Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा 23 अगस्त 2023/ शराब पीकर स्कूल आने और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पाली विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला तिलैयापारा मुरली के प्रधानपाठक के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है। कलेक्टर जनचौपाल में पाली विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला तिलैयापारा मुरली में पदस्थ प्रधान पाठक श्री धरम लाल श्रीवास के विरूद्ध अनुशासनहीनता एवं बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने मामले की जांच और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए थे। जिला शिक्षा अधिकारी…
कोरबा जिले के सीतामढ़ी इलाके में मां की गोद से एक बच्ची को छीनने की कोशिश कर रहे आरोपी को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, देवकुमारी महंत अपनी ढाई साल की बेटी श्रेया को लेकर मां के घर जा रही थी। वो पैदल चल रही थी। सीतामढ़ी सरकारी अतिथि गृह के पास एक व्यक्ति उनके बेहद करीब जा पहुंचा और मां की गोद से श्रेया को छीनने की कोशिश करने लगा।…
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के पट्टाधारियों को न्याय दिलाने को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर तिलक भवन में भाजपा के पदाधिकारियों की प्रेसवार्ता हुई जिसमें बताया गया कि कांग्रेस की सरकार अपने वादे को भूल चुकी है। इसी वजह से यह आंदोलन किया जा रहा है। घंटाघर मैदान में वृहद सभा के बाद लोगों से प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट में सौंपा जाएगा। तिलक भवन में आयोजित पत्रवार्ता में कोरबा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्ष पूर्व पट्टाधारियों को न्याय देने की घोषणा की…
कोरबा 23 अगस्त 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार एवं जिला नोडल स्वीप व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे के सहयोग से जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. पी. भारद्वाज द्वारा पाड़ीमार मतदान केंद्रों एवं शासकीय प्राथमिक शाला सेक्टर 04 बालको व स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर…
23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगा, इसरो के चंद्रयान ने उसके साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 ने मंगलवार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडिंग प्रोसेस शुरू की। इसके बाद अगले 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा। चांद पर पहुंचकर चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं।…
चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रोसेस शुरू हो गई है। बुधवार शाम 5 बजकर 44 बजे वह निर्धारित समय पहुंच गया है। अब उसे धीरे-धीरे 20 मिनट बाद साउथ पोल पर उतरेगा जाएगा। 6 बजकर 4 मिनट पर पहुंचेगा। मिशन कामयाब रहा, तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। इसरो ने चंद्रयान को श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया था। 41वें दिन चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की प्लानिंग की गई है। इसरो का कहना है कि मिशन के सभी सिस्टम नॉर्मल हैं और उसकी लगातार जांच की जा रही है।…
रायपुर. पांच सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे. इन दिनों प्रदेशभर के स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. वेतन विसंगति, कोरोना भत्ता, अन्य विभाग की तरह शनिवार रविवार अवकाश, आयीपीएचएस सेटअप और हिंसक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं.
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन अखिल भारतीय महिला अग्रवाल ,सम्मेलन,नेत्र जल परीक्षण शिविर का किया आयोजन, हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील अंग नेत्र ही है जिसे हम सारे संसार को देखते हैं यदि यही अस्वस्थ हो जाए तो सब कुछ निरस्त लगता है आज के भाग दौड़ जीवन में हम अपने स्वयं की देखभाल को भूल जाते हैं ,और सबसे बड़ी भूल करते हैं अपने इंपॉर्टेंट अंग आंख की देखभाल को ना करके। इसी समस्या के समाधान के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र जाला परीक्षण शिविर में वैध के रुप में बालको से सावित्री देवी साहू एवं वैद्य कथन…
कोरबा में भालुओं के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में खेत में काम करके लौट रही दो महिलाओं पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दरअसल यह पूरी घटना कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम कोइलागडरा का है जहां खेत से काम कर जंगल के रास्ते घर लौट रही दो महिलाओ पर 3 भालुओं के झुंड ने हमला कर दिया। घायल हुई महिलाओं की पहचान 45 वर्षीय लक्ष्मीनिया बाई एवं 55 वर्षीय बिराजो धनवार के रूप में हुई…
कोरबा : जिले से बड़ी सड़क हादसे की खबर सामने आई है. स्कूली बच्चों से भरी बस को विपरीत दिशा से आ रही तेज राखड़ से रफ्तार भरी हाइवा ने जबरदस्त ठोकर मारी दी. इस हादसे में बस ड्राइवर, ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं लगभग 6 बच्चे घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. दुर्घटना का शिकार हुई स्कूल बस सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी बाजार की बताई जा रही है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है. दुर्घटना की सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. यह मामला सिविल लाइन…
