Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (NH 43) कांसाबेल से बंदरचुआं तक सड़क की हालत जर्जर हो चुके हैं. वहीं बेलेघाट के नीचे निर्माणधीन सड़क में यात्री बस और ट्रक सड़क में बने डायवर्शन में फंस गए हैं. जहां बुधवार रात से सैकड़ों ट्रक और यात्री बस की लंबी जाम लगा गई है. जिसके चलते आवागमन ठप हो गया है. लगभग आठ साल से निर्माणाधीन बदहाल सड़क एनएच-43 का दंश जिले वासी भुगत रहे है. कई बार यहां ग्रामीणों द्वारा सड़क की बदहाली को लेकर धरना प्रदर्शन, चक्काजाम किया गया. लेकिन आज तक नेशनल हाइवे कटनी गुमला मार्ग की हालत जस की…
रायगढ़ शहर के भीड़भाड़ वाले रामनिवास चौक के पास बुधवार को बाइक सवार 2 अज्ञात लोगों ने 2 युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना अलग-अलग जगहों पर हुई। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ शहर के रामनिवास टॉकीज के सामने बुधवार की शाम पान ठेला संचालक रोहन श्रीवास (22) के साथ दो युवकों का काफी विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने रोहन पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर…
कोरबा जिले के तेंदुवाही गांव में बुधवार को पैसे के लेनदेन में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक के सीने और सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तेंदुवाही गांव का रहने वाला किसान ओमप्रकाश राजवाड़े बिरदा गांव में मुंडा यादव नाम के शख्स से रुपए लेने के लिए गया था। ओमप्रकाश ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए मुंडा को रुपए उधार दिए थे, लेकिन वो पैसे वापस…
मिजोरम के आइजोल जिले में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढहने की घटना के दौरान वहां मौजूद 26 मजदूरों में 23 के मारे जाने की आशंका है. हालांकि पुलिस ने अब तक 18 शव बरामद किए है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वहां काम करने वाले तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं और ‘‘उनका उपचार” हो रहा है जबकि पांच लोग लापता हैं. सभी 26 मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से थे. लवे ने कहा कि बुधवार को हुआ यह हादसा गैंट्री (भारी भरकम ढांचे को लाने-ले जाने वाला क्रेननुमा ढांचा) ढहने के कारण…
मिजोरम के आइजोल जिले में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढहने की घटना के दौरान वहां मौजूद 26 मजदूरों में 23 के मारे जाने की आशंका है. हालांकि पुलिस ने अब तक 18 शव बरामद किए है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वहां काम करने वाले तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं और ‘‘उनका उपचार” हो रहा है जबकि पांच लोग लापता हैं. सभी 26 मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से थे. रेलवे ने कहा कि बुधवार को हुआ यह हादसा गैंट्री (भारी भरकम ढांचे को लाने-ले जाने वाला क्रेननुमा ढांचा) ढहने के कारण…
रायपुर : भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी रायपुर पहुंचे। वे राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा करेंगे। इससे पहले छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजीव कुमार और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्वागत किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेन्द्र शर्मा और नितेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू और आरके गुप्ता, वरिष्ठ प्रधान सचिव एनएन बुटोलिया, प्रधान सचिव एसबी जोशी और…
जगदलपुर से उमरकोट ओड़िशा जाने वाली गुप्ता ट्रेवल्स में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई. आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ बस रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतारा. कुछ ही देर में बस जलकर खाक हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, बोरिगुमा के पास ओड़िशा जा रही गुप्ता बस की टायर फटने से बस में आग लग गई. आसपास के लोगों ने बस में आग लगता देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया. वहीं ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित हैं. https://lalluram.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Video-2023-08-24-at-1.54.08-PM.mp4
महासमुंद : पीएम श्री के लिए चयनित स्कूल में प्रधान पाठक पर छात्रों और पालकों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है. प्रधान पाठक की प्रताड़ता से छात्र इतने भयभीत हैं की कुछ ने स्कूल आना ही छोड़ दिया, तो कुछ धीरे-धीरे स्कूल से टीसी निकलवाने लगे हैं. स्कूल से अब तक 6 छात्र अपना टीसी निकलवा चुके हैं. यह पूरा मामला सरायपाली के वार्ड नंबर 9 में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला का है. इस संबंध में जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद हेमंत प्रधान, पालक मनोज भोई, कांति भोई, सुकांति साहू, दीपांजलि बाघ, रत्ना यादव, गुरचरण बाघ, रीना देवी ने…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डबल मर्डर केस का मामला सामने आया है। इमलीभाठा इलाके में बदमाशों ने दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। एक का शव सड़क पर तो दूसरे का झाड़ियों में मिला है। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। बुधवार देर रात वह लड़की के घर का पता पूछने लगा। तभी वहां मौजूद 6 बदमाशों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात में शामिल अपने ही एक साथी पर हत्या का इल्जाम कबूलने का दबाव बनाया। नहीं मानने पर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया…
रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऐप धनशोधन मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में एक पुलिस अधिकारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। महादेव ऐप एक ऑनलाइन जुआ ऐप है। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि महादेव ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कारोबारी सुनील दम्मानी और उनके भाई अनिल दम्मानी, छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक उप निरीक्षक चंद्र भूषण वर्मा तथा सतीश चंद्राकर को गिरफ्तार किया है और ये सभी आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं। पांडेय ने बताया, ‘ईडी के अधिकारियों ने चार लोगों को गिरफ्तार किया तथा उन्हें पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश…
