Tuesday, October 28, 2025

साथ आ गई बिहार और हरियाणा पुलिस, मानेसर में मार गिराया 2 लाख का इनामी अपराधी

मानेसर में इनामी बदमाश ढ़ेर।- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV/ANIमानेसर में इनामी बदमाश ढ़ेर।

बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और हरियाणा पुलिस ने साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। दोनों राज्यों की पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई की है और बिहार के सीतामढ़ी जिले से संबंध रखने वाले कुख्यात अपराधी को मार गिराया है। एनकाउंटर में मारे गए अपराधी का नाम सरोज राय है। STF बिहार और हरियाणा पुलिस ने हरियाणा के मानेसर में सरोज राय को मार गिराया है।

बिहार के सीतामढ़ी के कुख्यात अपराधी के खौफ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उस पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक कांड में शामिल होने के आरोप थे। पुलिस की ओर से अपराधी सरोज राय पर 2 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। बिहार और हरियाणा पुलिस ने उसे मानेसर में एनकाउंटर में मार गिराया है। इस एनकाउंटर में STF का भी एक जवान घायल हुआ है।

पुलिस ने दी जानकारी

गुरुग्राम के एसीपी क्राइम, वरुण दहिया इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया- “28 और 29 नवंबर की मध्यरात्रि को, हमें बिहार एसटीएफ से सूचना मिली कि सरोज राय नाम का एक गैंगस्टर है। उसने कई हत्याएं और जबरन वसूली की है। बिहार पुलिस ने उसपर 2 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। जानकारी मिलने के बाद गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच टीम ने ये इनपुट जेनरेट किया।”

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -