Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
धरमजयगढ़।आगामी 25 अगस्त को धरमजयगढ़ में विधानसभा स्तरीय 9 मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में प्रदेश भाजपा के महामंत्री यूथ आईकॉन ओपी चौधरी, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि भगत एवं सांसद गोमती साय की हिस्सा लेने की संभावना है। विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी पूरे मतदान केदो में अपने बीएलए के माध्यम से नौ मतदाता बनाने का कार्य कर रही है। गांव-गांव जाकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवाओ को जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो गई है मतदाता सूची में उनका नाम जुड़वाने का कार्य कर रही हैं। साथ ही साथ उनका अभिनंदन भी कर…
अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय बिलासपुर में आज दिनांक 23/08/2023 को शाम 6 बजे भारत के चन्दयान -3 सफलतापूर्वक चांद की धरती पर उतर गया। इस पूरे घटनाक्रम को कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेई और कुलसचिव शैलेन्द्र दुबे ने अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय बिलासपुर के समस्त अधिकारी, प्राध्यापक और कर्मचारी गण के साथ लाईव देखा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) ने आज एक नया इतिहास रच दिया। लैंडर विक्रम ने ठीक शाम 6 बज कर 4 मिनट में चांद की धरती पर साप्ट लैंडिंग किया। विश्व विद्यालय के कुलपति कान्फ्रेंस हाल तालियों से गूंज उठा। कुलपति ने…
भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद भारत सरकारकी क्षेत्रीय संस्था उष्ण कटिबंधीय वन अनुसंधान जबलपुर द्वारा अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय परिसर में बांस के पौधे का वृहद वृक्षारोपण किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ए डी एन बाजपेई ने बांस के पौधे का रोपण किया। तत्पश्चात आईसीएफआरई -टी एफ आर आई के निदेशक डॉक्टर नितिन कुलकर्णी और डॉक्टर फातिमा शिरीन विभागाध्यक्ष ने ऑनलाइन माध्यम से बांस के पौधे का हमारे जीवन में क्या महत्व है इस पर प्रकाश डाला ।पूरा वृक्षारोपण संस्थान के वैज्ञानिक डॉक्टर कौशल त्रिपाठी के मार्गदर्शन किया गया इस कार्य में उनके सहयोगी मुकेश…
बिलासपुर। देश की सुरक्षा में प्रतिपल तैनात वीर जवानों के पावन कर्तव्य, त्याग एवं समर्पण को सादर नमन करते हुए रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रेम के पवित्र बंधन ‘रक्षाबंधन’ पर उन्हें राखी भेंट की।आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर की अनूठी पहल है-देश की रक्षा में सतत मुस्तैद जवानों को घर- परिवार से दूरी का एहसास न हो। उन्हें महसूस हो कि पूरा हिंदुस्तान हर पल उनके साथ है। इसी पवित्र उद्देश्य की प्राप्ति हेतु केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर के विद्यार्थियों ने सीआरपीएफ बिलासपुर के जवानों हेतु उनकी देश रक्षा की प्रतिबद्धता…
गौ सेवा गतिविधि के मुख्य उददेश्यों में गो संवर्धन, गो चिकित्सा, गो आधारित कृषि आदि के अतिरिक्त इस विषय को भी रखा गया है कि जेलो में निराश्रित गौवंशों की व्यवस्था हेतु गौशाला निर्माण होने चाहिये। जहां कैदियों द्वारा संरक्षण व गौ उत्पादों का निर्माण होगा। तथा कैदियों की पंचगव्य द्वारा चिकित्सा होगी। इसी के तारतम्य में जिला कलेक्टर कोरबा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा को कटघोरा उपजेल परिसर में नवीन गौशाला खोलने हेतु जिला संयोजक लालिमा जायसवाल द्वारा ज्ञापन सौंपे गये थे , जिसमें सीईओ जिला पंचायत द्वारा उप जेल परिसर के विजिट हेतु निर्देश दिये गये…
कोरबाः-महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रान्तर्गत अनवरत किए जा रहे दौरों की कड़ी में आज वार्ड क्र.-28 आर.पी. नगर एवं कोसाबाड़ी वार्ड क्र.-29 के भागवत नगर एवं वार्ड क्र.-31 के रूद्र नगर बस्ती में गहन दौरा किया। वहां के निवासियों के साथ दौरा कर उस क्षेत्र की सड़क एवं नाली की समसया से रूबरू हुए। आर.पी. नगर में निवासियों ने बताया की कालोनी में जो इटें जोड़ाई की नाली जो बहोत पहले की बनी है वह टूट गई है और नई स्थानों पर चूहों के द्वारा नाली को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। महापौर श्री प्रसाद ने…
चंद्रयान-3 ने लॉन्च होने के 41वें दिन चंद्रमा पर लैंडिंग की। इसी के साथ भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन गया। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 की साउथ पोल पर लैंडिंग के बाद कहा- PM सर नमस्कार। हमने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। इंडिया इज ऑन द मून। चंदा मामा दूर के नहीं, अब घर के। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। 22 दिन बाद 5 अगस्त को यह चंद्रमा की ऑर्बिट में पहुंचा था।
चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। इसके बाद से देशभर में जश्न का माहौल है। चंद्रयान की लैंडिंग पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया। गुजरात के सूरत में एक स्कूल के बच्चे खुशी से डांस करने लगे। बेंगलुरु में इसरो मिशन कंट्रोल सेंटर में वंदे मातरम के नारे लगाए गए। चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद देशभर में जश्न की तस्वीरें… मध्य प्रदेश के भोपाल में लोगों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर इस तरह जश्न मनाया। नागपुर में लोगों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया। गुजरात के सोमनाथ…
कोरबा 23 अगस्त 2023/कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीदी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का खरीदी हेतु किसान पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 तक निर्धारित की गई है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि कृषकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने हेतु एकीकृत किसान पोर्टल में एक बार पंजीयन कराने संबंधी निर्देश प्रसारित किया गया है। उक्त निर्देश के अनुसार कृषकों का पंजीयन 31 अक्टूबर 2023 तक कराया जाना है। धान एवं मक्का कृषक को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने हेतु एकीकृत किसान पोर्टल…
कोरबा 23 अगस्त 2023/ जिले में लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने अधीनस्थ कार्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदान के लिए अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को प्रेरित कर रहे हैं। कार्यालय उप संचालक कृषि विभाग एवं विकासखण्ड कटघोरा के अनुविभागीय कृषि अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में विगत दिवस मतदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान अंतर्गत कार्यालय प्रमुख द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य एवं निष्पक्ष मतदान करने के लिए शपथ दिलाया गया। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा पोड़ीबहार व कोहड़िया में मतदाता…
