Author: News Editor

छत्तीसगढ़ में सावन का सातवां सोमवार सियासत को समर्पित रहा। रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने कांवड़ यात्रा निकाली जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। यात्रा से पहले मारुति मंगलम भवन में पूरे विधि-विधान से कांवड़ पूजा भी की गई। CM भूपेश ने यात्रा की अगुवाई कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। हालांकि इस दौरान जगह-जगह जाम के हालात भी बने। ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं दिखी। जहां से कांवड़ यात्रा गुजर रही थी वहीं से कार और बाकी वाहन भी क्रॉस हो रहे थे। वहीं यात्रा के पीछे भी गाड़ियों की लंबी…

Read More

कोरबा: कोरबा के पाटीदार भवन में रविवार को सावन उत्सव का शानदार आयोजन पाटीदार महिला मंडल के द्वारा किया गया। भगवान श्री कृष्ण की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इसके बाद मौजूद सभी लोगों ने गरबा रास का आनंद लिया ।इस आयोजन में छोटे-छोटे बच्चों के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे । यहां छोटे-छोटे बच्चों को कई गेम खिलाए गए। इसके पश्चात यहां पर लोगों के भोजन एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई थी जिसे सभी ने आनंद लिया । कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में यहां पर हाउसी गेम का भी आयोजन…

Read More

सावन के इस पावन माह में रिमझिम बरसते बारिश के बीच खाटू की पावन धरा से चलकर शीश का दानी बाबा श्याम कोरबा के भव्य दरबार में भक्तों पर अपनी कृपा करने पधारेंगे, नवम श्री श्याम अखाड़ा के तत्वाधान में श्री श्याम अरदास संकीर्तन का आयोजन 27 अगस्त की शाम 8.15बजे से श्री श्याम मंदिर मिशन रोड कोरबा में होगा जिसमें बाबा श्याम को रिझाने लखनऊ से छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार कोरबा की पावन धरा में बाबा की लाडली माही पोरवाल अपनी प्रस्तुति देंगी भजन संध्या में उनका साथ रायपुर के प्रसिद्ध बाबा श्याम के परम भक्त लल्लू…

Read More

बालकोनगर, 21 अगस्त। बालको महिला मंडल ने तीज महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण की धर्मपत्नी श्रीमती श्रेया पांडे थीं। मुख्य अतिथि एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, गणेश स्तुति और शंखनाद के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर लुत्फ उठाया। उन्होंने उत्कृष्ट आयोजन के लिए बालको महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार एवं सदस्याओं की खूब प्रशंसा की। बालको महिला मंडल अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। श्रीमती मनीषा कुमार ने अपने स्वागत उद्बोधन में बालको महिला मंडल के विभिन्न…

Read More

ब्रैंडन हॉल ग्रुप ने हाल ही में आयोजित एक ऑनलाइन प्रसारण में 31वें वार्षिक एचसीएम उत्कृष्टता पुरस्कार® के विजेताओं की घोषणा की। एचसीएम उत्कृष्टता पुरस्कार उन शीर्ष संगठनों को मान्यता देते हैं जिन्होंने मानव पूंजी प्रबंधन में बेहतर और मापने योग्य परिणाम प्राप्त करने वाले कार्यक्रमों, रणनीतियों, तौर-तरीकों, प्रक्रियाओं, प्रणालियों और उपकरणों को सफलतापूर्वक तैनात किया है। एनटीपीसी दो अलग-अलग श्रेणियों में स्वर्ण पुरस्कार का गौरवशाली विजेता था: नेतृत्व विकास पुरस्कार क्षेत्र में “सर्वश्रेष्ठ अद्वितीय या अभिनव नेतृत्व कार्यक्रम”, और शिक्षण और विकास पुरस्कार क्षेत्र में “शिक्षण कार्यक्रम के सर्वोत्तम परिणाम” प्राप्त करने के लिए। यह दोहरी विजय एनटीपीसी…

Read More

दिनांक 20.8.2023 दिन रविवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष *श्रीमती शालिनी राजपूत जी* के निर्देशानुसार व कोरबा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यालय कोरबा में महिला मोर्चा कोरबा जिला द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया….!! प्रत्येक मंडल की बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया, इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री *श्रीमती किरण मरकाम जी* , कोरबा जिले से प्रभारी *श्रीमती ज्योति पाण्डेय जी* उपस्थित रहीं, यह कार्यक्रम महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष *श्रीमती वैशाली रत्नपारखी जी* के नेतृत्व में एवं कोरबा जिले की जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं…

Read More

कटघोरा वन मंडल में लंबे अरसे से हाथियों का दल अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहा है. काफी अर्से से हाथियों ने जनहानि की घटना को अंजाम नहीं दिया था. अब हाथियों का दल उत्पात मचाना शुरू कर दिया है. हाथी फसलों और घरों को निशाना बना रहे हैं. वहीं देर रात हाथियों ने एक घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के अनुसार, रविवार की लगभग 10 बजे हांथीयों का दल कटघोरा वनमंडल के ऐतमा नगर रेंज में दस्तक दी और गुरसियां सर्किल में घुसते साथ ही रापेर मोहल्ला में जमकर उत्पात मचाया. इसी दौरान हांथीयों का…

Read More

गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र से बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहा बालात्कार की शिकार हुई एक नाबालिग मां बन गई. इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. अमलीपदर थाना प्रभारी महेश साहू ने बताया की रविवार को पीड़िता को साथ में लेकर आए परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई. मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले युवक जय राम यादव 26 वर्ष के खिलाफ 376(2)(6),376(3) आईपीसी और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया…

Read More

रायपुर : खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर हुए हमले की लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तंज कसा है. अरुण साव ने कहा, यह हमला एक विधायक के ऊपर नहीं, यह छत्तीसगढ़ की सवा करोड़ बहू बेटियों पर हुआ है. राज्य सरकार अपनी पार्टी के एक विधायक की सुरक्षा करने में असक्षम है. तब यह सवा लाख बहू-बेटियों की रक्षा कैसे कर पाएंगे?राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चौपट है, यह हमला इसका उदाहरण है. एक ऐसी सरकार जो बेटियों की रक्षा न कर सके, जो अपनी पार्टी के विधायक की रक्षा न कर सके, ऐसी सरकार को पद में…

Read More

टिकट की आस में दलबदल करने वालों के लिए कांग्रेस में संशय की स्थिति बन गई है। पालिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में यह तय किया गया है कि विपक्षी दल से आने वाले नेताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को टिकट नहीं मिलेगी। इस मुद्दे पर बड़े नेताओं के बीच चर्चा हो चुकी है। कांग्रेस में टिकट केवल कांग्रेस के समर्पित नेता और कार्यकर्ताओं को मिलेगी। कांग्रेस ने ब्लाक स्तर पर दावेदारों का आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए एक फार्म भरवाया जा…

Read More