Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
राजधानी रायपुर के लोगों को मंगलवार को उमस भरी दोपहर से थोड़ी राहत मिली। कुछ ही देर के लिए मगर आसमान से बरसी बूंदों ने ठंडक दी। मौसम विभाग ने 4 जुलाई को रायपुर में बारिश का अंदेशा जताया था। शाम के वक्त 15 से 20 मिनट शहर के कई हिस्सों में बूंदों ने भिगोया। रायपुर में आने वाले 3 दिनों तक इसी तरह बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश में अगले 3 दिन तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है। रायपुर में…
देश में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में बदलाव हुआ है। कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना जी किशन रेड्डी और झारखंड में बाबू लाल मरांडी को पार्टी की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा पार्टी हाईकमान ने एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। तेलंगाना में इसी साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। आंध्र प्रदेश…
एक ट्यूशन टीचर की घिनौनी करतूत सामने आई है. पढ़ाने की बहाने लोगों के घरों में जाता था. मौका पाते ही लड़कियों और महिलाओं नहाते समय वीडियो बना लेता था. इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर लगातार रेप और ब्लेकमैल करता था. अश्लील वीडियो बना कर उसे वायरल की धमकी देने और शारीरिक संबंध बनाने के बाद शोषण करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह मामला यूपी के बलिया का है. पीड़िता महिला और एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, पास्को सहित अन्य धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया.…
2 जून को ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की टक्कर हुई थी। दो दशक के सबसे बड़े हादसे में 293 लोगों की मौत हो गई और 1 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की जांच CBI कर रही है। एक जांच रेलवे बोर्ड की ओर से कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) ने भी की है। सोमवार को CRS ने 40 पेज की रिपोर्ट बोर्ड को सौंपी। रिपोर्ट के मुताबिक, लेवल-क्रॉसिंग लोकेशन बॉक्स के अंदर तारों की गलत लेबलिंग की वजह से ऑटोमेटेड सिग्नलिंग सिस्टम में गड़बड़ी हुई। जो हादसे का कारण बना। क्रॉसिंग लोकेशन बॉक्स में तारों…
प्रेमी के पास भारत आई पाकिस्तानी महिला को नोएडा पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। महिला को भारतीय युवक से पबजी खेलते हुए प्यार हुआ था, जिससे बाद वह अपने पहले पति को छोड़कर चार बच्चों के साथ भारत आ गई। ग्रेटर नोएडा के DCP शाद मियां खान ने बताया- महिला सीमा मूलरूप से पाकिस्तान के खैरपुर सिंध प्रांत की रहने वाली है। अभी वह कराची में रह रही थी। महिला के प्रेमी सचिन और उसके पिता नेत्रपाल को भी गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला है कि सीमा 5वीं तक पढ़ी है। 2020…
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर आ रहे हैं। 7 जुलाई को रायपुर साइंस कॉलेज ग्राउंड में उनका कार्यक्रम तय हुआ है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस एक लंबी चौड़ी लिस्ट लेकर सामने आई है। कांग्रेस का दावा है कि रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते प्रदेश में 1 लाख करोड़ के घोटाले हुए हैं। अब देश के प्रधानमंत्री को इनकी जांच करवानी चाहिए। मंगलवार को राजीव भवन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, उनका स्वागत है। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार पर रोक की बातें…
बीजापुर जिले में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। नक्सलियों की कंपनी-2 के कमांडर वेल्ला मोड़ियाम, डिविजनल कमेटी इंचार्ज राहुल तेलम समेत अन्य हार्डकोर नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि, इस मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को गोली लगी है। साथ ही हार्डकोर नक्सली कमांडर वेल्ला के कैंप को भी ध्वस्त कर दिया गया है। मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया है। इलाके की सर्चिंग की जा रही है। ऑपरेशन मानसून के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी…
कोरबा राताखार बाय पास मांर्ग में हाइवा ने बाइक सवार एक युवक को लिया चपेट में मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है पुलिस जुटी जांच में, तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक हाइवा चालक CG04HX1869 के चालक ने बाइक पल्सर CG11 BD1984 सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी है, शहर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है अभी शनिवार और रविवार की रात शहर के 3 युवकों की मौत को शहर के नागरिक भूल नही पाये थे और आज दोपहर की घटना से शहरवासी भय से…
कोरबा में कुछ दिनों पूर्व शहर के बीच मोती सागरपारा में काफी मात्रा में गौ मांस मिलने और सनातनी देवी देवताओं के आपत्तिजनक किताबों के बांटे जाने को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह के द्वारा एक ज्ञापन एस पी कोरबा को सौंपा गया है। ज्ञापन में शहर के बिच मोती सागरपारा में इस तरह की घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने और सनातनी देवी देवताओं के आपत्तिजनक किताबों के प्रसार के संबंध में जरूरी कदम उठाने की मांग की गई है। जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मामले में ज्ञापन: जिले में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं के…
बिलासपुर : मस्तूरी क्षेत्र के पेंड्री में तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने स्कूल के पास खड़े पिकअप को टक्कर मार दी। इससे पिकअप में सवार आठ बच्चों और चालक को चोटे आई है। पिकअप के ड्राईवर ने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने ट्रक ड्राईवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। मस्तूरी क्षेत्र के पेंड्री में रहने वाले रामायण केंवट ड्राईवर हैं। वे सोमवार की सुबह पिकअप लेकर अपने घर आए थे। बच्चों के स्कूल का समय होने के कारण उन्होंने अपने बच्चों के साथ ही मोहल्ले के…
