Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
छत्तीसगढ़ में आनलाइन सट्टा कारोबारी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। खबरों के अनुसार ईडी की टीम बीजापुर से एक एसएसआइ समेत भिलाई से चार लोगों को हिरासत में लेकर रायपुर पहुंची। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए इन सभी लोगों का आनलाइन सट्टा कारोबार से कनेक्शन है। ईडी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करेगी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इधर, वकील पीयूष भाटिया के स्वर्णभूमि स्थित आवास से ईडी की टीम सुबह 7 बजे वापस लौटी। जबकि अशोका रत्न में…
छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में 56 के उम्र में भी प्रोफेसर बन सकेंगे। भर्ती नियम में बदलाव किया गया है। पहले शासकीय महाविद्यालयों में प्राध्यापक बनने की अधिकतम आयु 45 वर्ष थी। शैक्षणिक सेवा (कॉलेज सेवा) भर्ती नियम 1967 में भी प्रोफेसर के लिए अधिकतम आयु यही थी। इस तरह से 56 साल बाद अधिकतम आयु संबंधी नियम बदला है। इसके अनुसार ही अब शासकीय कॉलेजों में प्रोफेसर की भर्ती होगी। उच्च शिक्षा से जुड़े राज्य में 285 सरकारी कॉलेज हैं। यहां प्रोफेसर के कुल 682 पद हैं। सभी खाली हैं। दो साल पहले 595 पदों के लिए भर्ती निकाली…
छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीट जितने और प्रदेश में सरकार बनाने भाजपा चुनावी तैयारियों में जुट गई है। एक तरफ जहां केंद्र और राज्य स्तर के बड़े नेता बस्तर का लगातार दौरा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अब पड़ोसी राज्य ओडिशा के भाजपा के MLA नित्यानंद गोंड़़ नउरी नायक और सुभाष पाणिग्रही बस्तर आ रहे हैं। ये तीनों आज 22 अगस्त से 28 अगस्त तक बस्तर में ही रहेंगे। बूथ स्तर पर जाकर भाजपा के लिए माहौल बनाएंगे। साथ ही चुनावी समीकरण जानेंगे। भाजपा के बस्तर जिला अध्यक्ष रूपसिंह…
कांकेर जिले के ग्राम PV-76 में दामाद ने सास-ससुर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में ससुर की मौत हो गई है, वहीं सास की हालत बेहद गंभीर है। सास को पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम PV-118 के रहने वाले दीपक बनछाड की शादी बांदे थाना क्षेत्र के पीव्ही- 76 निवासी संन्यासी मंडल की बेटी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दीपक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दोनों पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता…
कोरबा भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह के सहमति से भारतीय जनता पार्टी आई टी विभाग जिला संयोजक अजय चंद्रा द्वारा भाजपा आई टी विभाग जिला कोरबा में विधानसभा संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति की गई, कोरबा विधानसभा क्र 21 में सह संयोजक का हर्ष तिवारी को पद दिया गया, जिससे उनके समर्थको और चाहने वालो में उत्साह का माहौल देखा जा सकता है घोषणा के बाद से बधाई देने वालो की कतार लगी हुई है युवा नेतृत्व को मौका मिलने पर सभी खुश है वही हर्ष तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी…
जशपुर : नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जशपुर जिले की कांंसाबेल पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही ट्रक को भी जब्त किया गया है. बताया जा रहा है कि तस्कर पड़ोसी राज्य झारखंड से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में नशीली दवाओं का सप्लाई करता था. एसडीओपी संदीप मित्तल की टीम ने तस्कर के पास 600 नग कफ सिरप कोरेक्स दवा का जखीरा पकड़ा है. जानकारी के अनुसार, मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक टाटा ट्रक में रांची से लगातारनशीली दवाएं लाकर अवैध…
खैरागढ़ जिले के दिलीपपुर गांव में एक शख्स की नाली में लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ थाना क्षेत्रान्तर्गत दिलीपपुर गांव में नाली में पड़ी हुई एक अधेड़ की लाश मिली. ग्रामीणों ने जैसे ही अधेड़ की लाश को देखा फ़ौरन इसकी सूचना डॉयल 112 को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में जुट…
झांसी…!!! सामाजिक संस्था नवप्रभात (रजि.)मुख्यालय झांसी वरिष्ठ जनों के दिशा निर्देश एवं महिला प्रकोष्ठ कृति राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल जी एवं अनुशासन प्रभारी सौरभ अवस्थी जी की संस्तुति पर संस्था अनुशासन संयोजिका अर्चना अग्रवाल जी के नेतृत्व में महानगर महिला प्रकोष्ठ कृति द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन वेदना एक दर्द /जनसंदेश एवं फ्रेंड्स क्रिएटिविटी क्लब की महिला सखियों के प्रतिनिधियों ने आज झांसी क्लब में जिला प्रशासन अधिकारी महोदय नगर मजिस्ट्रेट श्री वरुण कुमार पांडे (पीसीएस) के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सामाजिक विकास उन्मुख विचार विमर्श में सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता संबंधी विशेष बैठक अंतर्गत सामाजिक सहभागिता की..!!! सामाजिक…
कनकी:- कनकेश्वरधाम कनकी में सातवें सोमवार पर बम-बम भोले के जयकारों के साथ प्रातः काल से ही श्रद्धालु पूजा- अर्चना में लीन रहे। वहीं नागपंचमी होने के कारण लोगों में सर्प पूजा की होड़ रही। दिन भर जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक का दौर कनकेश्वर महादेव मंदिर में चलता रहा। ग्राम कनकी के शिव मंदिर में दर्शन पूजन के चाक-चौबंद व्यवस्था बनाने में युवा संगठन कनकेश्वर सेवा समिति के सदस्य डंटे रहे। श्रावण मास के सातवें सोमवार को कनकेश्वरधाम मंदिर में भक्तों को सैलाब उमड़ा पड़ा था। कोरबा जिले के ग्राम कनकी में भोर पहर से ही शिव मंदिर में बोल बम…
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने अगवा किए पूर्व सरपंच और BJP कार्यकर्ता महेश गोटा को अधमरा कर छोड़ दिया। लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर धारदार हथियार से उस पर वार किया गया है। सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। नक्सलियों ने महेश गोटा को रात करीब 11 बजे फरसेगढ़-कुटरू मार्ग पर अधमरा फेंक दिया था। जानकारी परिजनों को मिली तो कुछ ही देर में वे मौके पर पहुंचे। फिर एंबुलेंस 108 की मदद से घायल को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया। नाजुक हालत को देखते हुए उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फरसेगढ़, कुटरू, गुदमा सहित…
