Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा जिले के गढ़ उपरोड़ा में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पति उसे अस्पताल ले जाने के बदले एक हफ्ते तक घर के कमरे में ही बंद रखा, जिसके बाद बुधवार को उसकी मौत हो गई। मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पति पूरन सिंह (45 वर्ष) अपनी पत्नी विष्णु देवी (35 वर्ष) के चरित्र पर शक करता था। वो जब भी जंगल में लकड़ी लाने या किसी दूसरे काम से कहीं जाती और उसे घर लौटने में देर हो जाती, तो वो…
गरियाबंद 20 जुलाई 2023/कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के नवाचारी और विशेष पहल पर जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत जोबा में पौध पाठशाला विकसित किया गया है। कलेक्टर श्री छिकारा ने रूद्राक्ष और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने लाल चंदन का पौधा रोपण कर आज पौध पाठशाला का शुभारंभ किया। इस पौध पाठशाला में 5 एकड़ रकबे में 212 प्रजाति के लगभग 2600 पौधों का रोपण किया गया। पौधशाला में सजावटी, ईमारती, फलदार, औषधीय, मसाले एवं लता युक्त दुर्लभ और विशिष्ठ गुणयुक्त पौधों एवोकाडो, बॉटल पाम, चेरी, लीची, चाय, कॉफी, शहतूत, रबर,…
रायपुर में एक विदेशी लड़की ने खुदकुशी कर ली। इस युवती ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जिस लड़की ने मौत को गले लगाया वो किर्गिस्तान की रहने वाली है। ये विदेशी युवती रायपुर में किराए के मकान में रह रही थी। युवती का नाम नीना बिदेंको है। ये किर्गिस्तान की रहने वाली थी। पूरा मामला पंडरी थाना इलाके की है। विदेशी लड़की अशोक रतन सोसायटी के फ्लैट में पिछले कुछ महीनों से रह रही थी। वो हाल ही में भारत आई थी। युवती टैटू आर्टिस्ट का काम कर…
विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन अनियमित और संविदा कर्मियों के आंदोलन के मुद्दे पर जमकर हंगामा हो गया। भाजपा विधायकों ने जमकर नारेबाजी की है। साथ ही स्थगन प्रस्ताव लाने की सूचना दी है। इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने भूपेश है तो भरोसा है के नारे लगाए। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को 5 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया था। बाद में कार्यवाही शुरू हुई, बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- प्रदेश के सारे आंदोलनरत संगठनों ने मुख्यमंत्री की घोषणा को नकार दिया है। 4 लाख कर्मचारी आंदोलन में हैं। सभी वर्गों के भीतर…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस और लोगो के बीच समन्वय बैठाने समय समय पर पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया। इसी कड़ी में न्यायधानी के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने 34 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी कर उन्हें नवीन पदस्थापना दी गई है।
छत्तीसगढ़ में भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेशभर में अच्छी बारिश का दौर जारी रहेगा। साथ ही बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बस्तर के दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर में लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश से मलगेर मुकर्रम फूल नदी उफान पर है। बीजापुर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से स्कूल और आंगनबाड़ी में अवकाश के आदेश जारी किए गए। लगातार बारिश से कई गांवों का संपर्क टूट…
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टे का खेल बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि इसे संचालित करने वालों पर कार्रवाई भी हो रही है। इस बीच, गरियाबंद जिले के राजिम ब्लॉक में ऑनलाइन सट्टे पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पांच आरोपियों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। सटोरियों के पास से पुलिस ने 17 मोबाईल और 2 लैपटॉप भी जब्त किया है। वहीं, करोड़ों रुपये के लेनदेन का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी अभी भी फरार…
दिल्ली की रोहिणी अदालत ने छत्रसाल स्टेडियम में हत्या के मामले में आरोपी पहलवान सुशील कुमार को चिकित्सा आधार पर एक सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी है. जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने 23 जुलाई से 30 जुलाई तक एक हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दे दी है. घुटने की सर्जरी के लिए पहलवान सुशील कुमार को अंतरिम जमानत मिली है. सुशील कुमार को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और दो श्योरिटी पर जमानत दी गई है. कोर्ट ने कहा कि अंतरिम जमानत के दौरान सुशील कुमार…
मणिपुर में एक समुदाय की दो महिलाओं को खुलेआम बिना कपड़ों के परेड कराने को लेकर देशभर में गुस्सा है. इसी बीच अब सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले का स्वत: संज्ञान ले लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वो मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने के कल सामने आए वीडियो से वास्तव में परेशान है. देश के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकार से इस मामले पर कार्रवाई करने को कहा है. इसके अलावा चीफ जस्टिस ने कहा कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है. सीजेआई ने कहा कि ये संवैधानिक…
मणिपुर में महिला को निवस्त्र कर घूमाए जाने के मामले को लेकर सुबह से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। मामले को लेकर देशभर के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर उनके साथ दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है। मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं को नग्न कर घूमाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और मुख्य आरोपी…
