Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
गौ सेवा गतिविधि के मुख्य उददेश्यों में गो संवर्धन, गो चिकित्सा, गो आधारित कृषि आदि के अतिरिक्त इस विषय को भी रखा गया है कि जेलो में निराश्रित गौवंशों की व्यवस्था हेतु गौशाला निर्माण होने चाहिये। जहां कैदियों द्वारा संरक्षण व गौ उत्पादों का निर्माण होगा। तथा कैदियों की पंचगव्य द्वारा चिकित्सा होगी। इसी के तारतम्य में जिला कलेक्टर कोरबा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा को कटघोरा उपजेल परिसर में नवीन गौशाला खोलने हेतु जिला संयोजक लालिमा जायसवाल द्वारा ज्ञापन सौंपे गये थे , जिसमें सीईओ जिला पंचायत द्वारा उप जेल परिसर के विजिट हेतु निर्देश दिये गये…
कोरबाः-महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रान्तर्गत अनवरत किए जा रहे दौरों की कड़ी में आज वार्ड क्र.-28 आर.पी. नगर एवं कोसाबाड़ी वार्ड क्र.-29 के भागवत नगर एवं वार्ड क्र.-31 के रूद्र नगर बस्ती में गहन दौरा किया। वहां के निवासियों के साथ दौरा कर उस क्षेत्र की सड़क एवं नाली की समसया से रूबरू हुए। आर.पी. नगर में निवासियों ने बताया की कालोनी में जो इटें जोड़ाई की नाली जो बहोत पहले की बनी है वह टूट गई है और नई स्थानों पर चूहों के द्वारा नाली को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। महापौर श्री प्रसाद ने…
चंद्रयान-3 ने लॉन्च होने के 41वें दिन चंद्रमा पर लैंडिंग की। इसी के साथ भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन गया। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 की साउथ पोल पर लैंडिंग के बाद कहा- PM सर नमस्कार। हमने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। इंडिया इज ऑन द मून। चंदा मामा दूर के नहीं, अब घर के। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। 22 दिन बाद 5 अगस्त को यह चंद्रमा की ऑर्बिट में पहुंचा था।
चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। इसके बाद से देशभर में जश्न का माहौल है। चंद्रयान की लैंडिंग पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया। गुजरात के सूरत में एक स्कूल के बच्चे खुशी से डांस करने लगे। बेंगलुरु में इसरो मिशन कंट्रोल सेंटर में वंदे मातरम के नारे लगाए गए। चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद देशभर में जश्न की तस्वीरें… मध्य प्रदेश के भोपाल में लोगों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर इस तरह जश्न मनाया। नागपुर में लोगों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया। गुजरात के सोमनाथ…
कोरबा 23 अगस्त 2023/कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीदी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का खरीदी हेतु किसान पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 तक निर्धारित की गई है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि कृषकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने हेतु एकीकृत किसान पोर्टल में एक बार पंजीयन कराने संबंधी निर्देश प्रसारित किया गया है। उक्त निर्देश के अनुसार कृषकों का पंजीयन 31 अक्टूबर 2023 तक कराया जाना है। धान एवं मक्का कृषक को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने हेतु एकीकृत किसान पोर्टल…
कोरबा 23 अगस्त 2023/ जिले में लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने अधीनस्थ कार्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदान के लिए अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को प्रेरित कर रहे हैं। कार्यालय उप संचालक कृषि विभाग एवं विकासखण्ड कटघोरा के अनुविभागीय कृषि अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में विगत दिवस मतदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान अंतर्गत कार्यालय प्रमुख द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य एवं निष्पक्ष मतदान करने के लिए शपथ दिलाया गया। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा पोड़ीबहार व कोहड़िया में मतदाता…
कोरबा 23 अगस्त 2023/ जिले में 01 जून से अब तक 685.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 22 अगस्त तक औसत वर्षा 833 मिमी हुई है। बीते 24 घण्टों में जिले में 5.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील कोरबा में 652.6 मिमी, भैंसमा में 799.8 मिमी, करतला में 694.2 मिमी, कटघोरा में 818.6 मिमी, दर्री में 736.0 मिमी, पाली में 639.6 मिमी, हरदीबाजार में 547.4 मिमी, पोड़ी-उपरोड़ा में 641.0 मिमी एवं पसान में 638.2 मिमी वर्षा…
कोरबा 23 अगस्त 2023/ शराब पीकर स्कूल आने और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पाली विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला तिलैयापारा मुरली के प्रधानपाठक के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है। कलेक्टर जनचौपाल में पाली विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला तिलैयापारा मुरली में पदस्थ प्रधान पाठक श्री धरम लाल श्रीवास के विरूद्ध अनुशासनहीनता एवं बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने मामले की जांच और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए थे। जिला शिक्षा अधिकारी…
कोरबा जिले के सीतामढ़ी इलाके में मां की गोद से एक बच्ची को छीनने की कोशिश कर रहे आरोपी को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, देवकुमारी महंत अपनी ढाई साल की बेटी श्रेया को लेकर मां के घर जा रही थी। वो पैदल चल रही थी। सीतामढ़ी सरकारी अतिथि गृह के पास एक व्यक्ति उनके बेहद करीब जा पहुंचा और मां की गोद से श्रेया को छीनने की कोशिश करने लगा।…
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के पट्टाधारियों को न्याय दिलाने को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर तिलक भवन में भाजपा के पदाधिकारियों की प्रेसवार्ता हुई जिसमें बताया गया कि कांग्रेस की सरकार अपने वादे को भूल चुकी है। इसी वजह से यह आंदोलन किया जा रहा है। घंटाघर मैदान में वृहद सभा के बाद लोगों से प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट में सौंपा जाएगा। तिलक भवन में आयोजित पत्रवार्ता में कोरबा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्ष पूर्व पट्टाधारियों को न्याय देने की घोषणा की…
