Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
नूंह हिंसा के आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। नूंह की अपराध शाखा ने आमने-सामने फायरिंग के बाद आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया। वह ढिडारा तावड़ू का रहने वाला है। मुठभेड़ के बाद उसे तावड़ू स्थित अरावली की पहाड़ियों के खंडहर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर पर गोली लगी है। आरोपी को इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस को उससे एक अवैध देसी कट्टा और 5 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक ये मुठभेड़ सोमवार रात 10:30 बजे हुई थी। नूंह अपराध शाखा (CIA) निरीक्षक…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 25 अगस्त तक लद्दाख के दौरे पर हैं। सोमवार रात को उन्होंने लेह मार्केट में आर्मी के रिटायर्ड अफसरों से मुलाकात की। राहुल ने उनके साथ तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस दौरान मार्केट में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। राहुल ने मार्केट में खरीदारी भी की। न्यूज एजेंसी ANI ने इसका वीडियो शेयर किया। वीडियो में वे भीड़ से घिरे दिख रहे हैं। उन्होंने सामान खरीदा। कुछ देर बाद वे सब्जी की दुकान पर पहुंचे और वहां से सब्जियां लीं। बॉडीगार्ड्स के बीच से निकलकर बच्चा ऑटोग्राफ लेने…
भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर फिर से सर्जिकल स्ट्राइक किया और LoC के 2.5 किलोमीटर अंदर घुसकर एक्शन लिया। ऐसी रिपोर्ट एक अखबार में छपी खबर में दावा किया गया कि सेना ने तरकुंडी सेक्टर, भिंभर गली से LoC पार किया और सर्जिकल स्ट्राइक किया। इसके साथ ही सेना ने कोटली में आतंकियों के 4 लॉन्च पैड तबाह किए। इस ऑपरेशन में 7 से 8 आतंकी मारे गए। सेना का शनिवार रात को एक्शन, स्पेशल फोर्स के जावनों का ऑपरेशन के बाद 12 से 15 जवान सकुशल वापस लौटे। अब भारतीय सेना ने इस खबर को पूरी तरह से निराधार और इस दावे को झूठा…
चंद्रयान-3 अब चांद से कुछ ही घंटे की दूरी पर है, कल यानी बुधवार, 23 अगस्त की शाम को यान चंद्रमा की सतह पर कदम रखेगा। इसकी लैंडिंग को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पहले ही बता दिया है कि चंद्रयान का विक्रम लैंडर चांद की उस कक्षा में पहुंच गया है जहां चंद्रमा का निकटतम बिंदु मात्र 25 किलोमीटर है, अब वह धीरे-धीरे सतह की तरफ बढ़ रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो शाम 6 बजकर 04 मिनट पर विक्रम लैंडर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। भारत समेत दुनियाभर के लोगो की निगाहें चंद्रयान…
आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 17 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज भगवान कल्कि की जयंती मनायी जाएगी। साथ ही साथ आज मंगला गौरी का व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए…
कोरबा कलेक्टर सौरभ कुमार ने आम नों की समस्या के निराकरण हेतु अनूठी पहल की शुरुआत की है। जन चौपाल में अब वो सार्वजनिक तौर पर फरियादियों से मुखातिब होंगे। इसके लिए कार्यालय के बाहर बरामदे में जन चौपाल लगाने की तैयारी कर ली गई है। कलेक्टर सौरभ कुमार अपने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ कलेक्टर कार्यालय के सामने बरामदे में जन चौपाल लेने जा रहे हैं। जिले के पहले कलेक्टर होंगे जो खुले में आम जनता से भेंट मुलाका कर लोगों से मिलकर उनके शिकायत का निराकरण करेंगे। वही मीडिया कवरेज करने से लेकर आम जनता से भेंट…
कोरबा 21 अगस्त 2023/छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ’रीपा’ (रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क) अंतर्गत ग्राम चिर्रा में स्थापित रीपा में शासकीय हाई स्कूल चिर्रा के 60 छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं ने रीपा में संचालित विविध आर्थिक गतिविधियों से रूबरू हुए। इस भ्रमण से बच्चों को उद्यमिता एवं कौशल विकास की प्रेरणा मिली। साथ ही गांव में इस प्रकार के कार्य को देखकर बच्चों में उत्साह बढ़ा तथा भविष्य में उद्यमी बनने हेतु आवश्यक चीजों के आंकलन करने में बच्चों के जिज्ञासा भी देखने को मिली। रीपा में हल्दी, मिर्च, मसाला, धान प्रसंस्करण इकाई, चप्पल निर्माण,…
कोरबा 21 अगस्त 2023/ जिले में 01 जून से अब तक 679.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 20 अगस्त तक औसत वर्षा 812.08 मिमी हुई है। बीते 24 घण्टों में जिले में 1.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील कोरबा में 637.5 मिमी, भैंसमा में 799.8 मिमी, करतला में 694.2 मिमी, कटघोरा में 816.6 मिमी, दर्री में 723.4 मिमी, पाली में 635.0 मिमी, हरदीबाजार में 545.6 मिमी, पोड़ी-उपरोड़ा में 635.4 मिमी एवं पसान में 627.0 मिमी वर्षा…
कोरबा 21 अगस्त 2023/ रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद द्वारा मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान का शुभारंभ किया गया। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद एवं सीएमएचओ डॉ. एस. एन. केशरी ने जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों को अपने कार्यक्षेत्र के समस्त गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं का टीकाकरण कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जिले के जनप्रतिनिधियों तथा पालकों से भी गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं का टीकाकरण कराने की अपील की। डॉ. केशरी ने इंद्रधनुष 5.0 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले में टीकाकरण सुदृढ़िकरण, मीजल्स एवं रूबेला वैक्सीन की…
छत्तीसगढ़ में सावन का सातवां सोमवार सियासत को समर्पित रहा। रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने कांवड़ यात्रा निकाली जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। यात्रा से पहले मारुति मंगलम भवन में पूरे विधि-विधान से कांवड़ पूजा भी की गई। CM भूपेश ने यात्रा की अगुवाई कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। हालांकि इस दौरान जगह-जगह जाम के हालात भी बने। ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं दिखी। जहां से कांवड़ यात्रा गुजर रही थी वहीं से कार और बाकी वाहन भी क्रॉस हो रहे थे। वहीं यात्रा के पीछे भी गाड़ियों की लंबी…
