Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CGBSE Second Main Exam 2026 : 10वीं-12वीं अवसर परीक्षा का शेड्यूल जारी, तय तारीख से होंगे एग्जाम

    June 3, 2026

    CG BREAKING NEWS : CGPSC मामले में बड़ा खुलासा संभव, जांच एजेंसी का ताबड़तोड़ एक्शन

    June 3, 2026

    CG Weather Update : बारिश के साथ उमस का कहर, लोगों का जीना हुआ मुश्किल

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सीबीआई ने तेज की मणिपुर हिंसा की जांच, अलग-अलग जगह से अब तक 10 लोगों को किया गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    सीबीआई ने तेज की मणिपुर हिंसा की जांच, अलग-अलग जगह से अब तक 10 लोगों को किया गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorJuly 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मणिपुर हिंसा को लेकर जारी बवाल के बीच सीबीआई ने मामले की जांच तेज कर दी है. जिसके बाद अब आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. सीबीआई ने इस मामले में कुल 6 एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सीबीआई सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ये सभी गिरफ्तारियां अलग-अलग समय में हुई हैं. इसके अलावा महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने को लेकर भी सीबीआई एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है.

    वायरल वीडियो मामले में जांच
    केंद्र सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में बताया गया है कि महिलाओं के वीडियो वाले मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. हालांकि वायरल वीडियो मामले की जांच को सीबीआई ने औपचारिक तौर पर अपने हाथ में नहीं लिया है. इस मामले में मणिपुर पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया था.

    सुप्रीम कोर्ट ने लिया था संज्ञान
    गृह मंत्रालय ने अपने सचिव अजय कुमार भल्ला के जरिए दाखिल हलफनामे में सुप्रीम कोर्ट से इस मामले की सुनवाई मणिपुर से बाहर ट्रांसफर करने की भी अपील की, जिससे मुकदमे की सुनवाई समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके. मणिपुर के कांगपोकपी जिले में चार मई को दो महिलाओं को भीड़ के निर्वस्त्र कर उन्हें घुमाए जाने की घटना का पता 19 जुलाई को सामने आए एक वीडियो के जरिए चला. सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को घटना पर संज्ञान लिया था और कहा था कि वह वीडियो से ‘‘बहुत व्यथित’’ है और हिंसा को अंजाम देने के हथियार के रूप में महिलाओं का इस्तेमाल ‘‘किसी भी संवैधानिक लोकतंत्र में पूरी तरह अस्वीकार्य है.’’

    चीफ जस्टिस ने दिए थे निर्देश
    चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र और मणिपुर सरकार को तत्काल  एहतियाती कदम उठाने और उन कदमों की जानकारी उसे देने का निर्देश दिया था. केंद्र ने अपना जवाब देते हुए कहा, ‘‘मणिपुर सरकार ने 26 जुलाई 2023 को लिखी एक चिट्ठी में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव से इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की थी जिसे गृह मंत्रालय ने 27 जुलाई को मंजूरी दे दी. सुप्रीम कोर्ट की बेंच मणिपुर में जातीय हिंसा से जुड़ी याचिकाओं पर 28 जुलाई को सुनवाई करने वाली थी, लेकिन बेंच के मौजूद नहीं होने के चलते इसे टाल दिया गया.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CGBSE Second Main Exam 2026 : 10वीं-12वीं अवसर परीक्षा का शेड्यूल जारी, तय तारीख से होंगे एग्जाम

    June 3, 2026

    CG BREAKING NEWS : CGPSC मामले में बड़ा खुलासा संभव, जांच एजेंसी का ताबड़तोड़ एक्शन

    June 3, 2026

    CG Weather Update : बारिश के साथ उमस का कहर, लोगों का जीना हुआ मुश्किल

    June 3, 2026

    एक साल में बढ़े 1.61 लाख नए बिजली उपभोक्ता, 17 हजार कृषि पंपों को नया कनेक्शन, बिजली क्षेत्र में मजबूत हो रही आधारभूत संरचना

    June 3, 2026

    IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट-अनुष्का , संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

    June 3, 2026

    पुलिस कार्यालय में हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार, स्टाफ से गाली-गलौज कर दी धक्का -मुक्की

    June 3, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    CGBSE Second Main Exam 2026 : 10वीं-12वीं अवसर परीक्षा का शेड्यूल जारी, तय तारीख से होंगे एग्जाम

    June 3, 2026

    CG BREAKING NEWS : CGPSC मामले में बड़ा खुलासा संभव, जांच एजेंसी का ताबड़तोड़ एक्शन

    June 3, 2026

    CG Weather Update : बारिश के साथ उमस का कहर, लोगों का जीना हुआ मुश्किल

    June 3, 2026

    एक साल में बढ़े 1.61 लाख नए बिजली उपभोक्ता, 17 हजार कृषि पंपों को नया कनेक्शन, बिजली क्षेत्र में मजबूत हो रही आधारभूत संरचना

    June 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.