Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों की एक और कारगुसारी सामने आई है। एसईसीएल के विभागीय अस्पताल से रेफर किए गए मरीज विकास खूंटे ने एनकेएस हॉस्पिटल के संचालक वहl वहां के स्टाफ के द्वारा तबियत बिगड़ने पर जबरन डिस्चार्ज करने का आरोप लगाया है। पेट में दर्द और बुखार होने पर बुखार को विकास को एसईसीएल ले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे एनकेएच अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल के संचालक डॉक्टर शोभराज चांदनी के द्वारा जबरन उसे डिस्चार्ज कर दिया गया । साथ ही मरीज के साथ…
वरिष्ठ महिलाओं के लिए आयोजित संभागीय अग्रवाल महिला समिति के *चले बचपन की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत सावन का प्रोग्राम बहुत ही शानदार रहा। हमारे वरिष्ठ चाचीजी जी, ताई जी ,भाभी एवं बहनों ने कार्यक्रम में भरपूर इंजॉय किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर रेनू अग्रवाल जी एवम वरिष्ठ महिलाओं द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ।मनीषा अग्रवाल और लीना अग्रवाल ने बहुत ही सुंदर सुरीली आवाज में स्वागत गीत और गणेश वंदना प्रस्तुत की। नीतू अग्रवाल खुशबू अग्रवाल और अनसूया के डांस से पूरा माहौल सावन मय हो गया। और फिर…
रायपुर : महादेव सट्टा ऐप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम भूपेश ने इस दौरान ई़डी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा ऐप का कोई ऑफिस नहीं. छत्तीसगढ़ में इस मामले लगातार में कार्रवाई जारी है. 72 मामले अब तक दर्ज किए जा चुके हैं. राज्य सरकार की ओर से इस मामले भरपूर कार्रवाई हुई है. छत्तीसगढ़ में जितनी कार्रवाई हुई देश में और कहीं नहीं हुई है. 400 से अधिक लोग इस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है. छग में कानून का राज है. 5…
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के तीसरे फ्लोर से कूद कर एक व्यक्ति ने जान दे दी। मृतक का नाम राम इक्का है और उसकी उम्र तकरीबन 55 साल की है। बताया जाता है कि 2 दिन पहले भी उसने खुदकुशी का प्रयास किया था और यूरिया पी लिया था। तब परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया था। आज सुबह जब परिजन नींद में थे उस दौरान राम इक्का ने तीसरे फ्लोर से कूद कर जान दे दी। सुबह जब स्वास्थ्य कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज के पिछले हिस्से में शव को देखा तब प्रबंधन…
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित हुडको कालोनी के दोनों एटीएम को काटकर उसमें से करीब 40 लाख रुपये चोरी करने के मामले में हरियाणा के गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि हरियाणा में भी बिल्कुल इसी तर्ज पर एटीएम काट कर चोरी की घटनाएं हुई हैं। यदि ये वहीं का गिरोह है तो प्रदेश के लिए चिंता की बात है। क्योंकि ये आरोपित लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों को निशाना बना सकते हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है। हुडको में महज 500 मीटर…
रायपुर : राजधानी समेत छत्तीसगढ़ में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। प्रदेश में विगत दो दिनों में ही डेंगू के 15 नए मरीज सामने आए हैं, जिसमें रायपुर के दो शामिल हैं। आंबेडकर अस्पताल में डेंगू के 22 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। आंबेडकर अस्पताल में जुलाई-अगस्त में ही डेंगू के 84 से मरीज इलाज कराने पहुंच चुके हैं। अगस्त में ही 80 से ज्यादा मरीज इलाज कराने पहुंचे हैं। यहां के डाक्टरों का दावा है कि डेंगू के रोजाना चार से पांच मरीज आ रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी डेंगू के…
छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग दसवीं और बारहवीं बोर्ड के नतीजे सुधारने के लिए सरकारी स्कूलों में मंथली टेस्ट (हर माह टेस्ट) शुरू करने जा रहा है। अभी स्कूलों में वीकली टेस्ट होते हैं। इनमें से एक वीकली टेस्ट खत्म कर उसकी जगह मंथली टेस्ट होगा। यह पूरे एक माह पढ़ाए गए कोर्स पर लिया जाएगा। रायपुर जिले में हिंदी और अंग्रेजी मीडियम को मिलाकर सरकारी स्कूलों में दसवीं और बारहवीं में 50 हजार बच्चे हैं। इसीलिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसकी शुरूआत रायपुर से होगी। मंथली टेस्ट के पर्चे बोर्ड की कक्षाओं के लिए पूरे जिले में एक जैसे…
छत्तीसगढ़ भिलाई में 29 वी इंडियन नेशनल बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया। इसमें सब जूनियर टीन्स, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर चार कटेगरी में देश भर से आए महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस आयोजन में सब जूनियर वर्ग में छत्तीसगढ़ राजनांदगांव के अभय कोसा ने सुपर टीन ब्वाय ऑफ इंडिया 2023 इन बेंच प्रेस का खिताब जीतकर छग को पहले स्थान पर लाया। इसमें गोवा दूसरे और कर्नाटका तीसरे स्थान पर रहा। पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं अंतर्राष्ट्रीय मेडलिस्ट खिलाड़ी उत्तम कुमार साहू ने बताया कि यह प्रतियोगिता नेशनल पावर फेडरेशन…
विक्रम लैंडर ने चंद्रमा की सतह पर तापमान में भिन्नता देखी, तापमान 70 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया
बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रमा की सतह पर तापमान भिन्नता का एक ग्राफ रविवार को जारी किया और अंतरिक्ष एजेंसी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने चंद्रमा पर दर्ज किए गए उच्च तापमान को लेकर आश्चर्य व्यक्त किया. राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, ‘चंद्र सर्फेस थर्मो फिजिकल एक्सपेरिमेंट’ (चेस्ट) ने चंद्रमा की सतह के तापीय व्यवहार को समझने के लिए, दक्षिणी ध्रुव के आसपास चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी का ‘तापमान प्रालेख’ मापा. इसरो ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यहां विक्रम लैंडर पर चेस्ट पेलोड के पहले अवलोकन हैं. चंद्रमा की सतह के तापीय व्यवहार…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक की लाश नहर में बहती हुई मिली है। उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। सीसीटीवी लगाने के लिए वह रविवार की दोपहर निकला था। इसके बाद शाम को उसकी लाश मिलने की खबर आ गई। युवक की बाइक, कपड़े और मोबाइल गायब हैं। परिजनों उसकी हत्या की आशंका जताई है। तोरवा क्षेत्र के ग्राम ढेका निवासी सोनू उर्फ मौर्य (37) सीसीटीवी लगाने का काम करता था। रविवार की सुबह वह अपने घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद शाम तक वह…
