Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा 23 अगस्त 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार एवं जिला नोडल स्वीप व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे के सहयोग से जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. पी. भारद्वाज द्वारा पाड़ीमार मतदान केंद्रों एवं शासकीय प्राथमिक शाला सेक्टर 04 बालको व स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर…
23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगा, इसरो के चंद्रयान ने उसके साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 ने मंगलवार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडिंग प्रोसेस शुरू की। इसके बाद अगले 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा। चांद पर पहुंचकर चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं।…
चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रोसेस शुरू हो गई है। बुधवार शाम 5 बजकर 44 बजे वह निर्धारित समय पहुंच गया है। अब उसे धीरे-धीरे 20 मिनट बाद साउथ पोल पर उतरेगा जाएगा। 6 बजकर 4 मिनट पर पहुंचेगा। मिशन कामयाब रहा, तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। इसरो ने चंद्रयान को श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया था। 41वें दिन चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की प्लानिंग की गई है। इसरो का कहना है कि मिशन के सभी सिस्टम नॉर्मल हैं और उसकी लगातार जांच की जा रही है।…
रायपुर. पांच सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे. इन दिनों प्रदेशभर के स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. वेतन विसंगति, कोरोना भत्ता, अन्य विभाग की तरह शनिवार रविवार अवकाश, आयीपीएचएस सेटअप और हिंसक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं.
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन अखिल भारतीय महिला अग्रवाल ,सम्मेलन,नेत्र जल परीक्षण शिविर का किया आयोजन, हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील अंग नेत्र ही है जिसे हम सारे संसार को देखते हैं यदि यही अस्वस्थ हो जाए तो सब कुछ निरस्त लगता है आज के भाग दौड़ जीवन में हम अपने स्वयं की देखभाल को भूल जाते हैं ,और सबसे बड़ी भूल करते हैं अपने इंपॉर्टेंट अंग आंख की देखभाल को ना करके। इसी समस्या के समाधान के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र जाला परीक्षण शिविर में वैध के रुप में बालको से सावित्री देवी साहू एवं वैद्य कथन…
कोरबा में भालुओं के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में खेत में काम करके लौट रही दो महिलाओं पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दरअसल यह पूरी घटना कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम कोइलागडरा का है जहां खेत से काम कर जंगल के रास्ते घर लौट रही दो महिलाओ पर 3 भालुओं के झुंड ने हमला कर दिया। घायल हुई महिलाओं की पहचान 45 वर्षीय लक्ष्मीनिया बाई एवं 55 वर्षीय बिराजो धनवार के रूप में हुई…
कोरबा : जिले से बड़ी सड़क हादसे की खबर सामने आई है. स्कूली बच्चों से भरी बस को विपरीत दिशा से आ रही तेज राखड़ से रफ्तार भरी हाइवा ने जबरदस्त ठोकर मारी दी. इस हादसे में बस ड्राइवर, ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं लगभग 6 बच्चे घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. दुर्घटना का शिकार हुई स्कूल बस सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी बाजार की बताई जा रही है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है. दुर्घटना की सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. यह मामला सिविल लाइन…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने जन्मदिन की बधाई देकर लंबी उम्र की कामना की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फोन पर बधाई और शुभकामनाएं दी. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए जन्मदिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने भूपेश बघेल के सुदीर्घ और स्वथ्य जीवन की कामना की. वहीं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दूरभाष पर आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी. राज्यपाल ने भूपेश बघेल के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना…
जशपुरनगर : मानसिक बीमारी से जूझ रही महिला ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को कुआं में फेंक कर, हत्या करने के बाद,स्वयं आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने हत्या का अपराध पंजिबद्व कर,मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के बलादरपाठ के सरईटोला गांव की है। प्रार्थी पंचम यादव ने सन्ना पुलिस को बताया कि उसके छोटा भाई सदानंद की शादी सरगुजा के सामरी निवासी सोनिया यादव से लगभग 4 साल पूर्व हुआ था। प्रार्थी के अनुसार, मृतिका की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इसलिए वह कई बार,स्वजनों को बिना…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर न्यायधानी में युवती से रेप का मामला सामने आया है। जहां एक स्कूली छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। ब्लैकमेल कर करीब छह साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बालिग के बाद भी आरोपी डरा धमकाकर संबंध बनाता रहा। केस दर्ज कराने के लिए साल भर भटकती रही। इस दौरान दो टीआई बदल गए। लेकिन, उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। अब पुलिस ने मामले में रेप का केस दर्ज किया है। बता दें कि 22 वर्षीय युवती तोरवा क्षेत्र में रहती है। उसने बताया कि जब वह 14 साल की…
