Friday, February 13, 2026

नकटीखार में ग्रामवासियों ने राखड़ प्रदूषण के विरोध में किया चक्का जाम

कोरबा:नकटीखार गांव में राखड़ प्रदूषण की समस्या से परेशान ग्रामवासियों ने आज मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राखड़ से होने वाली समस्याओं के समाधान की मांग की।

ग्रामवासियों का कहना है कि क्षेत्र में उद्योगों से निकलने वाली राखड़ के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिससे न केवल फसलें प्रभावित हो रही हैं, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन और उद्योग प्रबंधन ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -