Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर रोज हाथी कहीं न कहीं कहर ढा रहे हैं. जिससे लोगों में खौफ नजर आ रहा है. जानकारी के अनुसार, मरवाही के जंगलों में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से विचरण हथियों का दल विचरण कर रहा है. बता दें कि, जंगल के अंदर लगातार कई घरों में हाथी तोड़फोड़ कर रहे हैं. जंगलों के अंदर के रहवासी डर के साए में जीने पर मजबूर हैं. घरों के साथ बड़ी मात्रा में फसलों को हर रोज नुकसान पहुंचा रहे हैं. वन विभाग इन हाथियों पर नजर…
रायपुर : विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख दीपक बैज ने कहा कि प्रक्रिया अभी जारी है. कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, जनता और कार्यकर्ताओं की पसंद को देख रहे हैं. ब्लॉक स्तर से सभी आवेदन पीसीसी को आएंगे. पीसीसी से स्क्रीनिंग कमेटी और फिर सीईसी को जाएगा. 31 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी कर लेंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बीजेपी की सूची जारी होने के बाद उनका संकट कम नहीं हो रहा है. 21 प्रत्याशियों को बालि का बकरा बना दिया. वे चुनाव जीत नहीं पाएंगे, उनका प्रयास…
अंबिकापुर शहर के कंपनी बाजार में गुरुवार शाम मुक्का मारकर पिकअप ड्राइवर की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देकर झारखंड फरार हो गया था। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र का रहने वाला धर्मेंद्र गुप्ता (21 वर्ष) और रंका थाना क्षेत्र का हुरदाग निवासी अजीत यादव उर्फ हृदय यादव (20 साल) दोनों दोस्त थे। दोनों गुरुवार को सब्जी लोड करवाने अपने-अपने पिकअप लेकर अंबिकापुर कंपनी बाजार आए थे। यहां गुरुवार की शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच…
सूरजपुर जिले के ग्राम बैजनाथपुर के बनियापारा मोहल्ले में 3 दिन से लापता मां-बेटे की लाश मिली है। काफी तलाश करने के बाद दोनों की लाश कुएं से मिली। 5 महीने का दुधमुंहा बच्चा मां के साथ कपड़े से बंधा था। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बैजनाथपुर (ब) की बनियापारा निवासी बबीता सिंह की शादी मई 2022 में बैजनाथपुर के रहने वाले गणेश सिंह के साथ हुई थी। इनका 5 महीने का एक बेटा था। 3 दिन पहले 16 अगस्त की रात बबीता अपने बच्चे को लेकर बिना किसी को बताए घर से निकल गई।…
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वाधान में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन कोरबा के द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यहां पर नाड़ी जांच की सुविधा के साथ ही शुगर, कितनी, बीपी, त्वचा रोग, लकवा, साइटिका, जोड़ों का दर्द पीठ दर्द, घुटने का दर्द, सफेद दाग, एनीमिया इस प्रकार के रोगों का निशुल्क इलाज किया जा रहा। यहां पहुंचे लोगों ने महिला मंडल की इस कार्य की जमकर प्रशंसा की है।
राजधानी रायपुर में 2 युवतियों द्वारा सस्ते कीमत पर लोगों को उनके सपने का घर बनाकर ठगी करने का मामला सामने आया है जिन दो युवतियों के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज किया गया है वे दोनों मूलत: बिहार के रहने वाली है और रायपुर में पिछले पांच साल से रह रही हैं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक न्यू शांतिनगर निवासी पीड़ित मोहम्मद फारुख खान तथा अन्य लोगों की शिकायत पर प्रीति चौधरी और उसकी छोटी बहन प्रिया चौधरी के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज…
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश के कारण लबालब पानी भर गया है। वहीं मौसम को लेकर IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने बड़ी चेतावनी जारी की है। विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में एक- दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) होने की चेतावनी दी है। गरज चमक के साथ आज होगी तेज बारिश मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गरम चमक के साथ गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की…
गुवाहाटी: कथित रिश्ते को लेकर त्रिपुरा में एक पुरुष और एक महिला को शनिवार को बिजली के खंभे से बांध दिया गया और घंटों तक सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया. आदमी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, जबकि महिला 20 साल की है जो अपने चचेरे भाई और भाभी के साथ रहती है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना दक्षिण त्रिपुरा जिले की है वीडियो में एक बुजुर्ग महिला युवती के बाल खींचती दिख रही है और उसे बार-बार मार रही है. साथ ही एक शख्स को उसके साथ उसी बिजली के खंभे से…
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस घोषणा पत्र बना रही है। जनता के मन की बात जानने के लिए कांग्रेस ने ई-मेल में सुझाव मांगे हैं। ऐसे सुझाव जो पार्टी को पसंद आएंगे, उन्हें वे अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। इसके लिए कांग्रेस ने ई-मेल आईडी जारी की है, जिस पर लोग अपने सुझाव भेज सकेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर ने बताया कि घोषणा पत्र तैयार करने के लिए आम जनता से सुझाव लिए जा रहे हैं और जो भी अपने सुझाव कांग्रेस पार्टी को देना चाहता है…
वंदे भारत एक्सप्रेस नए कलर में पटरी पर उतर चुकी है। देश में अभी सफेद-नीले रंग के कॉम्बिनेशन वाली वंदे भारत दौड़ रही हैं। नई ट्रेन केसरिया रंग में है। इंडियन कोच फैक्ट्री (ICF) ने फिलहाल ट्रेन टेस्टिंग के लिए रवाना कर दी है। आईसीएफ (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री) के जनरल मैनेजर बीजी माल्या ने कहा कि इसे नया रंग केसरिया दिया गया है, क्योंकि ये हमारे तिरंगे का रंग है। इसे ग्रे कलर के साथ कॉम्बिनेशन किया गया है। ये काफी अच्छा लग रहा है। वंदे भारत की मोदी ने लाल किले से की थी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
