Author: News Editor

राजनादगांव. खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला किया गया है. नशे में धुत युवक ने ये हमला किया है. इस हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है. जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

Read More

कोरबा, 20 अगस्त 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती ‘‘सद्भावना दिवस‘‘ के अवसर पर महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में न्याय योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों किसानों, मजदूरों, ग्रामीण व पशुपालकों को 2055.60 करोड़ रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में पंचायत मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय विकास विभाग मंत्री…

Read More

मणिपुर पुलिस ने 20 केस सीबीआई को सौंपे हैं। इनमें दो मामले प्रमुख हैं, पहला- 7 साल के बच्चे को उसकी मां और आंटी समेत एंबुलेंस में जला दिया गया था। दूसरा- एक मैतेई महिला ने आरोप लगाया था कि 3 मई को कुकी नेताओं ने उसके साथ रेप किया था। एक मामले की दो अलग-अलग एफआईआर तोन्शिंग हेंगसिंग (7) को उसकी मां मीना हेंगसिंग और आंटी लीडिया लॉरेनबाम इंफाल के अस्पताल ले जा रही थीं। तोन्शिंग को सिर में गोली लगी थी। बच्चे की मां मैतेई थी और पिता कुकी है। वेस्ट इंफाल में 4 जून को भीड़ ने…

Read More

कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एमपी नगर से पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए, पुलिस की टीमों ने एमपी नगर मुख्य मार्ग पर संचालित हो रहे देह व्यापार के ठिकाने पर छापा मारा कार्रवाई की। मिली जानकारी अनुसार मौके से मकान मालकिन के अलावा दो युवतियों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है। पुलिसकर्मियों ने इस अड्डे पर कार्रवाई की, लेकिन छापे में पुलिस  कुछ आपत्तिजनक सामान हाथ नही लगा शायद यही वजह रहा  कुछ देेेर बाद तीनों को वापस छोड़़ दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के छापे की खबर लीक…

Read More

गरियाबंद 20 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में जिले के नवगठित अनुविभाग छुरा और तहसील फिंगेश्वर का वर्चुअल लोकार्पण किया। साथ ही जिले के हितग्राहियों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव युवा मितान क्लब, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना एवं मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना गैर अनुसूचित क्षेत्र अंतर्गत राशि का वितरण किया। जिले में नए अनुविभाग और तहसील शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधित कार्यों में सहूलियत होगी। साथ ही क्षेत्र के लोगों को राजस्व कार्यों के लिए अधिक दूरी भी तय नहीं…

Read More

भिलाई। एक रक्षा सूत्र भारत की सेना के नाम मुहिम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान समाजसेवी व सिम्प्लेक्स कास्टिंग लिमिटेड एमडी संगीता शाह दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय कैंप 2 पहुँची। संगीता शाह जहां बच्चो द्वारा सरहद पर खड़े भारत माता के सपूतो के लिए रक्षा सूत्र एवं संदेश दिया गया। सभी बच्चो एवं शिक्षकों ने रक्षासूत्र के माध्यम से सैनिकों के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की और यु ही देश को सुरक्षित रखने अपील की। इसके अलावा संगीता का यह अभियान पांच दिनों तक चलेगा।

Read More

कोरबा जिले में भ्रष्टाचार का बांध देखना है तो कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है यह नजारा आप ग्राम सोलवा में देख सकते हैं जहां अफसर और ठेकेदार ने 65 लाख की लागत से जलाशय का निर्माण कराया था यह जलाशय निर्माण कार्य पूर्ण होने के महज डेढ़ माह बाद 48 घंटे हुई बारिश से धराशाई हो गया। पानी के तेज बहाव में निकासी के लिए बनाया गया नहर पूरी तरह टूटकर छतिग्रस्त हो गयी वही बंड से जगह जगह मिट्टी बह गई है जिसे बचाने तिरपाल का सहारा लिया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश…

Read More

विवरण- दिनांक 05.08.23 के दरम्यानी रात्रि करीब 08.30 से दिनांक 06.08.23 के प्रातः 06.00 बजे के मध्य घटना स्थल ममता ऑटो पार्ट्स परसाभाठा से अज्ञात आरोपी द्वारा मोटर सायकल का बैटरी करीबन 9-10 नग एवं मोटर सायकल का टायर 14-15 नग एवं मोबीऑयल एवं चैन किट किमती 32,000/ रूपये को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ले गया था, थाना प्रभारी बालको द्वारा तत्काल विशेष टिम बनाकर पतासाजी पर लगाया, जो टिम के द्वारा काफी प्रयास कर आरोपी का पता तलाश किया गया पता तलाश लगने पर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर साहनी टायरी वर्कस का संचालन…

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार (20 अगस्त) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का ऐलान किया। 39 मेंबर्स की इस कमेटी में सोनिया, राहुल, प्रियंका शामिल हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (90) को भी कमेटी में बरकरार रखा गया है। CWC में मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह और कमलेश्वर पटेल, छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज साहू और राजस्थान से सचिन पायलट को जगह मिली है। तीनों राज्यों में इसी साल के आखिर में चुनाव होने हैं। खड़गे ने अपने खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को भी वर्किंग कमेटी में शामिल किया है। CWC में कुल 84 नाम हैं। इनमें CWC…

Read More

रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट क्रैश हो गया है। स्पेस एजेंसी रॉस्कॉस्मॉस ने बताया कि शनिवार शाम 05:27 बजे उसका स्पेसक्राफ्ट से संपर्क टूट गया था। प्री-लैंडिंग ऑर्बिट बदलने के दौरान इसमें तकनीकी खराबी आई थी। लूना को 21 अगस्त को चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करना था। रॉस्कॉस्मॉस ने बताया कि लूना-25 के फ्लाइट प्रोग्राम के अनुसार प्री-लैंडिंग कक्षा (18 Km x 100 Km) में प्रवेश कराने के लिए कमांड दिया गया था। ये कमांड भारतीय समयानुसार शनिवार दोपहर 04:30 बजे दिया गया था। इस दौरान लूना पर इमरजेंसी कंडीशन बन गई क्योंकि स्पेसक्राफ्ट तय पैरामीटर के अनुसार थ्रस्टर…

Read More