Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
रेलवे ने बिलासपुर मंडल के कटनी रूट पर शहडोल-रूपोंद सेक्शन में बधवाबारा रेलवे स्टेशन में तीसरी लाइन विद्युतीकृत और नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते 22 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। यह गाड़ियां 31 अगस्त से 8 सितंबर तक नहीं चलेंगी। इसके अलावा कई गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से होकर चलाई जाएंगी।रक्षाबंधन को देखते हुए शुक्रवार को रेलवे ने नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते बंद किए गए सात ट्रेनों को बहाल कर दिया था। इससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन, इस फैसले के महज कुछ घंटे बाद ही रेलवे ने कटनी रूट पर चलने वाली…
कोरबा :- कोयला खदानों में डीजल चोरों ने नई तरकीब खोज निकाली है जिससे पुलिस और सुरक्षा गार्ड को भ्रमित करते हुए बड़े आसानी से डीजल चोरी कर सके, ऐसे ही एक मामले सीआईएसफ टीम को सफलता हाथ लगी है जहां सीआईएसएफ लिखे और पीली बत्ती लगे वाहन से डीजल चोरों द्वारा कोयला खदान से डीजल चोरी कर ले जाते हुए पकड़ा गया है पेट्रोलिंग के दौरान दीपका खदान से 15 जरीकैन डीजल चोरी कर ले जा रहें एक केंपर वाहन को सीआईएसएफ ने पकड़ा है , चालक फरार होने में कामयाब हो गया, ताजुब की बात यह है की…
कोरबा :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में न्यू कोरबा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल संचालित है। हॉस्पिटल प्रबंधन बेहतर इलाज और सुविधाओं का दावा करता है, लेकिन यहां पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इसकी जानकारी नहीं होती है कि जिस चिकित्सक द्वारा इलाज किया जाएगा, उसकी शैक्षणिक योग्यता क्या है। ऐसे में डॉक्टर्स की डिग्रियां सवालों के घेरे में आ जाती है।कोरबा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रबंधन ने सेवाएं दे रहे चिकित्सकों की शैक्षणिक योग्यता को सार्वजनिक नहीं किया है। हॉस्पिटल के रिसेप्शन एरिया में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के नाम सूचीबद्ध जरूर किए गए हैं, लेकिन उनके नाम के आगे…
कोरबा 25 अगस्त 2023/छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के तहत् वरिष्ठजनों को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किए जाने के प्रयोजन से जिला न्यायालय परिसर के ए.डी.आर. भवन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री डी.एल. कटकवार की अध्यक्षता में कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री संघपुष्पा भतपहरी, अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) श्रीमती ज्योति अग्रवाल, जिला न्यायालय के अन्य न्यायाधीश एवं जिले के विभिन्न अनुभागों के एसडीएम, जिला…
कोरबा 25 अगस्त 2023/छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पर्यवेक्षक खुली सीधी भर्ती एवं पर्यवेक्षक परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा 27 अगस्त 2023 दिन रविवार को क्रमशः प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से 04ः15 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री अवध सिंह राणा, डिप्टी कलेक्टर श्री सरोज कुमार महिलांगे एवं सहायक परियोजना अधिकारी जिला शिक्षा विभाग श्री एच.आर. मिरेन्द्र को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा के सुचारू संचालन एवं केन्द्र में व्यवस्था बनाए रखने व अनुचित साधनों…
कोरबा 25 अगस्त 2023/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा द्वारा 28 अगस्त 2023 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में एस.के. इलेक्ट्रिकल्स एण्ड इंजीनियरिंग वर्क बुधवारी कोरबा में सर्विस टेक्निशियन के 05 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उक्त पद हेतु आवेदकों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 12वीं वांछनीय है। इच्छुक आवेदक 28 अगस्त को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
कोरबा 25 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टिकोण से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा को आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थाई रूप से जिला प्रोटोकॉल अधिकारी का दायित्व सौंपा है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारियों के अवकाश अवधि के दौरान जिले में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों को आगामी आदेश पर्यन्त तक संयोजक अधिकारी का प्रभार सौंपा है। जिसके अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा की अवकाश अवधि में डिप्टी कलेक्टर सुश्री सीमा पात्रे को संयोजक अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार एसडीएम कटघोरा श्रीमती ऋचा सिंह के अवकाश अवधि के दौरान डिप्टी…
कोरबा 25 अगस्त 2023/मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक 28 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक कलेक्टर श्री सौरभ कुमार की अध्यक्षता में शाम 04 बजे कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक कोरबा ने बताया कि बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन-धन योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन बैंक शाखा स्थापना एवं पशुपालकों, मत्स्य पालकों…
कोरबा 25 अगस्त 2023/जिले भर में घुमन्तू पशुओं पर नियंत्रण हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में पशुपालन विभाग द्वारा अब तक सभी राजमार्गों पर से लगभग 2270 पशुओं को रेडियम कॉलर एवं रिफ्लेक्टिव बैंड्स लगाया गया है। वहीं 1159 पशुओं को टैगिंग कर चिन्हित किया गया है। इसी तरह 1584 से अधिक पशुओं को स्थानीय गौशाला व गौठानों तक पहुंचाकर सुरक्षित किया गया है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के परिपालन में जिला प्रशासन व पशुधन विकास विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही…
कोरबा 25 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिले के सभी नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घुमन्तू पशुओं के सड़कों पर खुले विचरण से होने वाली दुर्घटनाओं एवं फसलों को खुली चराई से बचाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्ग के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में घुमंतू पशुओं के नियंत्रण के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रमुख मार्गों पर घुमन्तू पशुओं में रेडियम बेल्ट एवं टैगिंग कर नियंत्रण का कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्टर ने घुमंतू पशुओं के नियंत्रण की कार्यवाही…
