षा में पढ़ता था. बीजेपी सांसद…
28 अगस्त को हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। हिंदू संगठनों द्वारा इस बाबत बीते दिनों पलवल में बैठक की गई थी। इस बैठक में फैासला लिया गया था कि जिस जलाभिषेक यात्रा को हिंसा के कारण रोकना पड़ा था। उसे 28 अगस्त को पूरा किया जाएगा। ऐसे में 28 अगस्त को नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा की तैयारियां हो चुकी हैं। इस बीच हरियाणा पुलिस ने बड़ा बयान जारी किया है। हरियाणा पुलिस ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि 28 अगस्त 2023 को नूंह जिले में जलाभिषेक यात्रा के लिए जिला प्रशासन नूंह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अप्रीका और ग्रीस की यात्रा के बाद शनिवार (26 अगस्त) को बेंगलुरु पहुंचे, ताकि वो चंद्रयान-3 मिशन में शामिल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों से मिल सकें. इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली के पालम एयरपोर्ट आए और इधर उनका बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी वर्करों ने स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी लोगों को संबोधित करते हुए बताने लगे कि उन्हें ब्रिक्स समिट में चंद्रयान-3 को लेकऱ काफी बधाई मिली, लेकिन वो बोलते हुए बीच में रुक गए. ऐसा इसलिए क्योंकि भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर पड़ा. पी्एम मोदी ने शख्स को…
ज्योतिष के अनुसार 27 अगस्त 2023, रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज वृश्चिक राशि वाले किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे. वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई मार्गदर्शन दे, तो आप उसे पर अच्छा चलकर अच्छा नाम कमाने मे कामयाब रहेंगे. अन्य राशि वालों के लिए रविवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल मेष राशि (Aries) मेष राशि का जातकों के लिए आज दिन एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है, लेकिन आपकी कोई बात बुरी लग सकती है और व्यापार में आपको किसी छोटी दुरी की यात्रा पर…
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो गगनयान प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहा है। अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में इस मिशन के तहत एक स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इसका मकसद यह तय करना है कि मानव मिशन के समय यह स्पेसक्राफ्ट उसी रूट से लौटे जिससे गया है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने 26 अगस्त को एक निजी चैनल के कॉन्क्लेव में यह बात कही। व्योममित्र इंसानों जैसी सारी एक्टिविटीज कर सकेगी जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट की टेस्टिंग सफल होने के बाद महिला रोबोट व्योममित्र को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। व्योममित्र इंसानों जैसी…
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने लॉ स्टूडेंट्स को सलाह दी कि जब आपके पास मौका हो तो दूसरों को ऊपर उठाएं। चाहे आप किसी भी तरह के वकील बनें, इस पेशे को और ज्यादा लचीला बनाने में मदद करें। उन्होंने कहा- हाल में मैंने एक किस्सा सुना जिससे मेरा दिल टूट गया। मुझे बताया गया कि एक यंग स्टूडेंट को लॉ फर्म में इंटर्नशिप से उसकी जाति के कारण रोक दिया गया और उसे दोबारा वहां न आने के लिए कहा गया। सीजेआई ने यह बातें शनिवार यानी 26 अगस्त को कुछ वकीलों के कानून का उल्लंघन…
पाकिस्तानी एजेंट को भारत की खुफिया जानकारी भेजने के आरोप में बिहार के भक्तबंसी झा (36) को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटर के हनी ट्रैप में फंसकर आरोपी युवक भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां शेयर कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से कई दस्तावेज जब्त किए हैं। आरोपी दिल्ली की एक नामी इंटरनेशनल कूरियर कंपनी में डिलीवरी बॉय है। मिलिट्री इंटेलिजेंस से कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को इनपुट मिला था। 25 अगस्त को पुलिस युवक को हावड़ा स्थित घर से पूछताछ के लिए ले गई थी।
जिले के सभी 151 हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के नोडल अधिकारियों ने आज स्कूलों का किया निरीक्षण
गरियाबंद 26 अगस्त 2023/ उत्कृष्ट गरियाबंद अभियान अंतर्गत शिक्षा गुणवत्ता में सुधार, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम एवं बोर्ड परीक्षा में मेरिट के लक्ष्य को लेकर जिले में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी के तहत जिले के सभी 151 हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के निरीक्षण, बच्चों को अच्छे पढ़ाई के लिए प्रेरित करने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी तय किए गए है। नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिमाह हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया जाएगा तथा बच्चों को अच्छे प्रदर्शन के लिए क्लास लेकर मोटिवेट किया जाएगा। इसी…
कोरबा. कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में समाज के प्रमुख लोगों के साथ एक बैठक रखी गई ।जिसमें कोरबा विधानसभा के प्रवास पर रही बिहार के परिहार विधायक श्रीमती गायत्री देवी के साथ ही जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह और विधायक प्रत्याशी लखन लाल देवांगन शामिल हुए। यहां लोगों से विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया।
