मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना बलौदा के अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 303(2),3(5),112(2) बीएनएस मे पूर्व मे आरोपी रजनीश रात्रे निवासी खिसोरा खमदाई पारा एंव जयनारायण केवट निवासी बलौदा को दिनांक 28.01.2026 को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले के आरोपी सूरज कुर्रे निवासी खिसोरा का घटना दिनांक से फरार था जिसे आज दिनांक 04.02.2026 को मुखबीर सूचना पर उसके सकुनत से हिरासत मे लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने अन्य साथी जयनारायण केवट, रंजीनीष रात्रे, वीर रात्रे के साथ दिनांक 28.01.2026 को ग्राम कटरा जंगल के पास खडी ट्रेलर से स्कार्पियों क्रमांक सीजी 12 बी एन 9753 में 140 /-लीटर डीजल चोरी करना अपना जुर्म स्वीकार करने पर आज दिनांक 04.02.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा,सउनि सुनील टैगोर, प्र.आर.मुकेश यादव,गजाधर पाटनवार आरक्षक टिकेश्वर राठौर,संतोष रात्रे,रज्जू रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।


