Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
Raipur Crime: घर में छिपा कर रखा था जिंदा पेंगोलिन, बेचने के लिए तलाश रहा था ग्राहक, आरोपित गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जीवित वन्यजीव पेंगोलिन के साथ आरोपित सतीश उर्फ परदेशी पारधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित अपने घर में जीवित वन्यजीव पेंगोलिन को छिपाकर रखा था। आरोपित को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। आरोपित के कब्जे से लगभग 15 किलोग्राम वजन का जीवित वन्यजीव नर सालखपरी (पेंगोलिन) जब्त किया गया है। दरअसल, थाना खरोरा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बुढ़ेनी निवासी एक व्यक्ति अपने घर में जीवित सालखपरी (पेंगोलिन) रखा है। बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा…
लेह: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को लेह शहर से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्राचीन मठ और रमणीय परिदृश्य के लिए पहचाने जाने वाले लामायुरू पहुंचे. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी. केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख का दौरा कर रहे राहुल गांधी करीब 130 किलोमीटर का सफर तय कर लामायुरू पहुंचे जहां वह रात को ठहरेंगे. इसके बाद वह बुधवार को करगिल जिले की जांस्कर तहसील जाएंगे. वह बृहस्पतिवार को करगिल शहर में रहेंगे. कांग्रेस प्रवक्ता और लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी), लेह में विपक्ष के नेता छेरिंग नामग्याल ने बताया कि राहुल (53) सोमवार को मोटरसाइकिल से…
चंद्रयान 3 मिशन पर ना सिर्फ देश बल्कि दुनिया की भी नजर टिकी है. 14 जुलाई को चंद्रयान 3 की लांचिंग के करीब 25 दिन बाद रूस ने अपने लूना-25 को लांच किया था लेकिन लैंडिंग से पहले वो क्रैश हो गया. उस हादसे के बाद 2019 चंद्रयान 2 मिशन की याद आ गई जब चांद की सतह पर सॉफ्ट की जगह हार्ड लैंडिंग हुई थी. इन सबके बीच हर एक शख्स को उम्मीद है कि इस दफा चांद पर इसरो बिना किसी बाधा के सॉप्ट लैंडिंग कराने में कामयाब होगा. अब यहां आपके मन में सवाल उठ रहा होगा…
चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर विक्रम चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इस पल का दुनिया भर के लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है। हर आंख इस मौके की गवाह बनना चाहती है क्योंकि आज भारत चांद पर जो करने जा रहा है वो आज तक दुनिया के सबसे पावरफुल देश भी नहीं कर पाए हैं। भारत आज चांद के उससे हिस्से को पूरी दुनिया को दिखाने जा रहा है जिसे पृथ्वी से देख पाना मुमकिन ही नहीं है। लैंडिंग के वक्त साउथ अफ्रीका से जुड़ेंगे PM मोदी इसरो का चंद्रयान-3…
आज श्रावण शुक्ल की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 44 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज गोस्वामी तुलसीदास जी की जंयती है। वहीं आज बुध भी वक्री होंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि- आज का दिन आपके…
कोरबा 22 अगस्त 2023/ कार्यालय उपसंचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनांतर्गत जल ग्रहण समिति स्तर पर माइक्रो वाटरशेड सचिव के रिक्त पदों के लिए संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों के प्रथम स्क्रूटनी के पश्चात् पात्र, अपात्र, अमान्य आवेदन पत्रों की सूची जारी कर दी गई है। उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक ने बताया कि उक्त सूची जिले के वेबसाइट www.korba.gov.in पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आवेदकों को यदि जारी सूची के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वे 29 अगस्त 2023 तक कार्यालयीन समय में…
कोरबा 22 अगस्त 2023/ जिला कार्यालय में आज आयोजित जनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर श्री सौरभ कुमार से मुलाकात की और अपनी मांगे व समस्याएं रखी। कलेक्ट्रेट में आज आयोजित जनचौपाल में 215 लोगों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। उपरोक्त आवेदनों पर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने निराकरण और आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। बालको नेहरू नगर निवासी लता यादव ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन देकर गुहार लगाई कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और उस पर तीन बच्चों के देखरेख की जिम्मेदारी है। वहीं बीमार बच्चों…
कोरबा 22 अगस्त 2023/कलेक्टर श्री सौरभ कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री घोषणा की अद्यतन स्थिति की समीक्षा, जल जीवन मिशन के कार्य, स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं घुमन्तु पशुओं के व्यवस्थापन की जानकारी ली तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने जिले में मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्याे के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा करते हुए अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा अनुरूप सामुदायिक भवनों हेतु आबंटित भूमि की स्थिति, प्रशासकीय स्वीकृति की जानकारी लेते हुए कार्याे को…
कोरबा। 5 साल पूर्व लापता हुई न्यूज़ एंकर सलमा की हत्या के मामले में आखिरकार जिला पुलिस की टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिल गई। पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देश पर आईपीएस रॉबिंसन गुड़िया व उनकी पूरी टीम मंगलवार को लापता सलमा के नर कंकाल खोजने के लिए कोरबा दर्री मुख्य मार्ग में जेसीबी और पोकलेन लगाकर सुबह से प्रयास में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और देर शाम पुलिस ने लापता सलमा के नर कंकाल को बरामद कर लिया है। दर्री सीएसपी रॉबिंसन गुड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि कपड़ों के साथ नर…
छत्तीसगढ़ में आनलाइन सट्टा कारोबारी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। खबरों के अनुसार ईडी की टीम बीजापुर से एक एसएसआइ समेत भिलाई से चार लोगों को हिरासत में लेकर रायपुर पहुंची। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए इन सभी लोगों का आनलाइन सट्टा कारोबार से कनेक्शन है। ईडी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करेगी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इधर, वकील पीयूष भाटिया के स्वर्णभूमि स्थित आवास से ईडी की टीम सुबह 7 बजे वापस लौटी। जबकि अशोका रत्न में…
