Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Korba News: रथ यात्रा मेले में मचा हड़कंप, बिजली के तार पर चढ़ा 8 फीट लंबा अजगर

    July 18, 2026

    CG GST NEWS : GST मामलों के लिए रायपुर में खुलेगा नया रास्ता, 27 जुलाई से GSTAT बेंच करेगी कामकाज शुरू

    July 18, 2026

    RTE Fee Reimbursement : RTE शुल्क प्रतिपूर्ति बढ़ाने की मांग अस्वीकार, सरकार बोली- मौजूदा व्यवस्था रहेगी लागू

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Seema Haider घुसपैठ मामले में SSB की बड़ी कार्रवाई, ले लिया ये कड़ा एक्शन
    Chhattisgarh

    Seema Haider घुसपैठ मामले में SSB की बड़ी कार्रवाई, ले लिया ये कड़ा एक्शन

    News EditorBy News EditorAugust 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अब तक भारतीय जांच एजेंसियों के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है. इस बात की जांच की जा रही है कि सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ भारत में कैसे दाखिल हो गई. इस बीच एसएसबी (SSB) ने अपने दो जवानों को सस्पेंड कर दिया है. खबर है कि इन दोनों जवानों ने उस बस की जांच की थी जिसमें सवार होकर सीमा और उसके बच्चे नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे. जानकारी के मुताबिक, SSB की 43वीं बटालियन के इंस्पेक्टर सुजीत कुमार वर्मा और हेड कांस्टेबल चंद्र कमल कलिता को सस्पेंड कर दिया गया है. दोनों जवानों पर लापरवाही बरतने के आरोप में ये कार्रवाई की गई है.

    SSB ने की कड़ी कार्रवाई

    दरअसल सीमा हैदर नेपाल के रास्ते से भारत आई थी. भारत और नेपाल का बॉर्डर खुला हुआ है और इसकी सुरक्षा SSB यानी सशस्त्र सीमा बल करती है. इसीलिए SSB की तरफ से सीमा हैदर के भारत में घुसने की जांच की जा रही थी. इस मामले में दोनों जवानों की लापरवाही सामने आने के बाद इनके खिलाफ एक्शन लिया गया है.

    सियासत की पिच पर उतरेंगी सीमा?

    तब से सीमा जांच एजेंसियों के रडार पर है. हालांकि उसकी और सचिन की प्रेम कहानी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इस बीच, खबर फैली कि सीमा हैदर सियासत की पिच पर नई पारी शुरू करने वाली है. बताया गया कि एनडीए की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया ने सीमा हैदर को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है. कहा तो ये भी गया कि सीमा हैदर ने भी इस निमंत्रण को मंजूर कर लिया है और वो चुनावी मैदान में भी उतर सकती है.

    केंद्रीय मंत्री ने दी सफाई

    हालांकि, मामला तूल पकड़ता उससे पहले ही रामदास आठवले की सफाई सामने आ गई. उन्होंने साफ कर दिया कि पार्टी का ऐसा कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा कि सीमा हैदर को पार्टी में लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता है और उनको अगर टिकट देना ही है तो इंडिया से उनको पाकिस्तान का टिकट हम देंगे, लेकिन यहां पार्टी का टिकट देने का सवाल ही नहीं है.

    कौन हैं सीमा हैदर?

    गौरतलब है कि सीमा हैदर पाकिस्तानी हैं और नेपाल के रास्ते भारत में अवैध तरीके से दाखिल हुई हैं. सीमा का दावा है कि वो ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा के प्यार में अपने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई हैं. हालांकि, ये शक भी जताया गया है कि सीमा हैदर आईएसआई एजेंट हो सकती हैं. इस मामले की एजेंसियां जांच कर रही हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Korba News: रथ यात्रा मेले में मचा हड़कंप, बिजली के तार पर चढ़ा 8 फीट लंबा अजगर

    July 18, 2026

    CG GST NEWS : GST मामलों के लिए रायपुर में खुलेगा नया रास्ता, 27 जुलाई से GSTAT बेंच करेगी कामकाज शुरू

    July 18, 2026

    RTE Fee Reimbursement : RTE शुल्क प्रतिपूर्ति बढ़ाने की मांग अस्वीकार, सरकार बोली- मौजूदा व्यवस्था रहेगी लागू

    July 18, 2026

    Korba Crime News : कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई’ धारदार हथियार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजे गए जेल

    July 18, 2026

    CG Weather Update : प्रदेश में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, बिलासपुर सबसे ज्यादा भीगा, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

    July 18, 2026

    Chhattisgarh News : दहला देने वाली घटना, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को कथित तौर पर जहर देकर की हत्या, फिर फांसी लगाकर दी जान

    July 18, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    Korba News: रथ यात्रा मेले में मचा हड़कंप, बिजली के तार पर चढ़ा 8 फीट लंबा अजगर

    July 18, 2026

    CG GST NEWS : GST मामलों के लिए रायपुर में खुलेगा नया रास्ता, 27 जुलाई से GSTAT बेंच करेगी कामकाज शुरू

    July 18, 2026

    RTE Fee Reimbursement : RTE शुल्क प्रतिपूर्ति बढ़ाने की मांग अस्वीकार, सरकार बोली- मौजूदा व्यवस्था रहेगी लागू

    July 18, 2026

    Korba Crime News : कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई’ धारदार हथियार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजे गए जेल

    July 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.