Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू

    November 5, 2026

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    November 5, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को पाती लिखकर दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

    November 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ में 4 लोगों की निर्मम हत्या… फावड़ा से हमला कर पत्नी सहित 3 बेटियों को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप, हिरासत में आरोपी
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में 4 लोगों की निर्मम हत्या… फावड़ा से हमला कर पत्नी सहित 3 बेटियों को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप, हिरासत में आरोपी

    News EditorBy News EditorAugust 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी सहित 3 बच्चों की निर्मम हत्या  कर दी. इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है और आरोपी को हिरासत में ले ली है. यह मामला पंतोरा चौकी थाना बलौदा का है. बताया जा रहा है की मां अपने तीन बेटियों के साथ घर में सो रही थी तभी आरोपी ने रांपा (फावड़ा) से मारकर सबको मौत के घाट उतार दिया.

    जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंतोरा चौकी के देवरी गांव में पति ने पत्नी सहित तीन बच्चियों पर रांपा से हमला कर उनकी हत्या कर दिया. मृतकों का नाम पत्नी मोंगरा 40 वर्ष, पूजा 16, भाग्य लक्ष्मी 10, याचना 6 वर्ष है.

    हत्या के वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर का दरवाजा बंद कर फरार हो गया. इस हत्याकांड को अंजाम आरोपी ने 31 जुलाई की रात को दिया था. इस घटना की जानकरी 2 अगस्त की रात को लगी. जिसके बाद गांव के सरपंच की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

    बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड का आरोपी देशराज कश्यप की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, विगत 10 साल से उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.

    घटना की जानकारी देते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को कल रात सरपंच से सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव के एक घर में महिला समेत तीन बच्चों का शव पड़ा हुआ है. प्रथम दृष्टया देखने से लगता है कि उनके साथ कोई घटना हुई है. घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी अपने बल के साथ पहुंचे. बाद में एसडीओपी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. इस मामले में पता चला कि मृतिका का पति पिछले आठ 10 साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा है और घटना के बाद से वह फरार है. जिसके बाद इस मामले में तुरंत मर्ग कायम कर आज सुबह पंचनामा की कार्रवाई की गई है. साथ ही पोस्टमार्टम के लिए शवों को रवाना कर दिया गया है. इस हत्याकांड मामले में मृतिका के पति को हिरासत में ले लिया गया है. इस मामले में 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू

    November 5, 2026

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    November 5, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को पाती लिखकर दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

    November 5, 2026

    कोरबा जिले में खुलेंगे 8 नए धान खरीदी केंद्र, संबंधित गांवों के किसानों को नजदीक में मिलेगी धान विक्रय की सुविधा

    November 5, 2026

    CG BREAKING : बस्तर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2.38 करोड़ का गांजा जब्त’ 7 आरोपी गिरफ्तार

    November 5, 2026

    CG Education News : NMMS परीक्षा 2026-27 की तारीख बदली, अब 12 दिसंबर की जगह 3 जनवरी को होगा एग्जाम

    November 5, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू

    November 5, 2026

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    November 5, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को पाती लिखकर दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

    November 5, 2026

    कोरबा जिले में खुलेंगे 8 नए धान खरीदी केंद्र, संबंधित गांवों के किसानों को नजदीक में मिलेगी धान विक्रय की सुविधा

    November 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.