Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा। कोसाबाड़ी मंडल में आईटी सोशल मीडिया की कोरबा विधानसभा की टीम और इनफ्लुएंसर के साथ बैठक संपन्न हुई । आज के समय में जमीनी स्तर पर प्रचार करने के साथी सोशल मीडिया पर भी व्यापक पैमाने पर प्रचार किया जाता है। इस कड़ी में आज सोशल मीडिया की टीम की बैठक कोसाबाड़ी मंडल में संपन्न हुई।
कोरबा. विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में कोरबा प्रवास पर पहुंची परिहार विधायक गायत्री देवी ने कोरबा विधानसभा की कोर कमेटी की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिए।
कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में समाज प्रमुखों के साथ बैठक रखी गई जिसमें कोरबा विधानसभा प्रवास में बिहार के परिहार विधायक आदरणीय श्रीमती गायत्री देवी जी के साथ जिले के अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह और विधायक प्रत्याशी लखन लाल देवांगन भी शामिल हुए।प्रवासी विधायक कार्यक्रम में कोरबा पहुंची बिहार के परिहार विधानसभा की विधायक आदरणीय श्रीमती गायत्री देवी जी ने कोरबा विधानसभा की कोर कमेटी की बैठक ली
बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों सड़क और पुल-पुलिया बन जाने तथा नक्सलियों के प्रभाव में आई कमी से इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों तक पहुंचने मतदान दलों को कष्ट नहीं सहना पड़ेगा। जिले में आने वाले 760 मतदान केंद्राें में इस बार एक भी मतदान केंद्र ऐसा नहीं हैं, जहां चुनाव कराने के लिए दो दिन पहले मतदान दलों की रवानगी की स्थिति बन रही हो। हालांकि 33 मतदान केंद्राें को सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील की श्रेणी में नहीं रखा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद अब तक हुए चार विधानसभा चुनावों में जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शहर के नामी डॉक्टर के बेटे ने नशे में रफ ड्राइविंग करते हुए कार को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। गाड़ी हवा में करीब 4-5 फीट तक उछली फिर गिरते हुए सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौजूद लोगों ने कार का विंड ग्लास तोड़कर घायल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना शनिवार सुबह की है। शहर के न्यूरो सर्जन का बेटा नमन तिवारी कांग्रेस नेत्री सुभद्रा सिंह की कार को काफी तेजी से चला रहा था। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक कार से वो डीपीएस की तरफ जा रहा था। जैसे…
जांजगीर : एसबीआई और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर दो लोगों से तीन लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा का है। नवागढ़ टीआई तुलसिंह पट्टावी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत अमोरा के पुनीराम कश्यप 55 साल ने खुद का राजनीतिक एप्रोच बताकर ग्राम खिसोरा निवासी संतोष कश्यप के दो बेटों मनबोध कश्यप व गजानंद कश्यप को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चपरासी और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर करीब नौ साल पहले 2014 में 3 लाख रुपए…
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंची है. इस बार चुनाव का स्लोगन – वोट देहे बर जाबो जी चुनई तिहार मनाबो जी बनाया गया है. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज प्रेस वार्ता में आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जानकारी दी. उन्होंने सभी वोटर्स को चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने का अनुरोध किया. प्रेस कांफ्रेंस में निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय, निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल भी मौजूद रहे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, चुनाव में…
कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 15वें सेशन की शुरुआत 14 अगस्त से हो चुकी है. इस शो में शुक्रवार को दुर्ग के सौरभ सेन गुप्ता हॉट सीट पर पहुंचे. इस दौरान जब शो के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन ने सौरभ से धन राशि के उपयोग के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वे इन पैसों से अपनी गर्लफ्रैंड को घूमाना चाहते हैं. इस पर अमिताभ बच्चन ने सौरभ को शुभकामनाएं दी. खेल की शुरुआत एक प्रश्न से हुई. जिसका जवाब देने के बाद हॉट सीट पर बैठने वाले खिलाड़ी को चुना जाना था. सवाल अभिनेताओं को उनके उम्र के…
रायपुर : चुनाव आयोग की बैठक में अहम फैसला लिया गया है. अब 5 लाख बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठे वोटिंग कर सकेंगे. इसके लिए इन वर्ग के लोगों को पहले से आवेदन करना होगा. 33 जिलों से दोनों वर्गों का डेटा मंगाया जा रहा. वहीं अवैध परिवहन पर भी कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार तथा निर्वाचन आयुक्तद्वय अनूप चंद्र पांडेय और श्री अरूण गोयल ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, सभी संभागों के आयुक्त तथा पुलिस रेंजों के महानिरीक्षक के साथ बैठक कर विधानसभा आम निर्वाचन की…
दुर्ग जिले के भिलाई में एक महिला ने पति से झगड़ा के बाद तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। सुबह 6 बजे घूमने गए लोगों ने इसकी जानकारी दी। भिलाई नगर पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया। शुक्रवार देर रात को भिलाई सेक्टर-6 बी मार्केट निवासी मनीष सिंह का पत्नी प्रीति सिंह (38) से किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हो गया। प्रीति गुस्से में आकर घर से बाहर चली गई। मनीष को लगा कि वो छत पर गुस्से में गई होगी थोड़ी देर में आ जाएगी। जब काफी देर तक प्रीति नहीं…
