Friday, October 24, 2025

जांजगीर-चांपा में दो साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला: सौतेले पिता गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले के शांति नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पीड़िता के सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है।

शनिवार शाम को बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी विवेक शुक्ला और एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने मामले की जांच के लिए अस्पताल पहुंचे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -