Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची चार बच्चों की मां सीमा हैदर का मामला सुर्खियों में है. अब पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से सीमा और बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की अपील की है. ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सीमा को 4 जुलाई को जेल भेज दिया था, जिसके बाद सीमा के पति ने सऊदी अरब से वीडियो जारी कर मोदी सरकार से मदद की गुहार लगाई है. क्या है पूरा मामला पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर तीन देशों का बॉर्डर पार कर आशिक सचिन से मिलने ग्रेटर नोएडा पहुंच गई थी. महिला को पहले पति…
छत्तीसगढ़ में सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। सामन्य प्रशासन विभाग की अपर सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय ने सभी विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों, कलेक्टर्स को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही सैलरी से कौटती करने का आदेश जारी किया गया है। प्रदेशभर के सरकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर थे। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के चलते रायपुर कलेक्ट्रेट छोड़कर पूरे प्रदेश में स्कूल,सरकारी दफ्तरों और मंत्रालय से लेकर संचालनालय तक सभी दफ्तरों में सन्नाटा परसा रहा। पहली बार छत्तीसगढ़ में…
राजधानी रायपुर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। यहां हर दिन वारदात की खबरें आ रही है। ताजा मामला रायपुर के कमल विहार इलाके का है। यहां बदमाशों ने एक अधेड़ की हत्या कर दी है। हत्यारे ने भारी वस्तु से अधेड़ के सिर और चेहरे को कुचलकर हत्या कर दी। अज्ञात मृतक की उम्र करीब 45 से 50 साल बताई जा रही है। हत्यारा नया धमतरी रोड स्थित कमल विहार गेट के पास झाड़ियों में हत्या कर मौके से फरार हो गया। हत्या की घटना के बाद के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस…
सीएम भूपेश के सरगुजा प्रवास से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सीएम भूपेश बघेल का अंबिकापुर दौरा रद्द हो गया है। सीएम भूपेश बघेल का दौरा अंबिकापुर दौरा ख़राब मौसम के कारण रद्द किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से मौसम ख़राब है। इसी को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल का अंबिकापुर दौरा रद्द किया गया है। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर में लैंडिंग और टेकऑफ के लिए मुसम अनुकूल नहीं है। इसलिए अब सीएम अंबिकापुर नहीं जाएंगे और वर्चुअल रूप से सभी कार्य्रकमों से जुड़ेंगे।
बिलासपुर : शहर के मंगला चौक के पास एक बड़ा हादसा हुआ है । आज सुबह 7 बजे के आसपास एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गया और देखते ही देखते पूरी की पूरी बिल्डिंग जमींदोज़ हो गया । बिल्डिंग में मेडिकल स्टोर और एक ज्वेलरी शॉप संचालित हो रहा था । गनीमत की बात यह है कि बिल्डिंग में कोई था नहीं। बता दें कि बिल्डिंग के ठीक नीचे नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है । स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम के द्वारा लापरवाही पूर्वक निर्माण किया जा रहा है जिसका आज बड़ा खामियाजा एक घर गिरने…
अपनी फास्टफूड चेन के लिए मशहूर मैकडॉनल्ड्स पर भी टमाटर की बढ़ती कीमत का असर देखने को मिल रहा है. आसमान छूती कीमतों के बीच कंपनी ने अपने अधिकांश रेस्तरां में खाने के सामान में टमाटर का इस्तेमाल बंद कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने ये फैसला देश के उत्तरी एवं पूर्वी क्षेत्रों में मौजूद आउटलेट्स के लिए किया है. बता दें कि देश में टमाटर की कीमत 200 रुपये तक पहुंच चुकी है. कहीं पर ये 250 तो कहीं पर ये 150 के रेट पर भी मिल रहे हैं. हालांकि, इस फैसले के पीछे कंपनी ने कीमत…
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को सुबह अचानक बरोदा क्षेत्र में पहुंच गए। यहां उन्होंने गांव मदीना के खेतों में पहुंचकर किसानों व मजदूरों से बातचीत की और फसल की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं ट्रैक्टर भी चलाया और धान की रोपाई भी की। सूचना मिलते ही ग्रामीण राहुल गांधी से मिलने के लिए पहुंच गए। बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल व गोहाना से विधायक जगबीर सिंह मलिक भी उनके आने के बाद मदीना पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार तडक़े दिल्ली से शिमला के लिए निकले थे। कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद…
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की जांच कर रही सीबीआई ने तीन रेल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में करीब 288 लोगों की मौत हो गई थी तथा सैकड़ों लोग जख्मी हो गए थे। जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने बालासोर में पोस्टेड सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरूण कुमार महंतो, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान, और एक टेक्निशियन पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है। तीनों को IPC की धारा 304 (गैर-इरादतन हत्या) और 201 ( सबूतों को मिटाने और गलत जानकारी देना) के तहत गिरफ्तार किया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया । कोर्ट…
भारत का पड़ोसी देश चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ताजा रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और उसकी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ऐसे हथियार विकसित कर रही है, जो दुनिया के लिए एक नए तरह का बायोलॉजिकल खतरा पैदा कर सकते हैं। चीनी सेना ने खुद को ‘न्यूरोस्ट्राइक’ हथियारों में लीडर के रूप में स्थापित किया है, जिन्हें स्तनधारी (मानव सहित) मस्तिष्क पर हमला करने और उन्हें नियंत्रित करने के लिए डिजाइन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ये हथियार CCP बायोथ्रेट्स इनिशिएटिव्स के तहत बना रहा है। ये हथियार…
केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण हुई भारी बारिश से संबंधित घटनाओं में आठ लोगों की जान चली गई है जबकि 7800 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। बारिश की तीव्रता शुक्रवार को कम हो गई, लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया, जबकि केरल के छह अन्य जिलों में आज के लिए ‘येलो’ अलर्ट था। 203 राहत शिविरों में लोगों को रखा गया मगर ‘रेड अलर्ट’ जारी नहीं किया गया है, जिससे संकेत मिलता है बारिश में कमी हो सकती है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने कहा कि…
